राष्ट्र संवाद धनबाद : पुलिस ने गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह से जुड़े सैफी उर्फ मेजर पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में पुलिस की टीम ने सैफी उर्फ मेजर के घर पहुंच कर कुर्की की कार्रवाई के तहत इश्तहार (पोस्टर नोटिस) चिपकाया।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सैफी उर्फ मेजर पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह लंबे समय से फरार चल रहा है। कोर्ट के निर्देश के बाद पुलिस ने कुर्की-जब्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि अगर सैफी उर्फ मेजर तय समय सीमा के भीतर न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं करता है, तो उसकी संपत्ति की जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। प्रिंस खान गैंग पर लगातार शिकंजा कसने के क्रम में पुलिस पहले ही कई सदस्यों की गिरफ्तारी कर चुकी है और अब फरार आरोपियों की धर-पकड़ के लिए कार्रवाई तेज कर दी गई है।

