Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भोजपुरी समाज सेवा समिति (रजि) बंगलोर ने आयोजित किया रंगों एवं उमंगों का त्योहार—होली
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड

    भोजपुरी समाज सेवा समिति (रजि) बंगलोर ने आयोजित किया रंगों एवं उमंगों का त्योहार—होली

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 15, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भोजपुरी समाज सेवा समिति (रजि) बंगलोर ने आयोजित किया रंगों एवं उमंगों का त्योहार—होली

    भोजपुरी समाज सेवा समिति (रजि) बंगलोर द्वारा कारपोरेशन स्कूल, माया बाजार, बनारपेट, विवेक नगर, बंगलोर के प्रांगण में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में बड़ी संख्या में सेवारत सैनिक, पूर्व सैनिक, पुरुष, महिलाएँ एवं बच्चे शामिल हुए।

    होली कार्यक्रम का शुभारंभ समिति के संस्थापक अध्यक्ष एवं चेयरमैन श्री संजय सिंह उज्जैन एवं श्रीमती चंदा सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मंगलाचरण पंडित श्री जटाशंकर मिश्रा जी ने किया।

    समिति के सचिव गिरीश चंद्र पांडेय एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम मंत्री श्रीमती सुनीता पांडेय ने मंच संचालन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री रिपु मर्दन कुमार ने की। उपाध्यक्ष पुष्कर कुमार (मोनू जी), कार्यक्रम प्रबंधक एल.पी. सिंह, सह-प्रबंधक एन.के. सिंह, तथा जीतेन्द्र सिंह, जे.बी. सिंह, जयप्रकाश सिंह, डी.के. साव एवं मृत्युंजय कुमार ने समूची व्यवस्थाएँ संभालीं।

    सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक होली गीतों की प्रस्तुति जारी रही। इस दौरान श्रीमती सुनीता पांडेय द्वारा तैयार किया गया चंदन का लेप, जिस पर “जय श्री राम” की छाप थी, तथा मुल्तानी मिट्टी एवं गुलाब की पंखुड़ियों से बना देसी गुलाल आकर्षण का केंद्र रहा।

    इस अवसर पर पंजाब नेशनल बैंक के सर्कल अधिकारी एवं उप-महाप्रबंधक श्री रतीश कुमार सिंह, पूर्व कॉर्पोरेटर श्रीमती शशि रेखा एवं सरला प्रकाश, मर्म चिकित्सक कार्तिक जी, तथा जय भारतीय राजपूताना स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्तित्व उपस्थित रहे।

    समिति के संस्थापक अध्यक्ष श्री संजय सिंह उज्जैन ने सभी को होली पर्व की शुभकामनाएँ दीं और अपने संबोधन में आपसी भाईचारा एवं प्रेम बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि हमें सदैव समाज को जोड़ने का कार्य करना चाहिए, न कि तोड़ने का। साथ ही, उन्होंने अनुशासन के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि भोजपुरी समाज सेवा समिति द्वारा आयोजित प्रत्येक कार्यक्रम अनुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण होता है। समारोह के सफल आयोजन के लिए उन्होंने समिति के समर्पित कार्यकर्ताओं को बधाई दी और घोषणा की कि छठ पूजा के अवसर पर कर्मठ सदस्यों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

    इस कार्यक्रम में पुष्कर कुमार को मकर संक्रांति समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु, श्रीमती चंदा सिंह, श्रीमती अनीता सिंह एवं आराध्या को गणतंत्र दिवस समारोह में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। विजेंद्र सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती अनीता सिंह को आजीवन सदस्यता ग्रहण करने पर समिति द्वारा सम्मानित किया गया। नंद जी सिंह को आजीवन सदस्यता प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवास्तु विहार डीएमडी धीरेंद्र कुमार सिंह को राष्ट्र संवाद की ओर से किया गया सम्मान
    Next Article सैल्यूट तिरंगा के होली मिलन समारोह में बिहार की गायिका खुशबू सिंह ने सभी को झुमाया

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.