Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा रवि आनंद की अध्यक्षता में आज पर्यटन एवं खेल से संबंधित आहूत समीक्षात्मक बैठक संपन्न
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा रवि आनंद की अध्यक्षता में आज पर्यटन एवं खेल से संबंधित आहूत समीक्षात्मक बैठक संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 14, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा रवि आनंद की अध्यक्षता में आज पर्यटन एवं खेल से संबंधित आहूत समीक्षात्मक बैठक संपन्न

    ◼️ _*पर्वत विहार पार्क के इर्द गिर्द खाली सरकारी जमीन पर पार्क के निर्माण हेतु डीपीआर बनाने का निर्देश*_

    ◼️ _*मालांचा पहाड़ के चारों ओर होगा चहारदीवारी का निर्माण; उपायुक्त ने प्राक्कलन तैयार करने हेतु संबंधित एजेंसी को दिया निर्देश*_

    ◼️ _*अंतर प्रखंड प्रवेश द्वार के निर्माण हेतु पर्यटन निदेशालय से पत्राचार करने का निर्देश*_

    ◼️ _*सभी एल्डर्स क्लब/ प्रखंड परिसर में ओपन जिम लगाने का निर्देश*_

    आज दिनांक 14.06.2025 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में पर्यटन एवं खेल से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आयोजित किया गया।

    _*जिले में पर्यटन की है बेहतर संभावनाएं*_

    उपायुक्त ने पर्यटन की समीक्षा करते हुए जिले के सभी पर्यटन स्थलों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जिले में पर्यटन की बेहतर संभावनाएं हैं, ऐसे में अगर हमारा पर्यटन स्थलों का समुचित विकास होगा तो पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी, जिससे रोजगार बढ़ेगा एवं राजस्व की भी वृद्धि होगी। समीक्षा के क्रम में उन्होंने नाला प्रखण्ड अन्तर्गत मालंचा पहाड़ के विकास एवं सौन्दर्याकरण कार्य के अद्यतन प्रगति की समीक्षा करते हुए मालांचा पहाड़ के चारों तरफ चहारदीवारी के निर्माण को लेकर संबंधित एजेंसी को प्राक्कलन तैयार करने का निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने पर्वत विहार पार्क के सौंदर्यीकरण एवं संचालन की जानकारी ली। उन्होंने पर्वत विहार के इर्द गिर्द खाली सरकारी जमीन पर पार्क के निर्माण हेतु डीपीआर तैयार करने का निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने अंतर प्रखंड प्रवेश द्वार के निर्माण को लेकर पर्यटन निदेशालय से पत्राचार करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी पर्यटन स्थलों का बेहतर रख रखाव, साफ सफाई एवं सौंदर्यीकरण की समीक्षा कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

    _*खेल को बढ़ावा देने हेतु दिए गए कई अहम दिशा निर्देश*_

    वहीं उन्होंने खेल की समीक्षा करते हुए विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं/कार्यों के प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने जिले में खेल की संभावना को देखते हुए प्रख्यात खेलों यथा हॉकी, आर्चरी, फुटबॉल, एथलेटिक्स आदि खेलो के अभ्यास/प्रतियोगिता के लिए प्रखण्ड स्तर पर अत्याधुनिक स्टेडियम निर्माण को लेकर भूमि चयन करते हुए प्रस्ताव देने का निदेश दिया गया। वहीं उन्होंने जिले के सभी प्रखंडों में अवस्थित एल्डर्स क्लब एवं प्रखंड परिसर में ओपन जिम लगाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। इसके अलावा खेल निदेशालय से पत्राचार कर आउटडोर स्टेडियम का सौंदर्यीकरण हेतु प्रस्ताव तैयार कर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त उन्होंने स्विमिंग, स्क्वैश, लॉन टेनिस, मल्टीपर्सपस हॉल के इनडोर स्टेडियम के लिए प्रस्ताव उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। वहीं नाला एवं कुंडहित में नए स्तर से स्टेडियम निर्माण का को लेकर भी जरूरी दिशा निर्देश दिया। उपायुक्त ने आगे कहा कि संबंधित पदाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि जो भी योजना संचालित हैं उसे जल्द से जल्द पूर्ण हो। इसके अलावा उन्होंने खेल/पर्यटन से संचालित योजनाओं की जानकारी ली एवं इसका अद्यतन प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

    *_इस मौके पर_* जिला खेल पदाधिकारी श्री तूफान कुमार पोद्दार, श्री सुशील कुमार संबंधित कार्यपालक अभियंता सहित खेल, पर्यटन से संबंधित अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
    *===================*
    *”शादी से दहेज हटाएं, बहु नहीं बेटी घर लाएं।”*
    *===================*
    🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹
    *टीम पीआरडी जामताड़ा*

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारतीय विमानन क्षेत्र की विश्वसनीयता पर सवाल
    Next Article साकची थाना घेराव में आया दिलचस्प मोड़, राकेश सिंह अमित अग्रवाल, अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू व विकास सिंह के बीच बना त्रिकोण

    Related Posts

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध उठाव का खेल, दिनदहाड़े सक्रिय दिखे बालू माफिया

    April 26, 2026

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    April 26, 2026

    गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जिला प्रशासन की अपील

    April 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध उठाव का खेल, दिनदहाड़े सक्रिय दिखे बालू माफिया

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जिला प्रशासन की अपील

    जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश

    पेयजल समस्याओं के समाधान के लिए जिला व प्रखंड स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित

    झारखंड विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण, प्रशिक्षु अधिकारियों को दी गई प्रशासनिक सीख

    गुर्रा नदी की जर्जर पुलिया बनी जानलेवा खतरा, 10 गांवों का संपर्क संकट में, मरम्मत नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

    मजदूर आंदोलन के आगे झुकी ठेका कंपनी, यूसील भाटीन माइंस में 4 दिन की हड़ताल के बाद मांगों पर बनी सहमति, ओवरटाइम दोगुना व कैंटीन शुरू करने का फैसला

    अग्रसेन भवन समिति चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, दीपक व अमित बने सचिव-उपसचिव, नई कमेटी ने आधुनिकरण का रखा लक्ष्य

    झारखंड क्षत्रिय संघ ने दी स्वतंत्रता सेनानी वीर कुंवर सिंह को श्रद्धांजलि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.