Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त, एसएसपी ने जिले वासियों को दी होली की शुभकामनाएं
    Breaking News झारखंड धनबाद

    उपायुक्त, एसएसपी ने जिले वासियों को दी होली की शुभकामनाएं

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त, एसएसपी ने जिले वासियों को दी होली की शुभकामनाएं

    धनबाद होली के अवसर पर लुबी सर्कुलर रोड स्थित उपायुक्त आवास में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

    इस अवसर पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सुश्री माधवी मिश्रा एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री हृदीप जी जनार्दनन सहित अन्य पदाधिकारियों ने एक दूसरे को हर्बल गुलाल लगाकर धूमधाम से रंगोत्सव का त्योहार मनाया। साथ ही उपायुक्त तथा वरीय पुलिस अधीक्षक ने जिले वासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मनाने की अपील की।

    उपायुक्त ने होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी का जीवन होली के रंगों की तरह जीवंत और रंगीन रहे। जिले वासियों को खुशी, हंसी और सुखद क्षणों से भरे त्योहार की हार्दिक शुभकामनाएं।

    वहीं वरीय पुलिस अधीक्षक ने लोगों को होली की शुभकामनाएं देते हुए सावधानीपूर्वक, सुरक्षित तरीके से एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की।

    मौके पर उपायुक्त सुश्री माधवी मिश्रा, वरीय पुलिस अधीक्षक हृदीप पी जनार्दनन, सिटी एसपी अजीत कुमार, नगर आयुक्त रवि राज शर्मा, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर पीयूष सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी दिवाकर सी द्विवेदी, एडीएम सप्लाई जियाउल अंसारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी कालिदास मुंडा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती अनीता कुजूर, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा नियाज अहमद, ट्राफिक डीएसपी श्री अरविंद कुमार सिंह, साइबर डीएसपी संजीव कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मुकेश कुमार बाउरी, अंचल अधिकारी धनबाद श्री शशिकांत सिंकर, अंचल अधिकारी पुटकी विकास आनंद, एनडीसी दीपक कुमार दुबे, भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता चंदन कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुनिल कुमार सिंह, कार्यपालक दंडाधिकारी श्री रविन्द्र नाथ ठाकुर, नारायण राम, जिला नाजिर श्री आनंद कुमार सहित प्रशासन एवं पुलिस के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबाबूजी जरा धीरे चलो #डिवाइडर के बीच स्ट्रीट लाइट बिजली का खंभा हैं गिरने वाला। दे रहा हैं खतरे को निमंत्रण
    Next Article केनरा बैंक ऑफिसर एसोसिएशन ने मेन ब्रांच में जमकर खेली होली

    Related Posts

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    June 6, 2026

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.