Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बाराद्वारी गांधी आश्रम जलहादसा पर विधायक पूर्णिमा साहू ने जिला उपायुक्त से की मुलाकात
    Business चाईबासा जमशेदपुर झारखंड

    बाराद्वारी गांधी आश्रम जलहादसा पर विधायक पूर्णिमा साहू ने जिला उपायुक्त से की मुलाकात

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बाराद्वारी गांधी आश्रम जलहादसा पर विधायक पूर्णिमा साहू ने जिला उपायुक्त से की मुलाकात

    प्रभावित परिवारों के शीघ्र पुनर्वास और उचित मुआवजे की उठाई मांग
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। बाराद्वारी स्थित देव नगर गांधी आश्रम में टाटा स्टील यूआईएसएल की हाई प्रेशर रॉ वॉटर सप्लाई पाइप फटने से हुए जल हादसे पर प्रभावित परिवारों की पीड़ा अब प्रशासनिक गलियारों तक पहुँच गई है। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा की विधायक पूर्णिमा साहू ने मंगलवार को जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल से उनके कार्यालय में मुलाकात कर पीड़ित परिवारों के शीघ्र पुनर्वास और उचित मुआवजे की मांग की। इस अवसर पर गांधी आश्रम के पीड़ित लोग भी मौजूद रहे। विधायक पूर्णिमा साहू ने उपायुक्त को अवगत कराया कि गांधी आश्रम में निवास करने वाले लोग समाज के सबसे कमजोर तबके से आते हैं, जो रोजमर्रा की जरूरतें बड़ी मुश्किल से पूरी करते हैं। ऐसे में जल हादसे ने उनके जीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। कई घरों की छतें टूट गईं, घरेलू सामान, किताब-कॉपी और राशन नष्ट हो गया, जिससे दर्जनों परिवार दयनीय स्थिति में आ गए हैं।

    मुलाकात के दौरान विधायक पूर्णिमा साहू ने अपील कि जिला प्रशासन इस मामले को मानवीय दृष्टिकोण के आधार पर प्राथमिकता के साथ लेते हुए पीड़ित परिवारों के पुनर्वास की व्यवस्था करें और घटना में हुई नुकसान की भरपाई के लिए उपयुक्त मुआवजा प्रदान करें, जिससे सभी पीड़ित परिवार अपने सामान्य जीवन की ओर लौट सकें। इस दौरान विधायक ने गांधी आश्रम के प्रभावित परिवारों की पूरी सूची जिला उपायुक्त को सौंपी।

    वहीं, जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल ने आश्वस्त किया कि वे इस पूरे प्रकरण को गंभीरता से ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन सभी पहलुओं पर विचार कर रहा है और प्रभावित परिवारों को शीघ्र राहत एवं सहायता पहुंचाने हेतु हर आवश्यक कदम उठाये जाएंगे।

    इस दौरान विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, गांधी आश्रम के संतोष सेठ, धान सिंह, मितरू प्रधान एवं अन्य मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयूरेनियम नगरी जादूगोड़ा के रोहित कुमार गौरव ने यूपीएससी परीक्षा में 518वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया
    Next Article कश्मीर के पहलगाम में ‘मिनी स्विटजरलैंड’ पर हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत, अधिकांश पर्यटक

    Related Posts

    तनुजा प्रधान आवर क्लासेज गम्हरिया के स्टूडेंट्स काउंसिल की कप्तान निर्वाचित

    July 5, 2026

    हल्दीपोखर में लगे फिडर से बिजली आपूर्ति नहीं हुआ तो आंदोलन होगा

    July 5, 2026

    कांग्रेस नेता फुलकांत झा ने बीमार गुरुचरण किस्कू से मिलकर कुशल जाना

    July 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तनुजा प्रधान आवर क्लासेज गम्हरिया के स्टूडेंट्स काउंसिल की कप्तान निर्वाचित

    हल्दीपोखर में लगे फिडर से बिजली आपूर्ति नहीं हुआ तो आंदोलन होगा

    कांग्रेस नेता फुलकांत झा ने बीमार गुरुचरण किस्कू से मिलकर कुशल जाना

    निः शुल्क कोचिंग सेंटर का उद्घाटन जहातू में

    हेमंत पाठक ने नए DEO निशु कुमारी का किया स्वागत, शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर सौंपे महत्वपूर्ण सुझाव

    जोड़ा का केंद्रीय अस्पताल अपने बदहाली पर आंसू बहा रहा है, सरकार बदल गई, परंतु बदहाल अस्पताल जसकी तस रह गई

    बड़बिल के मटकमबेड़ा उच्च विद्यालय मे एनसीसी प्रशिक्षण शिविर आयोजित

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.