Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देव नगर गांधी आश्रम जल हादसा पर विधायक पूर्णिमा साहू ने दौरा कर हालात का लिया जायजा
    Breaking News चाईबासा जमशेदपुर झारखंड

    देव नगर गांधी आश्रम जल हादसा पर विधायक पूर्णिमा साहू ने दौरा कर हालात का लिया जायजा

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 19, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    देव नगर गांधी आश्रम जल हादसा पर विधायक पूर्णिमा साहू ने दौरा कर हालात का लिया जायजा

    प्रभावित परिवारों को भेंट की राशन सामग्री, शीघ्र पुनर्वास का दिया आश्वासन
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। बाराद्वारी के देव नगर स्थित गांधी आश्रम से गुजर रही टाटा स्टील यूआईएसएल (पूर्व में जुस्को) की हाई प्रेशर रॉ वॉटर सप्लाई पाइप फट जाने से क्षेत्र के कई कच्चे घरों को भारी क्षति पहुंची है। तेज जलप्रवाह के कारण कई परिवारों के घरों की छतें टूट गईं और उनका घरेलू सामान व राशन पानी में भीगकर पूरी तरह नष्ट हो गया। इस घटना के बाद शनिवार को जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने तत्परता दिखाते हुए स्वयं मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित परिवारों से बातचीत की और उनकी समस्याओं से अवगत हुई। इस दौरान मानवीय आधार पर राहत पहुंचाते हुए उन्होंने पीड़ित परिवारों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया और इस कठिन समय में हर संभव सहायता का भरोसा दिया। वहीं, शौचालय और पीने के पानी की समस्या की जानकारी मिलने पर उन्होंने स्थिति सामान्य होने तक प्रतिदिन टैंकर द्वारा जलापूर्ति की व्यवस्था की।

    इस अवसर पर विधायक पूर्णिमा साहू ने जिला प्रशासन और टाटा स्टील यूआईएसएल से समन्वय स्थापित कर शीघ्र ही उचित मुआवजा और पुनर्वास की व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए टाटा स्टील युआईएसल के अधिकारियों से बात कर तकनीकी निरीक्षण और निगरानी व्यवस्था को भी सुदृढ़ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि घटना के बाद प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत पहुंचाने के उद्देश्य से खाद्य सामग्री भेंट की गई है। इसके साथ ही, वे जिला उपायुक्त से भी मिलेंगे और शीघ्र पुनर्वास संबंधी कार्यों पर सहयोग की अपील करेंगे।

    इस दौरान विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, भाजपा नेता पवन अग्रवाल, रंजीत सिंह, गौरव साहू, मितरू प्रधान, संतोष सेठ, रीता कुमारी समेत अन्य मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआम जनता को स्वच्छ जलापूर्ति पहुँचाने का कार्य नगर आयुक्त सुनिश्चित करें – आनन्द बिहारी दुबे
    Next Article चलती ट्रेन में इंजन में आग लग गई

    Related Posts

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    August 8, 2026

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    August 8, 2026

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    आफताब आलम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो शूटर समेत चार गिरफ्तार

    लगातार पांचवीं बार नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा एनटीएचए

    रेंगकर जलमीनार से लाती है पानी, बैटरी व्हीलचेयर के सहारे सपनों को उड़ान देना चाहती है मालती सिंह

    युवा शक्ति ही झारखंड के भविष्य की दिशा तय करेगी : सुदेश कुमार महतो

    नशे के अड्डों पर पुलिस का शिकंजा, सीनी में कई जगह छापेमारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.