Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » साकची थाना घेराव में आया दिलचस्प मोड़, राकेश सिंह अमित अग्रवाल, अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू व विकास सिंह के बीच बना त्रिकोण
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    साकची थाना घेराव में आया दिलचस्प मोड़, राकेश सिंह अमित अग्रवाल, अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू व विकास सिंह के बीच बना त्रिकोण

    News DeskBy News DeskJune 14, 2025No Comments6 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    साकची थाना घेराव में आया दिलचस्प मोड़, राकेश सिंह अमित अग्रवाल, अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू व विकास सिंह के बीच बना त्रिकोण

    झूठे मुकदमों पर नहीं झुकेगा मंच,जनहित मे संघर्ष जारी रहेगा:अमित अग्रवाल / राकेश सिंह

    जन सुविधा मंच की आड़ में बीजेपी नेताओं की असभ्य हरकत – सुधीर कुमार पप्पू

    भाजपा के नेताओं के ऊपर साकची थाना में मुकदमा दर्ज करना प्रशासन की हिटलरशाही

     

    ◆झूठे मुकदमों पर नहीं झुकेगा मंच,जनहित मे संघर्ष जारी रहेगा:अमित अग्रवाल / राकेश सिंह
    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर: विगत दिनों जन सुविधा मंच के बैनर तले साकची थाना क्षेत्र में बढ़ते अनैतिक कार्य, अवैध कारोबार, अतिक्रमण, नशाखोरी, चोरी, छिनतई, आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध में साकची थाना में जोरदार जनविरोध प्रदर्शन किया गया था। शांतिपूर्ण तरीके से हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान ही थाना प्रभारी केस करने की धमकी दे रहे थे। थाना प्रभारी दुर्भावना से ग्रसित होकर जनआंदोलन में शामिल कई लोगो पर केस दायर किया।

    जन सुविधा मंच के राकेश सिंह ने कहा की थाना प्रभारी ने जो आरोप लगाया है उसका मंच निंदा करती है। उन्होंने कहा की प्राथमिकी का कोई आधार नही है, थाना प्रभारी मुद्दों को भटकाकर दिग्भ्रमित करना चाहते है। उन्होंने कहा की आंदोलन की सुचना पूर्व मे ही जिले के वरीय पदाधिकारी को लिखीत दी गई थी, इसकी प्राप्ति मंच के पास है,और साथ ही लोकतंत्र के चौथे स्तंभ सामाचार पत्रो के माध्यम से मंच द्वारा साकची थाना क्षेत्र के अनैतिक कार्यों के खिलाफ प्रदर्शन की धोषणा 10 को की गई थी। प्रदर्शन के दौरान मंच के कार्यकर्ता थाना के अंदर नही गए, बाहर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे, एक लाठी तक नही थी, न सड़क जाम हुआ,सदस्य हाथों में तिरंगा झंडा लिए शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे। उन्होंने कहा की पूरे आंदोलन का वीडियो फुटेज मंच के पास है। उन्होंने कहा की थाना प्रभारी का यह क्रृत्य लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। उन्होंने कहा की थाना प्रभारी के 10-11 महीने के कार्यकाल में साकची थाना क्षेत्र में लगातार आपराधिक गतिविधियों में वृद्धि हुई है, जिसे रोकने में थाना प्रभारी नाकाम रहे है जैसे क्षेत्र में गोली बारी, आमबगान क्षेत्र में देह व्यापार में महिला की हत्या का मामला। जन सुविधा मंच जल्द ही एन्टी करप्शन ब्यूरो (ए सी बी) के वरीय अधिकारी से मिलकर थाना प्रभारी की संपत्ति की जांच की मांग करेगा। जन सुविधा मंच के सदस्यों का एक प्रतिनिधि मंडल जल्द ही माननीय राज्यपाल महोदय से मिल कर थाना प्रभारी के पूरे कार्यकाल की जाँच की माँग की जायेगी।

     

    जन सुविधा मंच की आड़ में बीजेपी नेताओं की असभ्य हरकत – सुधीर कुमार पप्पू
    जमशेदपुर
    राष्ट्र संवाद संवाददाता

     

     


