जामताड़ा में ‘आदि कर्मयोगी अभियान’ की जिला स्तरीय कार्यशाला, उपायुक्त ने दिलाई शपथ
राष्ट्र संवाद सं
23 अगस्त 2025 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रवि आनंद (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में आदि कर्मयोगी अभियान पर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित हुई, जहां उन्हें जिले के प्रथम आदि कर्मयोगी के रूप में बैज पहनाया गया। अभियान का उद्देश्य जामताड़ा के 315 आदिवासी बाहुल्य गांवों में समग्र विकास, जनभागीदारी और सेवा सुनिश्चित करना है। उपायुक्त ने अधिकारियों को गांववार सर्वे, विलेज प्लान तैयार करने, सिंगल विंडो सेवा केंद्र खोलने और आदि कर्मयोगी क्लब बनाने के निर्देश दिए। अभियान के सफल संचालन हेतु 3-स्तरीय प्रशिक्षण की योजना बनाई गई। उपायुक्त ने सभी कर्मयोगियों को निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी से कार्य करने की शपथ दिलाई।

