Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कंप्यूटर सिखाने के नाम पर ठगी, शिकायत लेकर चक्रधरपुर थाना पहुंचे विद्यार्थी
    Breaking News चाईबासा जमशेदपुर झारखंड

    कंप्यूटर सिखाने के नाम पर ठगी, शिकायत लेकर चक्रधरपुर थाना पहुंचे विद्यार्थी

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 6, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कंप्यूटर सिखाने के नाम पर ठगी, शिकायत लेकर चक्रधरपुर थाना पहुंचे विद्यार्थी

    पूरे मामले को लेकर सैकड़ों विद्यार्थी चक्रधरपुर थाना पहुंचे और विजन स्मार्ट कंप्यूटर सेंटर चक्रधरपुर केखिलाफ लिखित शिकायत किए.

    विजन स्मार्ट कंप्यूटर सेंटर के संचालक करन महतो ने कहा कि विद्यार्थियों द्वारा प्रताड़ना का आरोप लगाएं गए हैं, वह पूरी तरह से झूठा है.

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    रामगोपाल जेना
    चक्रधरपुर
    चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय के समीप विजन स्मार्ट कंप्यूटर सेंटर का संचालन है. जिसका एक सेंटर चाईबासा के बड़ी बाजार तथा दूसरा जमशेदपुर के करनडीह चौक में भी है. लेकिन कंप्यूटर सिखाने के नाम पर इन सेंटरों द्वारा सैकड़ों विद्यार्थियों से मोटी रकम का ठगी किया जा रहा है. वहीं पैसा जमा कराने को लेकर विद्यार्थियों पर प्रताड़ना करने का भी आरोप है. इसी मामले को लेकर गुरुवार को सैकड़ों विद्यार्थी चक्रधरपुर थाना पहुंचे और विजन स्मार्ट कंप्यूटर सेंटर चक्रधरपुर के नाम लिखित शिकायत किए. वहीं थाना प्रभारी राजीव रंजन द्वारा दोनों पक्षों से पुछताछ किए जा रहे हैं. शिकायतकर्ताओं ने कहा कि हमे कंप्यूटर सिखाने को लेकर विजन स्मार्ट कंप्यूटर सेंटर में एडमिशन लिए हैं. जिसके लिए बाकायदा फार्म भी भरे हैं, लेकिन हमें कंप्यूटर संबंधी जानकारी कम दिए जा रहे हैं और लोगों को ठगने के लिए मार्केटिंग करने का सिखाया जाता है. इतना ही नहीं विद्यार्थी खोज लाने और उसका एडमिशन कराने का भी दबाव दिए जा रहे हैं. इसके आलावे पैसों को लेकर मानसिक प्रताड़ना किया जाता है. वहीं सर्टिफिकेट के दौरान भी पैसा लिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि नौ महीने के कोर्स के लिए विद्यार्थी से 10,800 रुपए लिए गए हैं. जब कोर्स पूरा हो जाता है एक फॉर्मेलिटी के तहत एग्जाम लेकर हमें सर्टिफिकेट थमा दिए जा रहे हैं जबकि ज्ञान के स्तर पर हमें कुछ भी सीखने को नहीं मिल रहा है एक तरह का यह हमारे साथ धोखा है. धोखा देने वाले कंप्यूटर सेंटर पर पुलिस प्रशासन कड़ाई से कार्रवाई करें और हमारे द्वारा दिए गए पैसे को वापस लौटए यही हमारा मांग है।

    इधर, विजन स्मार्ट कंप्यूटर सेंटर के संचालक करन महतो ने कहा कि विद्यार्थियों द्वारा प्रताड़ना का आरोप लगाएं गए हैं, वह पूरी तरह से झूठा है. कुछ विद्यार्थी राजनीतिक करने लगे हैं और अन्य विद्यार्थियों को बहला फुसलाकर कर इस तरह का आरोप लगवाते रहते हैं. यह विद्यार्थी चाईबासा थाना में भी शिकायत किए थे. जहां कोई कार्रवाई नहीं हुआ तो चक्रधरपुर थाना शिकायत करने पहुंचे हैं. उन्होंने कहा कि जहां तक मार्केटिंग का सवाल है वैसे यहां कुछ भी नहीं सिखाए जाते हैं, लेकिन उन्हें रोजगार के लिए बताए जाते हैं. इस पर हमारे एडमिशन फॉर्म में भी दर्ज है. यदि विद्यार्थियों को सिखने में दिक्कत है तो उन्हें ओर समय देकर सिखाएं जाएंगे और अतिरिक्त शुल्क भी नहीं लगेगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article11 फरवरी से 3 मार्च तक प्रथम पाली में वार्षिक माध्यमिक एवं द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट परीक्षा का होगा आयोजन
    Next Article गोबिंदपुर में जलापूर्ति ठप होने का मुख्य आरोपी स्थानीय विधायक और जिला परिषद सदस्य है – अप्पू तिवारी

    Related Posts

    पैसा हाथों का मैल है… तो फिर ये मैल चरित्र क्यों चट कर जाता है!

    October 4, 2026

    रूढ़ियों को धूल चटाकर स्वर्ण छीनने वालीं..

    October 3, 2026

    वित्तीय स्थिरता पर आत्ममुग्धता नहीं, सतर्कता जरूरी

    October 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पैसा हाथों का मैल है… तो फिर ये मैल चरित्र क्यों चट कर जाता है!

    रूढ़ियों को धूल चटाकर स्वर्ण छीनने वालीं..

    वित्तीय स्थिरता पर आत्ममुग्धता नहीं, सतर्कता जरूरी

    एसआईआर: लोकतंत्र की शुचिता और विश्वास की कसौटी

    जिउतिया की खुशियों के बीच मातम, मानगो में दो बहनें नदी में डूबीं; एक लापता, दूसरी अस्पताल में भर्ती

    बेगूसराय /03/10/2026 (शनिवार)/ बिहार स्टेट टीचर्स एसोसिएशन गोपगुट बेगूसराय जिला कार्यकारिणी ने 31/03

    ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली से मुंबई तक प्रदर्शन, कई नेता हिरासत में

    मां रूपी सोरेन से मिलने अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सुरक्षा काफिले के बिना पहुंचने की चर

    पद से हटाने की मांग के बाद सीतारामडेरा थाना प्रभारी आनंद मिश्रा निलंबित

    मानगो में पेयजल व्यवस्था सुधारने की पहल, 9 योजनाओं की टेंडर प्रक्रिया पूरी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.