Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पीएम-ए.बी.एच.आई.एम एवं 15वें वित्त आयोग के तहत संचालित स्वास्थ्य योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक
    Breaking News चाईबासा जमशेदपुर झारखंड

    पीएम-ए.बी.एच.आई.एम एवं 15वें वित्त आयोग के तहत संचालित स्वास्थ्य योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पीएम-ए.बी.एच.आई.एम एवं 15वें वित्त आयोग के तहत संचालित स्वास्थ्य योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर :उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन (पीएम-एबीएचआईएम) एवं 15वें वित्त आयोग के तहत संचालित स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा बैठक आहूत की गई। उप विकास आयुक्त श्री अनिकेत सचान की अध्यक्षता में आहूत बैठक में वित्तीय वर्ष 2021-22, 2022-23, 2023-24 एवं 2024-25 में स्वीकृत स्वास्थ्य उप केन्द्र निर्माण एवं ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट के निर्माण कार्य के अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई । उप विकास आयुक्त ने सिविल सर्जन एवं नगर निकाय के पदाधिकारियों से योजनाओं के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी ली । उन्होने कहा कि जिन यूनिट्स का निर्माण कार्य अपूर्ण है उन्हें जल्द पूरा करायें तथा जिनमे निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है उसे योजनाबद्ध रूप से संचालन करें ताकि आम नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले। उन्होंने निर्देश दिए कि साप्ताहिक रूप से इन यूनिट्स की निगरानी किया जाए । वहीं जिन यूनिट्स का कार्य पूर्ण हो चुका है उनके उपयोगिता प्रमाण पत्र भी समर्पित करने की बात कही।

    गौरतलब है कि वित्तीय वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 में लगभग 13 करोड़ 87 लाख रू. लागत की कुल 52 स्वास्थ्य उप केन्द्र निर्माण की योजना स्वीकृत की गई थीं जिनमें 29 योजना का कार्य पूर्ण हो गया है शेष में कार्य प्रगति पर है । एकरारनामा की प्रक्रिया में 1 योजना तथा जमीन की अनुउपलब्धता को लेकर एक योजना लंबित है, अन्य लंबित योजनाओं में लगभग 80 फीसदी कार्य पूर्ण हैं ।

    *ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट की कुल 8 योजनाओं में पोटका के हल्दीपोखर एवं बहरागोड़ा की कुल 2 योजना हैंडओवर की प्रक्रिया में है, व 5 में कार्य प्रगति पर है, एक योजना का शिलान्यास किया जाना है जिसे जल्द कराने का निदेश दिया गया* ।

    बैठक में सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल, अपर उपायुक्त श्री भगीरथ प्रसाद, उप नगर आयुक्त जेएनएसी श्री कृष्ण कुमार, जिला योजना पदाधिकारी श्री मृत्युंजय कुमार, जिला अभियंता, सहायक नगर आयुक्त मानगो नगर निगम श्री आकिब जावेद, सहायक नगर आयुक्त मानगो जुगसलाई नगर परिषद व अन्य संबंधित तकनीकी विभागों के अभियंता उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउत्तम कुमार सिंह बने गुरु नानक मध्य विद्यालय मानगो के प्रधानाध्यापक
    Next Article झारखंड विधानसभा में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ झारखंड शाखा की वार्षिक आम बैठक आयोजित हुई है

    Related Posts

    झारखंड आंदोलनकारी सा विस्थापित नेता राजू दुबे हुए भाकपा माले में शामिल।

    June 7, 2026

    कोवाली थाना प्रभारी पर वृद्ध से मारपीट, झूठे केस में फंसाने और रिश्वत मांगने का आरोप, एसएसपी से शिकायत

    June 7, 2026

    मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड द्वारा खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड आंदोलनकारी सा विस्थापित नेता राजू दुबे हुए भाकपा माले में शामिल।

    कोवाली थाना प्रभारी पर वृद्ध से मारपीट, झूठे केस में फंसाने और रिश्वत मांगने का आरोप, एसएसपी से शिकायत

    मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड द्वारा खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित

    श्री हनुमान जी से जुडने का सटीक तरीका है श्री हनुमान चालीसा

    संजुक्ता सेवा निकेतन द्वारा आस्था जनचेतना फाउंडेशन के सहयोग से दिव्यांग जनो के बीच सहायता उपकरण वितरण की जाऐगी।

    ईचागढ़ के पूर्व प्रत्याशी तरुण महतो जेल से रिहा, समर्थकों ने निकाली बाइक रैली

    15वें वित्त आयोग योजना के तहत चार विकास योजनाओं का शिलान्यास

    सरायकेला कांग्रेस के महासचिव ब्रजेश सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश से की मुलाकात, संगठन सशक्तीकरण पर हुई अहम चर्चा

    एनएच-33 पर ऑटो की भीषण भिड़ंत, छह घायल, सड़क सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.