Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखण्ड विधान सभा के द्वितीय (बजट) सत्र की तैयारी पूरी, अध्यक्ष ने दिए आवश्यक निर्देश
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    झारखण्ड विधान सभा के द्वितीय (बजट) सत्र की तैयारी पूरी, अध्यक्ष ने दिए आवश्यक निर्देश

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखण्ड विधान सभा के द्वितीय (बजट) सत्र की तैयारी पूरी, अध्यक्ष ने दिए आवश्यक निर्देश

    राष्ट्र संवाद

    रांची:षष्ठम् झारखण्ड विधान सभा के द्वितीय (बजट) सत्र से संबंधित माननीय अध्यक्ष, झारखण्ड विधान सभा, श्री रबीन्द्र नाथ महतो ने अपने कार्यालय कक्ष में विभागों के वरीय पदाधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में उन्होंने बजट सत्र को लेकर विभागों के वरीय पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
    सत्रावधि के दौरान पदाधिकारी दीर्घा में वरीय पदाधिकारियों की उपस्थिति के संबंध में माननीय अध्यक्ष ने कहा कि सभी विभाग, अपने विभागों के वरीय पदाधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करावें, ताकि संबंधित विभागों के माननीय मंत्रियों को अपने विभाग के उत्तर देने में आवश्यक एवं अद्यतन सूचनाएँ आवश्यकतानुसार प्राप्त हो सके।
    माननीय सदस्यों, के स्वीकृत अल्पसूचित एवं तारांकित प्रश्नों के उत्तर निर्धारित तिथि से एक दिन पूर्व 4.00 बजे अप० तक सभा सचिवालय को प्राप्त कराने का निदेश दिये और जिन विधेयकों को सदन में पेश होना है, उन विधेयकों को तीन दिन पूर्व ही सभा सचिवालय को प्राप्त करायी जाय, ताकि माननीय सदस्यों को ससमय विधेयक उपलब्ध हो सके, और सदन में पेश होने वाली विधायकों पर पारदर्शिता के साथ गहनता पूर्वक चर्चा हो सके।माननीय अध्यक्ष ने भारतीय झंडा संहिता के नियमों के दायरे में झारखण्ड विधान सभा परिसर के अंदर स्थायी रूप से राष्ट्रीय ध्यज लगवाएँ जाने के निमित्त पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श भी किए। दिनांक-24/02/2025 से शुरू होने वाले बजट सत्र को लेकर दण्डाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पुराने विधान सभा परिसर में सुरक्षा व्यवस्था, सत्र के दौरान आवश्यक चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति एवं जीवन रक्षक दवा तथा एम्बुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने, और विधान सभा परिसर के चारों दायरे में निगरानी हेतु सीसीटीवी कैमरा लगाने संबंधित निदेश भी संबंधित विभागों के वरीय पदाधिकारियों को दिये गये।
    बैठक में मुख्य सचिव, अलका तिवारी, पुलिस महानिदेशक, अनुराग गुप्ता, प्रधान सचिव, गृह विभाग, वंदना दादेल, प्रधान सचिव, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, मस्त राम मीना, अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य, चिक सहित और सभी पदाधिकारी उपस्थित थे

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपश्चिम बंगाल विधानसभा में हंगामा, नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी समेत चार बीजेपी एमएलए सस्पेंड
    Next Article सरयू राय ने कुंभनगरी के लिए बस रवाना किया

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.