Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूरेनियम नगरी जादूगोड़ा के रोहित कुमार गौरव ने यूपीएससी परीक्षा में 518वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया
    Breaking News चाईबासा जमशेदपुर झारखंड

    यूरेनियम नगरी जादूगोड़ा के रोहित कुमार गौरव ने यूपीएससी परीक्षा में 518वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 22, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    यूरेनियम नगरी जादूगोड़ा के रोहित कुमार गौरव ने यूपीएससी परीक्षा में 518वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    सुशील अग्रवाल

    . जादूगोड़ा:यूरेनियम नगरी जादूगोड़ा के रोहित कुमार गौरव ने यूपीएससी परीक्षा में 518वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। रोहित यूसिल में लिखा विभाग के रमेश कुमार सिंह के पुत्र हैं। इस सफलता से पूरे जादूगोड़ा में खुशी का माहौल है। बधाई देने वालों का तांता लगा है।
    रोहित ने बताया कि वह पिछले 7 साल 2018से इस परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। वर्तमान में वह बेंगलुरु के स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक में कार्यरत हैं। नौकरी के साथ रोजाना 5 घंटे पढ़ाई करते थे। शनिवार और रविवार को 10 से 12 घंटे पढ़ते थे। उन्होंने कहा कि बचपन से ही सिविल सर्विस में जाने की इच्छा थी। वह फॉरेन सर्विस में जाकर देश की सेवा करना चाहते हैं।
    रोहित की प्रारंभिक शिक्षा यूसील कॉलोनी स्थित परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय से हुई। 2007 में मैट्रिक परीक्षा में 89% अंक लाए। 12वीं में 81% अंक मिले। इसके बाद उन्होंने आईआईएम रायपुर से एमबीए किया। वहीं से यूपीएससी की तैयारी शुरू की। 2018 से लगातार परीक्षा दे रहे थे। छठे प्रयास में सफलता मिली।
    उन्होंने बताया कि उनके मित्र सौरभ गोयल ने उन्हें प्रेरित किया। सौरभ भी यूपीएससी पास कर आईआरएस में कार्यरत हैं। रोहित ने 7 साल से टीवी देखना लगभग बंद कर दिया था। पढ़ाई के अलावा फुटबॉल खेलना पसंद है। उन्होंने बताया कि इंटरव्यू में फुटबॉल से जुड़ा सवाल भी पूछा गया था। उन्होंने जवाब दिया कि देश में क्रिकेट का रुझान ज्यादा है, जबकि फुटबॉल कम खर्चीला खेल है। इसके लिए लोगों को जागरूक करना जरूरी है।
    रोहित ने कहा कि फॉरेन सर्विस में जाकर वह भारत को चीन और अमेरिका की तरह प्रगतिशील बनाना चाहते हैं। गरीबी कम करने और विदेशी निवेश बढ़ाने की दिशा में काम करेंगे।
    उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, बहन और जीजा को दिया। पिता रमेश कुमार सिंह यूसिल के लेखा विभाग में कार्यरत हैं। 6 महीने बाद रिटायर हो रहे हैं। 32 साल से सेवा में हैं , मां ललिता देवी गृहणी हे, बहन रोशनी कुमारी,जीजा राकेश रंजन,का काफी मदद रहा।
    पिता मां दुर्गा की भक्त हैं। गांधी मार्केट कमेटी में कई वर्षों से सचिव हैं। पिता ने कहा कि यह सफलता मां दुर्गा के आशीर्वाद से मिली है।
    जैसे ही दोपहर 2:30 बजे मोबाइल पर रिजल्ट आया, पूरा परिवार खुशी के आंसुओं में रो प

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलोयोला के छात्र ऋत्विक को यूपीएससी में 115वीं रैंक मिला
    Next Article बाराद्वारी गांधी आश्रम जलहादसा पर विधायक पूर्णिमा साहू ने जिला उपायुक्त से की मुलाकात

    Related Posts

    गुण की कीमत मिलती है, गुनाह की चुकानी पड़ती है: जीवन का असली हिसाब

    October 5, 2026

    पत्रकारों की गरिमा पर हमला, सत्ता और विपक्ष दोनों जवाब दें!

    October 5, 2026

    एशियाई खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन

    October 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गुण की कीमत मिलती है, गुनाह की चुकानी पड़ती है: जीवन का असली हिसाब

    पत्रकारों की गरिमा पर हमला, सत्ता और विपक्ष दोनों जवाब दें!

    एशियाई खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन

    विश्व शिक्षक दिवस- 5 अक्टूबर 2026

    एशियाई खेल 2026 में 9 पदक जीतने वाली भारतीय तीरंदाजी टीम का अर्जुन मुंडा ने किया स्वागत

    ड्रोन सर्विलांस के बाद CISF-CCL की कार्रवाई, 129.730 टन अवैध कोयला जब्त

    कोयलरा में जितिया पर्व पर रात भर मांदर की थाप एव पारंपरिक गीतों पर झूमे ग्रामीण

    चतरा की माटी से जुड़े, जनता के बीच रहने वाले कालीचरण सिंह

    UCIL टेलिंग्स पॉन्ड के पास भूजल में 13 गुना अधिक सल्फेट, वैज्ञानिक अध्ययन से उठे सवाल

    UCIL के हीरक जयंती समारोह के बीच अधिकारी का व्यंग्यात्मक पोस्टर वायरल, विस्थापन का दर्द उठाया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.