जामताड़ा में साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान, छात्रों को दिए गए महत्वपूर्ण टिप्स
राष्ट्र संवाद सं
23 अगस्त 2025 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रवि आनंद (भा.प्र.से.) के निर्देश पर जामताड़ा जिले के फतेहपुर प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला स्तर से नामित नोडल अधिकारियों ने छात्रों को सुरक्षित इंटरनेट उपयोग, साइबर फ्रॉड से बचाव, इनफॉर्मेशन सिक्योरिटी एजुकेशन एंड अवेयरनेस (ISEA) से संबंधित जानकारी दी। एनआईसी जामताड़ा द्वारा पीपीटी एवं गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को साइबर सुरक्षा के महत्व, साइबर अपराध, दंड प्रावधान और सुरक्षित ऑनलाइन व्यवहार के टिप्स दिए गए। छात्रों को अपने अभिभावकों व दोस्तों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।

