अटल क्लीनिक का नाम चेंज कर मदर टेरेसा रखने पर झारखंड सरकार का भाजयुमो ने किया पुतला दहन
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: भाजपा ने कहा झारखंड की जनविरोधी हेमंत सोरेन सरकार द्वारा झारखंड निर्माता, भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के नाम पर स्थापित “अटल क्लिनिक” का नाम बदलकर “मदर टेरेसा क्लिनिक” करनें के विरोध में भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुणाल सिंह के नेतृत्व में जिला मुख्यालय स्थित माँ चंचला मंदिर चौक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया है!
भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुणाल सिंह नें कहा कि झारखंड में एक बार फिर तुष्टिकरण की राजनीति ने राज्य की सियासी फिजा को गरमा दिया है। झारखंड के निर्माता और भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के नाम पर स्थापित “अटल क्लिनिक” का नाम बदलकर “मदर टेरेसा क्लिनिक” किए जाने के निर्णय ने जनता की भावनाओं को आहत किया है। इस राष्ट्रविरोधी और जनविरोधी फैसले के विरोध में आज जामताड़ा जिला मुख्यालय के माँ चंचला मंदिर चौक पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार को यह समझना होगा कि झारखंड की जनता अपने राष्ट्रनिर्माताओं का अपमान कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। अटल जी सिर्फ एक नेता नहीं,बल्कि एक युगद्रष्टा थे। उनके नाम को मिटाकर मदर टेरेसा के नाम पर संस्थान बनाना, तुष्टिकरण की निम्नतम राजनीति का उदाहरण है।
ज़िला मंत्री मोहन शर्मा नें कहा कि झारखंड निर्माता श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई के नाम से चल रहे क्लीनिक को बदलकर झारखण्ड सरकार द्वारा मदर टेरेसा करना एक सोची समझी साजिश है!झारखंड में पहले से ही लगभग 30 परसेंट आदिवासियों का धर्मांतरण हो चुका है और इस फैसले से धर्मांतरण को और गति मिलेगा! अबुआ सरकार कहने वाली झारखंड सरकार अपने आदिवासियों का ही धर्मांतरण करने पर तुली हुई है उनके इस फैसले से मिशनरियों को बहुत ही अच्छा मौका मिल गया है ज्यादा गति से ज्यादा धर्मांतरण करने का!उनके इस फैसले से झारखंड के असली मालिक आदिवासियों के लिए यह खाई का काम करेगा!उन्होंने मांग किया कि राज्य सरकार तुरंत इस फैसले को वापस ले और अटल क्लिनिक का नाम पुनः बहाल किया जाए।
अरिजीत मिश्रा नें चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने अपने निर्णय पर पुनर्विचार नहीं किया,तो भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर जनजागरण अभियान चलाएंगे और इस तुष्टिकरण की राजनीति को बेनकाब करेंगे।
मौक़े पर भाजपा नेता राजेंद्र राउत, ज़िला मिडिया मिडिया प्रभारी प्रदीप राउत, कार्यालय मंत्री प्रवीण मिश्रा, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष अब्दुर रकीबअंसारी,पिंटू गुप्ता, सम्राट मिश्रा,सुप्रकाश चौधरी,वरुण मंडल,जीत दुबे, प्रिंस कुमार सहित अनेक कार्यकर्त्ता उपस्थित थे!

