Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जामताड़ा जिला के कुल लक्षित 7 लाख 52 हजार 874 लोगों को दी जाएगी निःशुल्क फाइलेरिया रोधी खुराक
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    जामताड़ा जिला के कुल लक्षित 7 लाख 52 हजार 874 लोगों को दी जाएगी निःशुल्क फाइलेरिया रोधी खुराक

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 28, 2025Updated:July 28, 2025No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जामताड़ा जिला के कुल लक्षित 7 लाख 52 हजार 874 लोगों को दी जाएगी निःशुल्क फाइलेरिया रोधी खुराक

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: समाहरणालय स्थित सभागार प्रकोष्ठ में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत आगामी 10 से 25 अगस्त 2025 तक संचालित एमडीए-आईडीए कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन को लेकर जिला अंतर्गत विभिन्न विभागों के साथ जिला समन्वय समिति की बैठक आहूत की गई। इस मौके पर उपायुक्त ने अधिकारियों के साथ फाइलेरिया से जागरूकता हेतु लिफलेट का विमोचन किया।

    _*माइक्रोप्लान तैयार कर अभियान का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे – उपायुक्त*_

    बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) ने अभियान को लेकर सभी जरूरी बिंदुओं पर जानकारी ली। उन्होंने कहा कि माइक्रोप्लान तैयार कर लें एवं उसी अनुरूप अभियान का क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि जिले के शत प्रतिशत एलिजिबल आबादी को फाइलेरिया रोधी खुराक दी जानी है। सभी ड्रग एडमिनिस्ट्रेटर अपने क्षेत्रों में जाकर लोगों को अपने सामने दवा की खुराक को देंगे, जो भी लक्ष्य दिया गया है उसका अनुपालन करेंगे। जिनकी परफॉर्मेंस अच्छी होगी उन्हें पुरस्कृत करेंगे और जो ढंग से काम नहीं करेंगे उनके विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई करेंगे। उन्होंने सभी संबंधित को डेडीकेटेड वे में प्लानिंग के अनुरूप कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान वे स्वयं प्रत्येक 2 3 दिनों में वर्चुअल माध्यम से वर्क प्रोग्रेस की समीक्षा करेंगे। वहीं उन्होंने वेदर फोरकास्टिंग के अनुरूप लक्ष्य को निर्धारित करने का निर्देश दिया। वहीं उन्होंने पूरे अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर विभिन्न विभागों यथा शिक्षा, समाज कल्याण, नगर विकास, पेयजल एवं स्वच्छता, आईपीआरडी, स्वास्थ्य एवं अन्य संबंधित को उनके दायित्वों अवगत कराते हुए इसे आपसी समन्वय से सफल बनाने का निर्देश दिया।

    _*फाइलेरियारोधी दवा का निर्धारित डोज अनुसार प्रत्येक वर्ष सेवन से स्वस्थ व्यक्ति के संक्रमण को रोका जा सकता है*_

    उल्लेखनीय है कि फाइलेरिया एक खास किस्म के मच्छर से फैलने वाली लाईलाज बीमारी है। उक्त बीमारी से ग्रसित व्यक्तियों में हाथ, पाँव (हाथीपाँव) फूलना और हाइड्रासिल है। फाइलेरिया के रोगाणु अपने पूरे जीवनकाल में करोड़ों माइक्रोफाइलेरिया रोगाणुओं को जन्म देते हैं। इस बीमारी को नियंत्रण करने हेतु यह आवश्यक है कि सभी आमजनों को वर्ष में एक बार फाइलेरियारोधी दवा का निर्धारित डोज अनुसार सेवन कराया जाय, जिससे माइक्रोफाइलेरिया को जनसमुदाय में फैलने से रोका जा सके। इससे स्वस्थ्य व्यक्तियों में संक्रमण को रोका जा सकता है।

    _*10 अगस्त से 25 अगस्त तक चलेगा फाइलेरिया रोधी अभियान*_

    बैठक के क्रम में बताया गया कि फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिले में दिनांक 10.08.2025 से 25.08.2025 तक जिले के कुल लक्षित 7 लाख 52 हजार 874 लोगों को निःशुल्क दवा की खुराक दी जाएगी। जिसके लिए कुल 1238 बूथ में यह खुराक दी जा रही है। वहीं 2820 दवा प्रशासक एवं 194 दवा पर्यवेक्षक को इस कार्य हेतु जिम्मेदारी दी गई है। यह अभियान जिले के कुल 1 लाख 64 हजार 118 हाउस होल्ड में किया जाएगा, जिसके लिए सभी जरूरी तैयारी को पूर्ण कर लिया गया है।

