उपायुक्त के निर्देश पर जिले के सभी प्रखंडों के विभिन्न पंचायतों/गांवों में धरतीआबा जनभागीदारी अभियान के तहत विशेष शिविर का हुआ आयोजन
राष्ट्र संवाद सं
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) के निर्देश पर निर्धारित शेड्यूल के अनुसार आज दिनांक 02.07.2025 को प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान एवं धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (पीएम जनमन) के तहत जामताड़ा जिला अंतर्गत विभिन्न प्रखंडों के अनुसूचित जनजाति बहुलता वाले पंचायतों के गांवों/टोलों में विशेष शिविर का आयोजन कर जनजातीय परिवारों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराते हुए उन्हें कैंप के माध्यम से योजनाओं से आच्छादित किया गया।
_*इन जगहों पर विशेष शिविर का आयोजन*_
इसी क्रम में आज जिले के करमाटांड़ प्रखंड के तरकोजोरी एवं डुमरिया पंचायत, जामताड़ा प्रखंड के शहरपुरा पंचायत वहीं नारायणपुर के नारायणपुर एवं सबनपुर पंचायत, नाला प्रखंड के बड़ारामपुर पंचायत, फतेहपुर पंचायत के पालाजोरी पंचायत एवं कुंडहित के सुद्राक्षीपुर पंचायत के चिन्हित ग्रामों में विशेष शिविर आयोजित किया गया।
_*लोगों से लिए गए आवेदन*_
आयोजित शिविर में विभाग द्वारा विभिन्न स्टाल लगाकर आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, आवासीय, पीएम किसान, केसीसी, जनधन योजना, बीमा योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, रोजगार एवं आजीविका योजना यथा मनरेगा, पीएम विश्वकर्मा, मुद्रा ऋण के अलावा महिला एवं बाल विकास से जुड़े योजनाओं की जानकारी दी गई एवं लाभुकों से उनका आवेदन लिया गया एवं कई आवेदनों का ऑन स्पॉट समाधान किया गया।आयोजित कार्यक्रम में प्रखंड स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मियों के द्वारा शिविर में लोगों के आवेदन को लेकर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। जिससे लोगों में उत्साह देखा जा रहा है।

