मिहिजाम के लोटस प्ले स्कूल के प्रांगण में 11 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: शनिवार को मिहिजाम के लोटस प्ले स्कूल के प्रांगण में प्रातः कालीन बेला में 11 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी छात्र- छात्राओं के साथ-साथ सभी शिक्षक शिक्षिकाएं और कर्मी सम्मिलित हुए। विद्यालय के प्राचार्य सत्यनारायण झा ने योग दिवस एवं योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग ही वह माध्यम है जिसके द्वारा हम निरोग, दीर्घायु एवं स्वस्थ रह सकते हैं। आज पूरा विश्व योग को अपना रहा है। इसे हम सभी को अपने दैनिक दिनचर्या में अवश्य सम्मिलित करना चाहिए। सभी ने पूरे समर्पण और एकाग्रता के साथ योग क्रियाएं की जिससे वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ।
शिक्षिका उमा रविदास, ज्योति, अर्चना, पूजा, डॉली, संगीता ने सम्मिलित रूप से योग, प्राणायाम आदि का प्रदर्शन एवं महत्व बताते हुए कार्यक्रम का संचालन किया गया। योग दिवस के अवसर पर छात्र शिवांश सागर, नितिन रॉय,अर्पिता रॉय, वेदिका कुमारी, रेयांश सहित लोटस प्ले स्कूल के सभी छात्र छात्रा उपस्थित रहे।