    _*विगत 03 वर्षों में जिले में कम हुआ है एमएफ रेट*_

    पीपीटी के माध्यम से डॉ अमित तिवारी के द्वारा फाइलेरिया से जुड़े विभिन्न तथ्यों के साथ साथ एक डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई, जिसमें यह बताया गया कि कैसे यह बीमारी फैलती है और इसका बचाव कैसे करना है। इस दौरान विभिन्न आयु वर्गों के लिए आवश्यक दवाई की खुराक के अलावा विभिन्न प्री कॉशन सहित अन्य बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई। बताया गया कि वर्ष 2023 में एमएफ दर 7.4 प्रतिशत था, वर्ष 2024 में यह 4.3 प्रतिशत एवं वर्ष 2025 में यह 3.96 प्रतिशत रहा, जो कि लगातार डिक्रीज़ हो रहा है। वहीं बताया गया कि कार्यक्रम के पहले दिन बूथ वार फाइेलरियारोधी दवा का सेवन कराया जायेगा एवं आगामी 25 अगस्त तक डोर टू डोर जाकर स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा अपनी देखरेख में यह खुराक दिया जाएगा। दवा सेवन कराने के उपरांत द्वारा संबंधित व्यक्ति के बायें हाथ के तर्जनी अंगुली में मार्कर कलम द्वारा प्रतीकात्मक चिन्ह लगाया जायेगा।

    _*उपायुक्त के निर्देश पर जिला एवं प्रखण्ड स्तर पर रैपिड रेस्पॉन्स टीम का किया गया गठन*_

    उपायुक्त के निर्देश पर चिकित्सीय आकस्मिकता की स्थिति में जिला एवं प्रखण्ड स्तर पर रैपिड रेस्पॉन्स टीम का गठन किया गया है तथा जिले के सदर अस्पताल, जामताड़ा एवं सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में त्वरित चिकित्सीय सेवा प्रदान करने हेतु आवश्यक व्यवस्था हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया है।

    _*इस मौके पर*_ सिविल सर्जन डॉ आनंद मोहन सोरेन, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री राजशेखर, जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्री पंकज कुमार रवि, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती कलानाथ, जिला कृषि पदाधिकारी श्री लव कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री चार्ल्स हेंब्रम, जिला शिक्षा अधीक्षक श्री विकेश कुणाल प्रजापति, अस्पताल उपाधीक्षक डॉ डी सी मुंशी, डब्ल्यूएचओ से डॉ अमित तिवारी, डॉ अजीत कुमार दुबे, डॉ निलेश कुमार,संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleधार्मिक पहचान के आधार पर परीक्षा में रोक संवैधानिक अधिकारों का हनन: कुलबिंदर सिंह
    Next Article खेती से प्रेरणा: जामताड़ा के टीएमसी जिलाध्यक्ष मुस्ताक सेख की मिसाल

    Related Posts

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    May 2, 2026

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    May 2, 2026

    गोलमुरी में श्रद्धा का महासंगम, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य समापन

    May 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    गोलमुरी में श्रद्धा का महासंगम, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य समापन

    डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में ‘मेहनत की महिमा’ कार्यक्रम के साथ मई दिवस का आयोजन

    खूंटी में उग्रवादियों का तांडव: कर्रा में निर्माण कार्य पर हमला, मशीन फूंकी, गोलियों की गूंज से दहला इलाका

    महिला आरक्षण पर भाजपा का जनसंपर्क अभियान, बोकारो में महिला मोर्चा की पदयात्रा और सम्मेलन

    बुनियादी सुविधाओं के लिए फूटा गुस्सा, आस्था ट्विन सिटी अपार्टमेंट के निवासियों ने किया गेट जाम

    मजदूर दिवस: संघर्ष, एकता और श्रमिक अधिकारों की जीत का प्रतीक

    अंबा में मई दिवस पर शहीद मजदूरों को श्रद्धांजलि, सीपीआईएम ने मजदूर एकता का लिया संकल्प

    गोड्डा में स्व-गणना अभियान को बढ़ावा, मंत्री ने की नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.