दुमका सांसद सह अध्यक्ष, जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति नलिन सोरेन की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति “दिशा” की आहूत बैठक संपन्न
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: समाहरणालय सभागार, जामताड़ा में माननीय सांसद, दुमका लोकसभा क्षेत्र सह अध्यक्ष जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति “दिशा” श्री नलिन सोरेन की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति “दिशा” की बैठक आहूत की गई। इस अवसर पर माननीय मंत्री सह विधायक, जामताड़ा डॉ इरफान अंसारी, माननीय विधायक सारठ श्री उदय शंकर सिंह, माननीय विधायक प्रतिनिधि नाला एवं जामताड़ा, उपायुक्त, वन प्रमंडल पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित रहे। इससे पूर्व बैठक में माननीय सांसद एवं अन्य अतिथियों के आगमन पर उपायुक्त श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) एवं अन्य के द्वारा पुष्पगुच्छ एवं शॉल देकर सम्मानित किया गया एवं बैठक के अंत में प्रतीक चिन्ह दिया गया।
_*विभिन्न बिंदुओं पर हुई समीक्षा*_
आयोजित बैठक में जिला अंतर्गत पेयजल एवं स्वच्छता, राजस्व, भू अर्जन, पथ, समाज कल्याण, ग्रामीण कार्य विभाग, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, स्वास्थ्य, एनआरईपी, पशुपालन, विद्युत, वन प्रमंडल, खनन, शिक्षा, नगर पंचायत जामताड़ा सहित अन्य विभागों के अलावा विगत बैठक में दिए निर्देश के अनुपालन का विस्तार से समीक्षा किया गया।
_*अगर कोई कमी है तो अधिकारी हमें बताएं, मिलकर जामताड़ा को सजाएंगे संवारेंगे – माननीय सांसद*_
बैठक को संबोधित करते हुए _*माननीय सांसद श्री नलिन सोरेन*_ ने कहा कि “दिशा” विकास योजनाओं के कार्यान्वयन की एक महत्वपूर्ण माध्यम है। इससे प्रशासन व जन प्रतिनिधियों में समन्वय स्थापित करने में सहायता प्राप्त होती हैे एवं विकास की प्रक्रिया को अपेक्षित गति मिलती है। उन्होंने कहा कि आपसी समन्वय विकास में उत्प्रेरक की भूमिका निभाता है। हम सबको मिलजुल कर समस्याओं का निदान करना चाहिए। माननीय सांसद ने तकनीकी एवं गैर तकनीकी विभागों के कार्यान्वित विकास योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जितनी भी योजनाएं आम लोगों के लिए चलाई जा रही है उसका शत प्रतिशत लाभ समाज के अंतिम पंक्ति तक खड़े व्यक्तियों को मिले इसे सुनिश्चित करना आप सबों की जिम्मेवारी है, अपनी जवाबदेही को समझकर लोगों के हित में कार्य करें। उन्होंने अधिकारियों से कहा अगर कोई कमी है तो हमें बताएं, हम लोग मिलकर जामताड़ा को सजाएंगे संवारेंगे।
_*रैयतों का शीघ्र करें मुआवजा भुगतान*_
बैठक के दौरान पीएचईडी की समीक्षा क्रम में करमाटांड़ प्रखंड (पूर्ण आच्छादन) ग्रामीण जलापूर्ति योजना में कार्य समाप्ति तिथि मई 2024 ही रहने के बाद भी अब तक 32 प्रतिशत कार्य किया गया है, संवेदक द्वारा लापरवाही बरते जाने को लेकर उसके विरुद्ध कार्रवाई का निर्देश दिया गया। वहीं राजस्व से संबंधित समीक्षा में बताया गया कि साइबर थाना के लिए पुलिस अधीक्षक को जमीन उपलब्ध करा दिया गया है। भू अर्जन की समीक्षा करते हुए काफी मामले लंबित रहने को लेकर गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को भुगतान हेतु लंबित मौजों के रैयतों को मुआवजा भुगतान का निर्देश दिया गया। रैयत के मुआवजा भुगतान के कारण सड़क निर्माण बाधित नहीं हो, अगली बैठक से पूर्व इसे पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा पथ प्रमंडल के द्वारा आरओबी बाईपास सर्विस पथ की मरम्मती हेतु प्राक्कलन के साथ प्रस्ताव विभाग को उपलब्ध कराया गया है। इसके अतिरिक्त करमाटांड़ आरओबी के जल्द से जल्द निर्माण को लेकर निर्देश दिया गया। समाज कल्याण के समीक्षा के क्रम में आंगनवाड़ी केंद्र डुमरिया के विद्यालय भवन में संचालित नहीं होने के वजह जमीन मालिक के द्वारा पुराने विद्यालय भवन में दखल करने की समस्या को गंभीरता से लेकर अविलंब अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा मेझिया आंगनवाड़ी केंद्र को नियमानुसार सरकारी भवन में संचालित करने का निर्देश दिया गया। समाज कल्याण की योजनाओं से लाभुकों को जोड़ने का निर्देश दिया गया।
_*मुख्यमंत्री पशुधन योजना अंतर्गत लाभुकों के बीच पशुधन वितरण में जनप्रतिनिधियों को अनिवार्य रूप से बुलाएं*_
