Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा रवि आनंद की अध्यक्षता में पेयजल एवं स्वच्छता मिशन/समिति की आहूत बैठक संपन्न
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा रवि आनंद की अध्यक्षता में पेयजल एवं स्वच्छता मिशन/समिति की आहूत बैठक संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 7, 2025Updated:July 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा रवि आनंद की अध्यक्षता में पेयजल एवं स्वच्छता मिशन/समिति की आहूत बैठक संपन्न

    पेयजल एवं स्वच्छता विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की होगी जांच; उपायुक्त ने जांच हेतु दिए निर्देश*_

    अबुआ आवास/पीएम आवास के साथ शौचालय को करें टैग, ताकि घर के साथ मिले शौचालय का लाभ*_

    पूर्ण योजनाओं को करवाएं हैंडओवर*_

    आज दिनांक 07.07.2025 को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में पेयजल एवं स्वच्छता मिशन/समिति की बैठक आहूत की गई।

    _*विभिन्न बिंदुओं पर हुई समीक्षा*_

    बैठक में उपायुक्त ने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज 2 अंतर्गत विभिन्न कंपोनेंट पर चल रहे कार्यों की समीक्षा की कहा कि स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) द्वितीय चरण के उद्देश्य को पूर्ण करें। उन्होंने ओडीएफ प्लस के 07 घटकों यथा खुले में शौच मुक्त के स्थायित्व को बनाए रखना, ठोस कचरा प्रबंधन, तरल कचरा प्रबंधन, गोबर-धन, प्लास्टिक कचरा प्रबंधन, सुरक्षित माहवारी प्रबंधन एवं मलीय कचरा प्रबंधन से जुड़े जिला अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की अद्यतन जानकारी ली एवं उचित दिशा निर्देश दिया।

    उपायुक्त ने सभी बीडीओ को पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के तहत संचालित योजनाओं/कार्यों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया। वहीं कहा कि जो योजना पूर्ण हो गया है, उसे हैंडओवर करवाएं साथ ही जितने दिनों का मेंटेनेंस रहता है, उसे करवाएं। वहीं जो योजना टेस्टिंग में संचालित है, उन सभी का निरीक्षण डीडीसी एवं बीडीओ को करने एवं एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। वहीं उन्होंने अबुआ आवास/पीएम आवास के साथ शौचालय निर्माण को टैग करने का निर्देश दिया, ताकि लोगों का घर के साथ साथ शौचालय भी बन जाए। वहीं उन्होंने फर्स्ट स्टार ओडीएफ पल्स विलेज को थर्ड स्टार में एवं थर्ड स्टार को फिफ्थ स्टार मॉडल में अपग्रेड करने हेतु आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने यूसी पेंडेंसी सहित अन्य बिंदुओं पर समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया।

    *इस मौके पर* उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्री पंकज कुमार रवि, कार्यपालक अभियंता पीएचईडी, श्री अमित कुमार महतो, संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं जिला परियोजना प्रबंधक, जेएसएलपीएस, श्री राहुल रंजन, जिला समन्वयक, एसबीएम जी श्री अनुज कुमार सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकृषि विभाग आत्मा जामताड़ा के तहत हाईब्रिड धान ,मड़ुआ एवं अरहर का बीज वितरण किया गया
    Next Article उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा रवि आनंद की अध्यक्षता में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार समिति की आहूत बैठक संपन्न

    Related Posts

    आमबागान मैदान का अविलंब हो सौंदर्यीकरण: सरयू राय

    August 2, 2026

    ‘वीणा रानी पवन स्मृति सम्मान समारोह’ में साहित्य, कला और संस्कृति का संगम

    August 2, 2026

    झारखंड के सतत विकास के लिए सभी चैम्बर एक मंच पर, नीति निर्माण में उद्योग जगत की भागीदारी पर जोर

    August 1, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आमबागान मैदान का अविलंब हो सौंदर्यीकरण: सरयू राय

    ‘वीणा रानी पवन स्मृति सम्मान समारोह’ में साहित्य, कला और संस्कृति का संगम

    राष्ट्रीय बहन दिवस 2026: बहनें संस्कृति, संवेदना और सशक्त भारत की आधारशिला

    झारखंड के सतत विकास के लिए सभी चैम्बर एक मंच पर, नीति निर्माण में उद्योग जगत की भागीदारी पर जोर

    बहन का रिश्ता: राष्ट्रीय बहन दिवस 2026 पर ललित गर्ग का विशेष आलेख

    राष्ट्रीय बहन दिवस 2026: बहन संस्कृति, संवेदना और सशक्त भारत की आधारशिला – ललित गर्ग

    चाईबासा में शिबू सोरेन की प्रतिमा को लेकर विवाद गहराया, कई कार्यकर्ता हिरासत में

    चाईबासा में शिबू सोरेन की प्रतिमा को लेकर विवाद गहराया, कई सामाजिक कार्यकर्ता हिरासत में

    चाईबासा में शिबू सोरेन की प्रतिमा को लेकर विवाद, कई सामाजिक कार्यकर्ता हिरासत में

    कानून अराजकता के भय से नहीं चल सकता: लोकतंत्र में विधि के शासन का महत्व

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.