जामताड़ा सुभाष चौक में मोहर्रम अखाड़ा का आयोजन: प्रशासन और सामाजिक प्रतिनिधियों की रही महत्वपूर्ण उपस्थिति
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा:जिले के सुभाष चौक पर मोहर्रम के अवसर पर भव्य अखाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जिला प्रशासन के आला अधिकारी, सामाजिक प्रतिनिधि और विभिन्न समुदायों के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की गरिमा मुख्य अतिथि उपायुक्त , रवि आनंद, पुलिस अधीक्षक, राजकुमार मेहता, अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार तथा डीएसपी विकास आनंद लागोरी,टाउन थाना प्रभारी संतोष अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति से और बढ़ गई।
इस अवसर पर जामताड़ा चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय अग्रवाल तथा झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के प्रतिनिधि इरसादुल अर्सी ने भी भाग लिया। कार्यक्रम में सेंट्रल पीस कमेटी के सदस्य एमडी. सफीक अंसारी भी विशेष रूप से मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में शांति, एकता और भाईचारे का संदेश दिया।
मोहर्रम के अवसर पर आयोजित अखाड़ा में विभिन्न युवा दलों ने परंपरागत हथियारों और कलाओं का शानदार प्रदर्शन किया। अखाड़ा की प्रस्तुति को देखने के लिए बड़ी संख्या में आम लोग भी जमा हुए, जिससे माहौल उत्साहपूर्ण और श्रद्धापूर्ण बना रहा। पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
मुख्य अतिथि रवि आनंद ने कहा, “यह आयोजन जामताड़ा की गंगा-जमुनी तहज़ीब का प्रतीक है। सभी समुदायों को ऐसे आयोजनों के माध्यम से आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखना चाहिए।”
यह कार्यक्रम न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक समरसता का भी संदेशवाहक सिद्ध हुआ। आपको बता दे कार्यक्रम के पूर्व ही सभी आला अधिकारी को पगड़ी पहनकर स्वागत किया गया।

