Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बालिगुमा में ग्रामसभा का ऐतिहासिक निर्णय
    Breaking News झारखंड

    बालिगुमा में ग्रामसभा का ऐतिहासिक निर्णय

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बालिगुमा में ग्रामसभा का ऐतिहासिक निर्णय

    पूर्ण शराबबंदी लागू, उपायुक्त को सौंपा गया ज्ञापन

    ग्रामीणों ने उठाई आवाज, अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई की मांग

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    पूर्वी सिंहभूम जिले के बालिगुमा (डाहेर टोला, धोरा बस्ती) में 29 जून 2025 को आयोजित ग्रामसभा में पूर्ण शराबबंदी लागू करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया। ग्रामीणों ने एकजुट होकर शराब के दुष्प्रभावों पर चिंता जताई और गाँव की शांति, सुरक्षा तथा सामाजिक सुधार के लिए निर्णायक कदम उठाया।

    ग्रामसभा की अध्यक्षता श्री रंजीत धोरा ने की। बैठक में उपस्थित ग्रामवासियों ने बताया कि पहले गाँव में सात महुआ शराब दुकानें संचालित हो रही थीं, जिनमें से चार दुकानदारों ने ग्रामसभा के फैसले का सम्मान करते हुए स्वेच्छा से दुकानें बंद कर दी हैं। हालांकि शेष तीन दुकानदार अब भी अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहे हैं, जिससे गाँव का वातावरण प्रभावित हो रहा है।

    इस समस्या को लेकर ग्रामसभा के प्रतिनिधिमंडल ने 8 जुलाई को उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम श्री कर्ण सत्यार्थी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने शेष अवैध शराब दुकानों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

    ग्रामवासियों का कहना है कि यदि प्रशासन त्वरित कार्रवाई करता है, तो गाँव को नशामुक्त और शांतिपूर्ण बनाने की दिशा में यह एक बड़ा कदम होगा। ग्रामीणों ने आशा जताई कि उनके इस सामूहिक प्रयास को प्रशासन का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

    इस मौके पर बड़ी संख्या में महिला और पुरुष प्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिन्होंने गाँव में व्याप्त नशा संस्कृति को जड़ से खत्म करने का संकल्प दोहराया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअवैध स्पा सेंटरों के खिलाफ लोक जनशक्ति पार्टी का हल्ला बोल, उपायुक्त को सौंपा गया ज्ञापन
    Next Article हथियार लहराकर सोशल मीडिया पर मचाया था आतंक, रंगदारी मांगने वाले तीन युवक गिरफ्तार

    Related Posts

    ओल्ड बाराद्वारी में युवक पर फायरिंग

    October 2, 2026

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    October 2, 2026

    गांधी जयंती – 2 अक्टूबर, 2026 पर विशेष

    October 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ओल्ड बाराद्वारी में युवक पर फायरिंग

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    गांधी जयंती – 2 अक्टूबर, 2026 पर विशेष

    *हंगरी तक गूंजी गम्हरिया के अमित मोदक की धमक*

    मनीषा कदम का खेल खत्म! ठाणे के ‘ओरियो स्पा’ पर दोबारा रेड, 5000 का गंदा धंधा और मालकिन फिर फरार!

    बाढ़ की त्रासदी से कब मुक्त होगा बिहार?

    Online Crypto Casino Australia 2026: Fast Sign‑Up, Bonuses & Payments

    Best BetFury Alternatives Guide for UK Players – Bonuses, Payments & Mobile Apps

    Best No KYC Crypto Casinos – What UK Players Need to Know

    फुलबसिया साइडिंग के पीछे 50 टन अवैध कोयला बरामद, सीआईएसएफ की कार्रवाई से मचा हड़कंप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.