Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रविवार को संध्या चार बजे के बाद दवा के लिए तरसेंगे यूसिल कर्मी
    Breaking News चाईबासा जमशेदपुर झारखंड

    रविवार को संध्या चार बजे के बाद दवा के लिए तरसेंगे यूसिल कर्मी

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रविवार को संध्या चार बजे के बाद दवा के लिए तरसेंगे यूसिल कर्मी

    आउट सोर्सिंग कंपनी बंद कर देती है दवा की आपूर्ति, कई लोगों ने खरीद कर बचाई अपनी जान

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जादूगोड़ा : रविवार को संध्या चार बजे के बाद दवा के लिए भी यूसिल कर्मी को तरसना पड़ेगा। यूसिल कर्मियों व उसके परिवार की करीबन 10 हजार आबादी बिना दवा के 12 घंटा गुजरेगी तब जाकर उस अगले दिन कंपनी अस्पताल से दवा मिल सकेगा।।इस बीच किसी का हादसा हुआ तो उसकी जान ईश्वर के भरोसे जीना होगा। कंपनी की इस अनोखी व्यवस्था से सीआईएसएस के जवान सूरज कुमार को दो _ चार होना पड़ा। वे कान की दर्द की शिकायत लेकर रविवार को अस्पताल पहुंचे व डॉक्टर राम किशोर ने दवा लिखी तब तक यूसिल की आउटसोर्सिंग कंपनी की फार्मेसी दुकान बंद हो गई व समय चार बज रहा था। अंत में बाहर से दवा खरीद पर उन्होंने अपनी जान बचाई। इसी तरह यूसिल मिल का कर्मचारी प्रेशर चेक कराया व डॉक्टर ने दवा लिखीं। बिना दवा के ही कंपनी कर्मी को लौटाना पड़ा। इसी तरह कई लोगों ने खरीद कर अपनी जान बचाई। जिसको लेकर यूसिल कर्मियों में नाराजगी दिखी।इस बाबत पूछे जाने पर यूसिल के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी एम के रजक ने कहा कि जरूरत पड़ने पर वार्ड से दवा की व्यवस्था की गई है,लेकिन श्री रजक का बयान जमीनी हकीकत से दूर दिखी व यूसिल की सेवा में जुट कंपनी कर्मियों व जवानों को दवा खरीद कर लेनी पड़ी। बहरहाल यूसिल सीएसआर के जरिए लाखों रुपए खर्च कर रही व अस्पताल जैसी आवश्यक सेवा में कटौती कर अपनी बनाई छवि की धूमिल करने में जुटी है,देखना यह है यूसिल के अध्यक्ष सह प्रबंधन निर्देशक इस अनोखी व्यवस्था पर कब तक बदलाव करते है या वे भी नजरअंदाज कर इसे बढ़ावा देते है यह गौर करने वाली बात होगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबाबा नगरी देवघर में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बाबा बैद्यनाथ और बासुकीनाथ धाम में सपरिवार किया विधिवत पूजन
    Next Article राज्य स्तरीय बंगीय उत्सव 2025 का बिष्टुपुर में हुआ भव्य आयोजन, झारखंडभर से जुटें कलाकार

    Related Posts

    पार्वती घाट के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17 वर्षीय बालक के पास से लोडेड देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद

    June 18, 2026

    जमशेदपुर: वॉशिंग सेंटर में 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

    June 18, 2026

    डी बी एम एस कॉलेज ऑफ एजुकेशन की छात्रा मेघा कुमारी ने हिमाचल में पूर्वी सिंहभूम का प्रतिनिधित्व किया

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पार्वती घाट के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17 वर्षीय बालक के पास से लोडेड देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद

    जमशेदपुर: वॉशिंग सेंटर में 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

    डी बी एम एस कॉलेज ऑफ एजुकेशन की छात्रा मेघा कुमारी ने हिमाचल में पूर्वी सिंहभूम का प्रतिनिधित्व किया

    आदिवासी ही हैं जनजातीय समुदाय, ‘वनवासी’ नहीं : राष्ट्रपति मुर्मू

    ग्रेटर नोएडा में शिवानी फाउंडेशन का विशेष कार्यक्रम

    जहानाबाद, बुलेट पर सवार युवकों ने लहराए हथियार, वीडियो वायरल होते ही हरकत में आई पुलिस।

    जमशेदपुर में करंट लगने से मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर थाने पहुंचे परिजन

    रांची | राज्यसभा चुनाव 2026

    अनुमंडल पदाधिकारी ए. मिश्रा का हुआ भव्य स्वागत, जनहित कार्यों की सराहना

    खरसावां में बंद अभिजीत प्लांट से लोहा चोरी का भंडाफोड़, गैस कटर गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.