Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » योग को अपने जीवन का बनाएं हिस्सा – पुलिस अधीक्षक
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    योग को अपने जीवन का बनाएं हिस्सा – पुलिस अधीक्षक

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    योग को अपने जीवन का बनाएं हिस्सा – पुलिस अधीक्षक

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: जिले के नगर भवन दुलाडीह में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम का पुलिस अधीक्षक श्री राज कुमार मेहता (भा०पु०से०), उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार, परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री जुगनू मिंज एवं अन्य के द्वारा विधिवत दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया गया।

    _*शरीर, मन और आत्मा के संतुलन के लिए योग अत्यंत ज़रूरी*_

    आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक जामताड़ा श्री राज कुमार मेहता (भा०पु०से०) ने आज के परिप्रेक्ष्य में योग के महत्व को दृष्टिगत रखते हुए जीवन में योग को अपनाने का अपील किया।

    वहीं उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार ने कहा कि बदलते परिवेश, खान पान एवं रहन सहन के अनुसार शरीर, मन और आत्मा के संतुलन के लिए योग अत्यंत ज़रूरी है। योग सरल है, सभी के लिए हैं। यह व्यक्तिगत और सामूहिक रूप से किया जा सकता है। यह हमारी सभ्यता संस्कृति से जुड़ा हुआ है, हमारे पूर्वजों की धरोहर है। बिहार के मुंगेर से संस्था द्वारा योग का शुरुआत आज देशभर ही नहीं बल्कि अन्तर्राष्ट्रीय दिवस बन चुका है। हमें योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भौतिक वादी जीवनशैली और बदलते खान-पान के दौर में हमें योग के साथ अपने खान-पान, आचार-विचार पर भी विशेष ध्यान देना ज़रूरी है। उन्होंने मोटे अनाज, व्यायाम, पर्याप्त पानी और भरपूर नींद को स्वस्थ शरीर के लिए आवश्यक बताया।

    _*विभिन्न योगासन करवाया गया*_

    इस दौरान योग प्रशिक्षक ने उपस्थित लोगों, बच्चों आदि को योग के विभिन्न आसनों जैसे ग्रीवा चालन, स्कंध संचालन, ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, कटिचक्रासन, दण्डासन, वज्रासन, तितली आसन, उष्ट्रासन, शशांकासन, उत्तानमंडूकासन, वक्रासन, मकरासन, सेतुबंध आसन, उत्तानपादासन, पवनमुक्तासन और शवासन के अलावा कपालभाति, नाड़ीशोधन, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी आदि प्राणायाम का अभ्यास कराया एवं कहा कि प्रतिदिन इसका अभ्यास करें।

    _*जिले के सभी प्रखंडों, विभिन्न विद्यालयों में किया गया योगाभ्यास*_

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर जिले के सभी प्रखंड सह अंचल कार्यालयों सहित विभिन्न सरकारी कार्यालयों के अलावा विद्यालयों आदि स्थानों में योगाभ्यास किया गया। साथ ही लोगों को योग के फायदे एवं आज के परिप्रेक्ष्य में योग की अनिवार्यता के बारे में विस्तार से बताया गया।

    _*इस मौके पर*_ अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनंत कुमार सहित में जिले के विभिन्न पदाधिकारी, आम लोग एवं स्कूली बच्चे आदि ने योगाभ्यास किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleईचागढ़ में खुलेगा डिग्री कॉलेज, सरकार ने दी 38.76 करोड़ की मंजूरी
    Next Article मिहिजाम के लोटस प्ले स्कूल के प्रांगण में 11 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया

    Related Posts

    बिष्टुपुर में सियासी टकराव: लोकतंत्र में विरोध का अधिकार, हिंसा का नहीं!

    October 12, 2026

    19 करोड़ के सौंदर्यीकरण पर सवाल, दो साल से अधूरा शौचालय

    October 12, 2026

    मां रंकिणी मंदिर विकास समिति का विवाद थाने पहुंचा

    October 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    MxWin Bonos De Bienvenida Y Mecánicas Alternativas

    बिष्टुपुर में सियासी टकराव: लोकतंत्र में विरोध का अधिकार, हिंसा का नहीं!

    19 करोड़ के सौंदर्यीकरण पर सवाल, दो साल से अधूरा शौचालय

    मां रंकिणी मंदिर विकास समिति का विवाद थाने पहुंचा

    हनुमान मंदिर के पास बछड़े का कटा सिर मिलने से मचा हड़कंप, स्थानीय लोगों ने किया हंगामा

    काला बिल्ला लगाकर अनुसचिवीय कर्मचारियों का विरोध शुरू

    जमशेदपुर में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प, लाठी-डंडे और पत्थरबाजी में कई घायल

    Picking the Best Casino Australia for Security: A Cash-First Check on Real Banking Strengths

    बिष्टुपुर में सियासी टकराव: लोकतंत्र में विरोध का अधिकार, हिंसा का नहीं!

    नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, सुबह से मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.