Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कृषि विभाग आत्मा जामताड़ा के तहत हाईब्रिड धान ,मड़ुआ एवं अरहर का बीज वितरण किया गया
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    कृषि विभाग आत्मा जामताड़ा के तहत हाईब्रिड धान ,मड़ुआ एवं अरहर का बीज वितरण किया गया

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 7, 2025Updated:July 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कृषि विभाग आत्मा जामताड़ा के तहत हाईब्रिड धान ,मड़ुआ एवं अरहर का बीज वितरण किया गया

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: राष्ट्रीय खाद सुरक्षा एवं पोषण मिशन योजना के तहत कुंडहित प्रखंड के ग्राम पालजोरी, नमूंधरा गयपथर, तुलसीचक, सुंदरक्षीपुर, घटपरोलिया इत्यादि गांव में कृषि विभाग आत्मा जामताड़ा के तहत हाईब्रिड धान मड़ुआ एवं अरहर का बीज वितरण किया गया एवं बीज लगने की वैज्ञानिक विधि की जानकारी आत्मा जामताड़ा के उप परियोजना निदेशक श्री संजय कुमार सिंह के द्वारा सभी किसानों को उनके गांवों में जाकर कर दी गई। उप परियोजना निदेश श्री संजय कुमार सिंह के द्वारा श्री विधि से धान की खेती करने के बारे में किसानों को जानकारी दी गई, उनके द्वारा बताया गया कि किसान एक एकड़ के लिए तीन kg बीज का प्रयाय करे, जिसमें 7 से 14 दिन का विचरा जब पौधा में दो पत्ता निकल आए उसे जड़ सहित उखाड़ कर खेतों में 10 से 12 इंच की दूरी पर सीधी लाइन में करे। बीज को खेतों में डालने से पूर्व बीज उपचारित निश्चित रूप से किसान करे ताकि बीज में लगने वाले रोगों की संभावना कम हो जाए। श्री विधि से धान की खेती में उपज परंपरागत विधि की तुलना में काफी ज्यादा होती है । किसान भाई इस विधि का प्रयोग कर कम जगह ज्यादा उत्पादन कर सकते हैं। बीटीएम श्री सुजीत कुमार सिंह के द्वारा मोटे अनाज मंडुआ जिसे रागी भी कहा जाता हैं किसानों को इसकी खेती करने हेतु प्रेरित किया। उनके द्वारा बताया गया कि किसान मड़ुआं की खेती रोपा विधि से, सीधी लाइन मे या छिड़काव विधि से इसकी खेती कर सकते है, जहां सीधी बोआई में 20 से 25 सेमी रखी जाती है वहीं रोपा विधि पौधा से पौधा की दूरी 15 सेमी रखे। मंडुआ स्वास्थ्य के लिए काफी लाभप्रद है, जिसे किसान भाई ऊपरी जमीन पर करे इसकी खेती में काफी कम पानी की आवश्यकता होता है। आज कुल 41 किसानों के बीच धान,47 किसानों के बीच मंडुआ,एवं 35 किसानों के बीच अरहर बीज का वितरण किया गया। इस अवसर पर एटीएम अमीर हेंब्रम, सम्बंधित गांव के किसान मित्र एवं किसान सहदेव हेंब्रम, अमीरी हांसदा, विश्वनाथ मुर्मू,,सोना हेंब्रम मीनू दास इत्यादि मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविद्युत आपूर्ति की समीक्षा के क्रम में बोले उपायुक्त; विभाग की लापरवाही से कोई दुर्घटना हुआ तो होगी एफआईआर
    Next Article उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा रवि आनंद की अध्यक्षता में पेयजल एवं स्वच्छता मिशन/समिति की आहूत बैठक संपन्न

    Related Posts

    यूसील कॉलोनी में जर्जर क्वार्टर बने ‘मौत का घर’, मरम्मत की मांग तेज

    April 12, 2026

    तुरामडीह माइंस के गोद में अवस्थित होने के बावजूद डीएमएफटी फंड से विद्यालय का निर्माण नहीं, दर्जन भर विद्यालय जर्जर

    April 12, 2026

    जयप्रकाश उद्यान के पास चेकडैम निर्माण के लिए मेयर से मिला नासस का प्रतिनिधिमंडल

    April 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    यूसील कॉलोनी में जर्जर क्वार्टर बने ‘मौत का घर’, मरम्मत की मांग तेज

    तुरामडीह माइंस के गोद में अवस्थित होने के बावजूद डीएमएफटी फंड से विद्यालय का निर्माण नहीं, दर्जन भर विद्यालय जर्जर

    जयप्रकाश उद्यान के पास चेकडैम निर्माण के लिए मेयर से मिला नासस का प्रतिनिधिमंडल

    आनंदमार्ग प्रचारक संघ की ओर से डायोसिस स्तरीय सेमिनार का आयोजन

    गुप्त सूचना पर कार्रवाई, अवैध बालू लदा हाईवा जब्त; चालक हिरासत में

    मानभूम चैतपर्व छऊ महोत्सव में गूंजा वीर रस, कलाकारों ने बिखेरा रंग

    आसनबनी पंचायत की एएनएम सुप्रिया दत्त को भावभीनी विदाई

    भुगतान विवाद में उग्र हुए रैयतदार, जेसीबी से तोड़ी प्लॉटिंग, बिल्डर पर वादाखिलाफी का आरोप

    तकनीकी जांच से खुला अपहरण का राज, उत्तर प्रदेश से सकुशल बरामद हुई नाबालिग

    SIT की सटीक कार्रवाई: पुल निर्माण कंपनी से लेवी मांगने वाला गिरोह ध्वस्त, 7 शातिर अपराधी हथियारों संग गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.