जुलाई में एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ वर्ल्ड का मोटिवेशनल प्रोग्राम
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर : एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ वर्ल्ड की बैठक सोनारी सर्किट हाउस में संपन्न हुई बैठक में मुख्य रूप से क्षेत्र में चारों तरफ फैले भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए मंथन हुआ
बैठक में ये बात भी उठी कि
भ्रष्टाचार बढ़ने का मुख्य कारण पब्लिक है आम पब्लिक के कारण भ्रष्टाचार और बढ़ रहा है इसमें लगाम लगाने की जरूरत है ना हम रिश्वत लेंगे ना हम देंगे अगर इस सोच से पब्लिक आगे बढ़े कुछ हद तक इस पर काम किया जा सकता है इसके लिए जनता को जागना होगा और आवाज उठानी होगी हमारी संस्था इसके लिए हमेशा तत्पर है बैठक में विभिन्न तरह की समस्याओं पर चर्चा हुई साथी महिलाओं के लिए मोटिवेशनल प्रोग्राम करने पर भी विचार विमर्श किया गया जो की जुलाई महीने में होने वाला है इसमें मुख्य रूप से वाइस प्रेसिडेंट झारखंड लक्ष्मी नारायण तिवारी, स्टेट जनरल सेक्रेटरी शशि आचार्य, सरायकेला खरसावां प्रेसिडेंट सुजाता सिंह, पूर्वी सिंहभूम प्रेसिडेंट रजिया बेगम, रविंदर कौर, संगीता सिंह, प्रफुल्ल रंजन बादल, पुष्पा सिंह, रिंकू सिंह, सिमरन मेहरा, उपस्थित थे