ग्रामीण कार्य विभाग की समीक्षा के क्रम में अध्यक्ष जिला परिषद के द्वारा मधुबन पथ जो प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बन रहा है उसमें संवेदक द्वारा कार्य को बंद कर दिया गया है, समिति के माननीय सदस्य के द्वारा इस पर कारण पृच्छा किया गया, संबंधित ईई के द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं देने संवेदक के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं होने के कारण फटकार लगाते हुए जल्द से जल्द सड़क निर्माण कार्य पूर्ण करने सहित अन्य बिंदुओं पर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। वहीं विशेष प्रमंडल के द्वारा सालकुंडा में जैन मंदिर के पास क्षतिग्रत पुल के स्थान पर नए कलभर्ट निर्माण के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा पशुपालन विभाग की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री पशुधन योजना अंतर्गत लाभुकों के बीच पशुधन वितरण में जनप्रतिनिधियों को नहीं बुलाए जाने की शिकायत की गई, जिस पर उपायुक्त ने जिला पशुपालन पदाधिकारी को लाभुकों को दिए जाने वाले कैंप में जन प्रतिनिधि सहित जिला एवं प्रखंड स्तर के अधिकारियों को अवश्य रूप से बुलाने का निर्देश दिया।
_*अवैध बालू उत्खनन एवं परिवहन पर लगाएं रोक – माननीय मंत्री डॉ इरफान अंसारी*_
एनआरआईपी की समीक्षा के क्रम में कार्यालय में व्याप्त अनियमितता एवं ऑफलाइन टेंडर प्रक्रिया को लेकर ईई से कारण पृच्छा पूछा एवं संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर निर्देश दिया। इसके अलावा खनन की समीक्षा क्रम में अवैध बालू उत्खनन एवं अन्य खनिज के अवैध खनन एवं परिवहन को लेकर कार्रवाई की समीक्षा की। *_माननीय मंत्री डॉ इरफान अंसारी_* के द्वारा बाजरा घाट में अवैध बालू उत्खनन को लेकर इसे हर हालत में रोक लगाने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने खनन पदाधिकारी को नियमित रूप से छापेमारी करने का निदेश दिया। वहीं जिला शिक्षा पदाधिकारी/जिला शिक्षा अधीक्षक को क्षेत्र में जाने का निर्देश दिया, कहा कि शिक्षा व्यवस्था में बदहाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके अलावा बैठक में पुराना नगर भवन को हैंड ओवर करने हेतु आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया गया। तकनीकी विभागों के समीक्षा के क्रम में लघु सिंचाई मे 5 चेकडैम के टेंडर प्रक्रिया के बारे में बताया गया, जिसे जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। वहीं जलापूर्ति योजनाओं को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया गया, इसके अलावा माननीय मंत्री द्वारा शहरी जलापूर्ति मे किए गए कार्यों एवं ज़ुडको के साथ एक बैठक कराने का निर्देश दिया गया। बैठक में सभी कार्यकारी एजेंसी को नियमानुसार शिलापट्ट में नाम देने साथ ही जनप्रतिनिधि को बुलाने के निर्देश दिया गया। इसके अलावा माननीय मंत्री ने आपदा को देखते हुए अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया गया, कहीं कोई दिक्कत हो तो प्रशासन को तुरंत सूचना देंगे। शहर में ब्लीचिंग करवाने का निर्देश दिया, ज्यादा भीड़ भाड़ वाले स्थलों में ब्लीचिंग के साथ साथ स्प्रे करवाने का निर्देश दिया गया। आपदा प्रभावित आश्रितों/परिवारों को मुआवजा राशि भुगतान के समय जनप्रतिनिधि को भी सूचना देने का निदेश दिया गया। इसके अतिरिक्त बैठक के दौरान स्वास्थ्य, विद्युत, वन प्रमंडल विकलांगता सर्टिफिकेट निर्गमन सहित अन्य सभी बिंदुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
वहीं *_उपायुक्त सह सदस्य सचिव, दिशा, श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) ने_* माननीय जनप्रतिनिधियों सहित सभी सदस्यों आदि का स्वागत करते हुए कहा कि जिले के विकास में सभी माननीय जनप्रतिनिधियों का सहयोग अपेक्षित है। सभी के प्रयास से ही सुगमतापूर्वक लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि बैठक में जिन बिंदुओं पर निर्देश मिल है, उस पर समुचित कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, जनप्रतिनिधियों के जन कल्याणकारी सुझाव पर भी यथोचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन आम जनों की समस्याओं के निष्पादन को लेकर प्रतिबद्ध है।
_*इस मौके पर*_ जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती राधारानी सोरेन, उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०), वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री राहुल कुमार (भा०व०से०), उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार, परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री जुगनू मिंज, माननीय विधायक प्रतिनिधि, नाला श्री परेश यादव, माननीय मंत्री सह विधायक प्रतिनिधि जामताड़ा श्री अजहर, अपर समाहर्ता श्रीमती पूनम कच्छप, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री मनोज कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री राजशेखर, जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्री पंकज कुमार रवि, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जामताड़ा श्री विकास आनंद लांगुरी, जिला भू अर्जन पदाधिकारी श्री सत्यप्रकाश, जिला खनन पदाधिकारी श्री मिहिर सालकर, जिला कृषि पदाधिकारी श्री लव कुमार, जिला सहित तकनीकी एवं गैर तकनीकी विभागों के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण आदि उपस्थित रहे।


