Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आज मंत्री हफीजुल अंसारी के बयान के विरोध में भाजपा जमशेदपुर महानगर विराट आक्रोश मार्च
    Breaking News चाईबासा जमशेदपुर झारखंड

    आज मंत्री हफीजुल अंसारी के बयान के विरोध में भाजपा जमशेदपुर महानगर विराट आक्रोश मार्च

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 20, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आज मंत्री हफीजुल अंसारी के बयान के विरोध में भाजपा जमशेदपुर महानगर विराट आक्रोश मार्च

    , पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद विद्युत महतो, डॉ दिनेशानंद गोस्वामी समेत अन्य नेतागण होंगे शामिल
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। झारखंड सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री और झामुमो नेता हफीजुल हसन अंसारी द्वारा शरीयत को संविधान से ऊपर बताने वाले विवादास्पद बयान ने राज्य की सियासत में हलचल मचा दी है। मंत्री के इस बयान को भारतीय जनता पार्टी ने देश की संवैधानिक व्यवस्था पर सीधा प्रहार बताया है और सोमवार को जमशेदपुर में विराट आक्रोश मार्च निकालने की घोषणा की है। भाजपा जमशेदपुर महानगर तत्वावधान में आयोजित होने वाले मार्च में हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता भाग लेंगे। साकची स्थित भाजपा जिला कार्यालय से सुबह 10 बजे शुरू होकर यह आक्रोश मार्च उपायुक्त कार्यालय तक जाएगा। इस दौरान कार्यकर्ता हाथों में पार्टी का ध्वज, तख्तियां और पोस्टर लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध दर्ज करेंगे। वहीं, पार्टी की ओर से आक्रोश मार्च को सफल बनाने के लिए सभी मंडल अध्यक्षों और पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों से अधिकतम संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ शामिल होने का निर्देश दिया गया है। इस संबंध में जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आक्रोश मार्च झामुमो-कांग्रेस सरकार को संदेश देने के लिए निकाला जा रहा है कि देश केवल संविधान से चलेगा, ना की किसी धर्म या शरीयत से। कहा कि मंत्री हफीजुल हसन का बयान असंवैधानिक ही नही बल्कि देश की एकता और अखंडता के लिए भी खतरा है। बताया कि इस दौरान जिला उपायुक्त को एक ज्ञापन भी सौंपा जाएगा, जिसमें मंत्री के बयान की निंदा करते हुए उनपर आवश्यक कार्रवाई की मांग की जाएगी। सुधांशु ओझा ने बताया कि इस आक्रोश मार्च में पार्टी के कई शीर्ष नेतागण भाग लेंगे, जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी, विधायक पूर्णिमा साहू, पूर्व सांसद आभा महतो, पूर्व विधायक मेनका सरदार और मीरा मुंडा सहित अन्य नेतागण मुख्यरूप से शामिल रहेंगे। जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने सभी कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से संविधान की रक्षा और इसकी गरिमा बनाए रखने के लिए और मंत्री के असंवैधानिक बयान के विरोध में अधिक से अधिक संख्या में आक्रोश मार्च में भाग लेने की अपील की है।

    वहीं, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा ने बताया कि आक्रोश मार्च साकची जिला कार्यालय से रवाना होकर बंगाल क्लब गोलचक्कर, होटल दयाल इंटरनेशनल, पुराना कोर्ट मोड़ होते हुए उपायुक्त कार्यालय पहुंचेगा। आक्रोश मार्च की भव्यता और सफलता हेतु पार्टी की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर: ए.डी.एल. सनशाइन स्कूल का एजीएम बना रणभूमि, दोनों पक्षों में जमकर हुई हाथापाई
    Next Article ‘हिंदी रचनाधर्मिता कार्यशाला युवा रचनाकार सम्पन्न’

    Related Posts

    जमशेदपुर: हिमांशु हत्याकांड में बड़ी सफलता, भाजपा नेता व डीडी बार मालिक गिरफ्तार

    July 5, 2026

    यूसील में गहराया तनाव: डीजीएम पर्सनल राकेश कुमार की कार्यशैली पर राष्ट्रीय स्तर तक सवाल

    July 5, 2026

    सरायकेला: अवैध बालू उत्खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो ट्रैक्टर जब्त

    July 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: हिमांशु हत्याकांड में बड़ी सफलता, भाजपा नेता व डीडी बार मालिक गिरफ्तार

    लोककला की अमर ज्योति: पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलि

    यूसील में गहराया तनाव: डीजीएम पर्सनल राकेश कुमार की कार्यशैली पर राष्ट्रीय स्तर तक सवाल

    समाज में क्यों महत्वपूर्ण है संस्कार का मूल्य? जब एक बेटी ने अतिथि में देखा पिता का स्वरूप

    इथेनॉल मिश्रित ईंधन पर बहस तेज़: अफवाहों और तथ्यों की पड़ताल

    सरायकेला: अवैध बालू उत्खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो ट्रैक्टर जब्त

    नारायण प्राइवेट आईटीआई का भव्य दीक्षांत समारोह संपन्न

    20.51 लाख की तीन योजनाओं का शिलान्यास, पेयजल व स्वच्छता सुविधा होगी मजबूत

    जोड़ा का केंद्रीय अस्पताल अपने बदहाली पर आंसू बहा रहा है, सरकार बदल गई, परंतु बदहाल अस्पताल जसकी तस रह गई

    पोटका में सरकारी जमीन पर भू-माफिया का फिर कब्जा: अंचल कर्मियों की मिलीभगत उजागर, CO की चुप्पी से बढ़े सवाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.