Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बैंक परिसर एवं अन्य कार्यालयों के सामने अनाधिकृत रूप से लगाए गए दोपहिया वाहनों को अविलंब परिसर से हटाने का निर्देश
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    बैंक परिसर एवं अन्य कार्यालयों के सामने अनाधिकृत रूप से लगाए गए दोपहिया वाहनों को अविलंब परिसर से हटाने का निर्देश

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 24, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बैंक परिसर एवं अन्य कार्यालयों के सामने अनाधिकृत रूप से लगाए गए दोपहिया वाहनों को अविलंब परिसर से हटाने का निर्देश

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) समाहरणालय जामताड़ा परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया।

    _*इन कार्यालयों का उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण*_

    इस क्रम में उपायुक्त द्वारा एसबीआई बैंक परिसर, खनन, लघु सिंचाई, ग्रामीण बैंक, जल शक्ति केंद्र, ग्रामीण कार्य विभाग, भवन प्रमंडल, शिक्षा पदाधिकारी का कार्यालय, शिक्षा अधीक्षक का कार्यालय, क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी का कार्यालय, जेटीडीएस, कैंप कार्यालय डायट पबिया, जिला बाल संरक्षण कार्यालय, निर्वाचन, भू अर्जन, सीपी ग्राम, राजस्व, नजारत, माप तौल, उद्योग, कंपोजिट कंट्रोल रूम, 1950 मतदाता हेल्पलाइन सहित अन्य कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया।

    _*निरीक्षण के क्रम में दिए गए अहम दिशा निर्देश*_

    निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने बैंक परिसर के सामने की साफ सफाई, अनाधिकृत लगाए गए दोपहिया वाहनों को हटाने का निर्देश दिया साथ ही उन्होंने परिवहन विभाग को अवैध एवं अनाधिकृत रूप से वाहन लगाए जाने पर नियमानुसार जुर्माना वसूल करने का निर्देश दिया। उन्होंने निरीक्षण के क्रम में पाया कि शिक्षा विभाग एवं अन्य के द्वारा कई ऐसे कमरे को लॉक कर के रखा गया है, जो बेकार है एवं अव्यवहृत है। उपायुक्त द्वारा उसे तुरंत खाली करके उसमें अन्य आवश्यकता वाले कार्यालयों को शिफ्ट करने का निर्देश दिया। इसके अलावा निरीक्षण के क्रम में ग्रामीण कार्य विभाग में एक कर्मी के सोए रहने पर कड़ी फटकार लगाई वहीं शिक्षा विभाग में कार्यरत लिपिक निरीक्षण के क्रम मोबाइल पर रील देखते पाए गए, उपायुक्त ने उन्हें कड़ी फटकार लगाई, वहीं जिला शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि उक्त कर्मी कार्य करने में अक्षम हैं, जिस पर उपायुक्त ने अग्रतर कार्रवाई का निर्देश दिया।

    _*अधिकारियों/कर्मचारियों की उपस्थिति, कार्यप्रणाली आदि से उपायुक्त हुए अवगत*_

    उन्होंने निरीक्षण के क्रम में कार्यालयों की कार्यप्रणाली, अधिकारियों/कर्मचारियों की उपस्थिति, कार्य निष्पादन की स्थिति और साफ-सफाई का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्यालय एवं आस पास के परिसर को स्वच्छ, व्यवस्थित और आमजनों के लिए सुगम बनाने के निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों एवं सभी कर्मचारियों को कार्यालय में ससमय आकर अपने कर्तव्यों को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन का मुख्य उद्देश्य आम जनता को बेहतर सेवाएं प्रदान करना है और इसके लिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने कर्तव्यों का निर्वहनपूर्ण निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ करें।

    _*इस मौके पर*_ अपर समाहर्ता श्रीमती पूनम कच्छप, अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनंत कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री विजय कुमार सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वीवीपैट वेयर हाउस का किया मासिक निरीक्षण
    Next Article नारायणपुर एवं करमाटांड़ में पैरामीटर में खराब प्रदर्शन के कारण स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश

    Related Posts

    सट्टेबाजी-ड्रग्स पर सरयू राय का अभियान, हर थाना क्षेत्र में बनेगी निगरानी समिति

    September 21, 2026

    तुरामडीह माइंस में रद्द आरसी वाले वाहन से विस्फोटक परिवहन का आरोप, विधायक सरयू राय को सौंपा ज्ञापन

    September 21, 2026

    जेएसएलपीएस की आमसभा मौदा आजीविका ने रखा सालभर का लेखा-जोखा

    September 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उल्हासनगर में दिनदहाड़े लूट: ठाणे क्राइम ब्रांच ने २४ घंटे में पकड़े ६ आरोपी, ३६ लाख बरामद

    लोरी मासूम थी, शायद हमारी नजर बड़ी हो गई

    सत्रनगरी माजुली में जामुगुरीहाट के युवा पत्रकार चंदन शर्मा को 2026 के ‘नवजागरण समाज संगठक सम्मान’ पुरस्कार की घोषणा

    सट्टेबाजी-ड्रग्स पर सरयू राय का अभियान, हर थाना क्षेत्र में बनेगी निगरानी समिति

    तुरामडीह माइंस में रद्द आरसी वाले वाहन से विस्फोटक परिवहन का आरोप, विधायक सरयू राय को सौंपा ज्ञापन

    जेएसएलपीएस की आमसभा मौदा आजीविका ने रखा सालभर का लेखा-जोखा

    सुंदरनगर में मां विंध्यवासिनी सेवा समिति के पूजा पंडाल का भूमि पूजन

    साकची में आनंद कारज समारोह, अंसार खान ने नवविवाहित जोड़े को दी शुभकामनाएं

    स्कूलों में अर्धवार्षिक परीक्षा शुरू, हिंदी-संस्कृत के आसान प्रश्नों से खिले विद्यार्थियों के चेहरे

    फुलवरीया में AISF की सदस्यता अभियान: छात्रों ने ली सदस्यता, रोजगार की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.