मुड़ाबेड़िया में दो पक्षों में मारपीट, सनातन गोप गंभीर घायल
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: बागडेहरी थाना क्षेत्र के मुड़ाबेड़िया में दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट।दोनों पक्ष ने एक-दूसरे के खिलाफ थाना में आवेदन दिया।वही इस मारपीट में सनातन गोप गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।सनातन गोप ने ईश्वर गोप,किशोर गोप,नकुल गोप,रक्षाकर गोप, चंडीचरन गोप पर आरोप लगाया है।थाना प्रभारी प्रदीप राना ने कहा दोनों पक्षों के आवेदन के आधार पर थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है।आगे की कार्रवाई की जा रही है।

