Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अवैध स्पा सेंटरों के खिलाफ लोक जनशक्ति पार्टी का हल्ला बोल, उपायुक्त को सौंपा गया ज्ञापन
    Breaking News झारखंड

    अवैध स्पा सेंटरों के खिलाफ लोक जनशक्ति पार्टी का हल्ला बोल, उपायुक्त को सौंपा गया ज्ञापन

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अवैध स्पा सेंटरों के खिलाफ लोक जनशक्ति पार्टी का हल्ला बोल, उपायुक्त को सौंपा गया ज्ञापन

    युवा प्रकोष्ठ का आरोप– स्पा की आड़ में फल-फूल रहा अनैतिक धंधा, युवाओं पर पड़ रहा नकारात्मक असर
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर :लोक जनशक्ति पार्टी (युवा प्रकोष्ठ) के बैनर तले मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने शहर में तेजी से बढ़ रहे अवैध स्पा सेंटरों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी की और प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।

    प्रदर्शन का नेतृत्व पार्टी के युवा जिला अध्यक्ष अक्षय कोड़ा ने किया। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि स्पा सेंटर्स की आड़ में कई स्थानों पर अनैतिक कार्य खुलेआम चल रहे हैं, जिससे खासकर युवाओं पर गलत असर पड़ रहा है और सामाजिक वातावरण भी बिगड़ रहा है।

    अक्षय कोड़ा ने बताया कि कुछ स्पा सेंटर कानून के नियमों को ताक पर रखकर अवैध गतिविधियों को बढ़ावा दे रहे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई अब तक नहीं हुई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही ऐसे केंद्रों के खिलाफ कठोर कदम नहीं उठाए गए, तो पार्टी व्यापक आंदोलन करने को बाध्य होगी।

    प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “स्पा की आड़ में गंदा धंधा बंद करो”, “युवाओं को बचाओ, शहर को सुधारो” जैसे नारे लगाए। ज्ञापन में स्पा सेंटर्स की नियमित जांच, सत्यापन और अवैध संचालन पर तत्काल रोक की मांग की गई है।

    प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पार्टी के युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे, जिनमें गगन शर्मा, सुशील यादव, प्रियंका दास, अमन कुमार समेत कई प्रमुख चेहरे शामिल थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleश्रम कोड के खिलाफ 9 जुलाई को राष्ट्रव्यापी बंदी, जमशेदपुर में निकला मशाल जुलूस
    Next Article बालिगुमा में ग्रामसभा का ऐतिहासिक निर्णय

    Related Posts

    पटमदा सीएचसी में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर आयोजित, चार नए कुष्ठ रोगियों की पहचान

    May 20, 2026

    विद्युत विभाग के शिविर में छह मामलों का हुआ समाधान

    May 20, 2026

    देशव्यापी हड़ताल से दवा दुकानें बंद रहने पर मरीज रहे परेशान

    May 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बंगाल OBC कोटा: हाईकोर्ट फैसले से सियासी घमासान

    ठाणे: RPI नेता अशोक कांबले की हमले के बाद मौत

    अपराधमुक्त राजनीति: विकसित भारत का आधार

    रोम की नई धुरी: भारत, IMEC से चीन-पाक हुए बेचैन

    पटमदा सीएचसी में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर आयोजित, चार नए कुष्ठ रोगियों की पहचान

    विद्युत विभाग के शिविर में छह मामलों का हुआ समाधान

    देशव्यापी हड़ताल से दवा दुकानें बंद रहने पर मरीज रहे परेशान

    किसानों से वादाखिलाफी के विरोध में भाजपा ने प्रखंड परिसर में किया धरना प्रदर्शन

    जमशेदपुर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का खुलासा, जुगसलाई पुलिस ने सप्लाई नेटवर्क का किया पर्दाफाश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : शहर में प्रतिबंधित नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर जुगसलाई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गरीब नवाज कॉलोनी निवासी अमजद अली को गिरफ्तार किया है, जो कोडीन युक्त कफ सिरप और अन्य नशीली दवाओं की अवैध बिक्री कर रहा था। पूछताछ में पुलिस को अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि खरकई रेल ओवरब्रिज के पास एक युवक प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर जुगसलाई थाना पुलिस ने छापेमारी कर अमजद अली को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 10 बोतल कोडीन युक्त सिरप और 52 पीस कोरेक्स बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह धातकीडीह स्थित एक मेडिकल स्टोर से दवाएं खरीदकर शहर के विभिन्न इलाकों में युवाओं और नशे के आदी लोगों को बेचता था। उसने यह भी खुलासा किया कि मेडिकल स्टोर तक इन दवाओं की आपूर्ति कोलकाता से की जाती थी। मामले में पुलिस ने अमजद अली, संबंधित मेडिकल स्टोर संचालक और कोलकाता के एक अज्ञात सप्लायर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जांच में यह भी सामने आया है कि कोलकाता से नियमित रूप से प्रतिबंधित दवाओं की खेप जमशेदपुर भेजी जा रही थी। पुलिस अब पूरे नेटवर्क और उससे जुड़े लोगों की तलाश में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शहर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और पूरे गिरोह पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    जिला स्तरीय खरीफ कर्मशाला 2026 में किसानों को दी गई आधुनिक कृषि तकनीक की जानकारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.