    समाजवादी चिंतक एवं सोनारी थाना शांति समिति के सचिव अधिवक्ता सुधीर कुमारपप्पू ने साकची थाना का घेराव करने वालों पर बरसते हुए कहा कि यह वास्तव में जन सुविधा मंच की आड़ में भाजपा नेताओं की असभ्य हरकत है। यदि भाजपा का इस तथाकथित सामाजिक संगठन जन सुविधा मंच से किसी प्रकार का सरोकार नहीं है तो बीजेपी के बड़े नेता वहां क्या कर रहे थे?
    सुधीर कुमार पप्पू के अनुसार जन सुविधा मंच वास्तव में सरकारी विभाग के पदाधिकारी पर दबाव बनाकर स्वार्थ सिद्धि का मंच है। सुधीर कुमार पप्पू के अनुसार शहर के सभी बाजारों में अतिक्रमण है, इससे कोई इनकार नहीं कर सकता। लेकिन अतिक्रमण रोकने की पूरी जवाबदेही जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति की है क्योंकि सैरात की भूमि प्रबंधन उसके अधिकार क्षेत्र में है। क्या जन सुविधा मंच के नेताओं को यह नहीं मालूम यदि अतिक्रमणकारियों को पुलिस वहां से हटाती है तो उस पर यह आरोप मढ़ दिया जाता है कि वसूली के पैसे नहीं दिए गए इसलिए उन्हें हटाया जा रहा है। फिर बाजार एवं व्यापारियों की समस्याओं के संदर्भ के लिए ही चेंबर ऑफ कॉमर्स जैसी संस्था मौजूद है? और यदि कोई अनैतिक कार्य हो रहा है और जन सुविधा मंच के नेताओं के संज्ञान में है तो वैसे असामाजिक तत्वों का नाम सार्वजनिक करने से मंच के नेता डरते क्यों हैं।
    सुधीर कुमार पप्पू के अनुसार यह तथ्य सामने आ चुका है कि जन सुविधा मंच के उन नेताओं की पैरवी नहीं सुनी गई, जो बीजेपी का हवाला देकर थाना प्रभारी पर धौंस जमाकर अपना स्वार्थ सिद्ध करना चाहते थे? पुलिस ने उन नेताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर सराहनीय कार्य किया है और इसके लिए वरीय पुलिस अधीक्षक एवं सभी विभागीय पदाधिकारी प्रशंसा के पात्र हैं। लोकतांत्रिक प्रक्रिया में धरना प्रदर्शन स्वाभाविक है लेकिन उसके लिए भी लिखित अनुमति का होना जरूरी है? भाजपा संगठन को जन सुविधा मंच के उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए जो सार्वजनिक रूप से खुद को भाजपा नेता बनकर सामने वाले पर प्रभाव डालते हैं? यदि कार्रवाई नहीं होती है तो इससे साफ संकेत जाएगा की जन सुविधा मंच बीजेपी का ही एक अनुसांगी इकाई है?

     

    भाजपा के नेताओं के ऊपर साकची थाना में मुकदमा दर्ज करना प्रशासन की हिटलरशाही

    साकची थानेदार के देख रेख में होता है साकची में अवैध कारोबार एवं अतिक्रमण – विकास सिंह

     

    बीते दिनों भारतीय जनता पार्टी एवं जन सुविधा मंच के कार्यकर्ताओं एवं नेताओं के द्वारा साकची थाना में अवैध कारोबार एवं साकची बाजार के भीतर अतिक्रमण के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया था । प्रदर्शन के उपरांत जिला प्रशासन के द्वारा सभी प्रदर्शनकारियों के ऊपर कई धाराओं को लगाते हुए मुकदमा दर्ज कर दिया गया । मुकदमा दर्ज का कड़ा विरोध करते हुए भाजपा के पूर्व नेता ने कहा कि जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक एक बार स्वयं पैदल अगर साकची बाजार का दौरा कर लेंगे तो उन्हें यथास्थिति समझ में आ जाएगी । विकास सिंह ने कहा सैकड़ों वर्षों से करोड़ों की लागत के दुकान के मालिक आज अतिक्रमणकारियो के सामने डर के साए में जी कर अपना कारोबार कर रहे हैं और यह सब जिला प्रशासन विशेष कर साकची के थानेदार के जानकारी में हो रहा है । साकची बाजार के भीतर फुटपाथ और बीच सड़क पर लगे दुकान के कारण आम लोगों का चलना दुश्वार हो गया है । थानेदार का मुख्य उद्देश्य यह है की जितनी अधिक से अधिक दुकानें लगेगी उतनी अधिक से अधिक अवैध कमाई उनकी होगी इसीलिए वह मौन रहते हैं

     

    अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू व विकास सिंह के बीच बना त्रिकोण राकेश सिंह अमित अग्रवाल साकची थाना घेराव में आया दिलचस्प मोड़
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा रवि आनंद की अध्यक्षता में आज पर्यटन एवं खेल से संबंधित आहूत समीक्षात्मक बैठक संपन्न
    Next Article हथियार के बल पर लूट की घटनाओं का अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल ,नगदी सहित चार पहिया वाहन बरामद

    Related Posts

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध उठाव का खेल, दिनदहाड़े सक्रिय दिखे बालू माफिया

    April 26, 2026

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    April 26, 2026

    गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जिला प्रशासन की अपील

    April 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध उठाव का खेल, दिनदहाड़े सक्रिय दिखे बालू माफिया

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जिला प्रशासन की अपील

    जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश

    पेयजल समस्याओं के समाधान के लिए जिला व प्रखंड स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित

    झारखंड विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण, प्रशिक्षु अधिकारियों को दी गई प्रशासनिक सीख

    गुर्रा नदी की जर्जर पुलिया बनी जानलेवा खतरा, 10 गांवों का संपर्क संकट में, मरम्मत नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

    मजदूर आंदोलन के आगे झुकी ठेका कंपनी, यूसील भाटीन माइंस में 4 दिन की हड़ताल के बाद मांगों पर बनी सहमति, ओवरटाइम दोगुना व कैंटीन शुरू करने का फैसला

    अग्रसेन भवन समिति चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, दीपक व अमित बने सचिव-उपसचिव, नई कमेटी ने आधुनिकरण का रखा लक्ष्य

    झारखंड क्षत्रिय संघ ने दी स्वतंत्रता सेनानी वीर कुंवर सिंह को श्रद्धांजलि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.