Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 11 फरवरी से 3 मार्च तक प्रथम पाली में वार्षिक माध्यमिक एवं द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट परीक्षा का होगा आयोजन
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    11 फरवरी से 3 मार्च तक प्रथम पाली में वार्षिक माध्यमिक एवं द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट परीक्षा का होगा आयोजन

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 6, 2025No Comments6 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    11 फरवरी से 3 मार्च तक प्रथम पाली में वार्षिक माध्यमिक एवं द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट परीक्षा का होगा आयोजन

    निजाम खान। राष्ट्र संवाद

    जामताड़ा: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में वार्षिक माध्यमिक परीक्षा, 2025 एवं इंटरमीडिएट (कला, विज्ञान एवं वाणिज्य), परीक्षा 2025 की तैयारियों की समीक्षा हेतु बैठक आहूत किया गया।

    बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि अध्यक्ष, झारखंड अधिविध परिषद्, राँची के द्वारा प्राप्त सूचनानुसार वार्षिक माध्यमिक परीक्षा, 2025 की सैद्धांतिक परीक्षा दिनांक 11.02.2025 से 03.03.2025 तक प्रथम पाली (पूर्वाह्न 09.45 बजे से 01.00 बजे अपराह्न तक) में तथा इन्टरमीडिएट (कला, विज्ञान एवं वाणिज्य) परीक्षा, 2025 की सैद्धांतिक परीक्षा दिनांक 11.02.2025 से 03.03.2025 तक द्वितीय पाली (अप० 02.00 बजे से 05.15 बजे अप० तक) में संचालित होगी। इस वर्ष माध्यमिक एवं इन्टरमीडिएट दोनों वर्गों की परीक्षा केवल उत्तरपुस्तिका पर ली जायेगी। उपायुक्त ने कहा कि कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन एवं विधि-व्यवस्था संधारण हेतु संयुक्त आदेश उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक जामताड़ा के द्वारा जारी किया गया है।

    वहीं उन्होंने बताया कि वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2025 एवं इंटरमीडिएट (कला, विज्ञान एवं वाणिज्य) परीक्षा 2025 के संचालन हेतु जामताड़ा जिले में क्रमशः कुल 26 (वार्षिक माध्यमिक) एवं 11 (इंटरमीडिएट) परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। इस वर्ष वार्षिक माध्यमिक परीक्षा में कुल 9136 परीक्षार्थी शामिल होंगे, जबकि इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 6072 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

    _*वार्षिक माध्यमिक परीक्षा, 2025 हेतु बनाए गए परीक्षा केंद्र*_

    _*जामताड़ा प्रखंड*_

    1. सेंट एंथोनी स्कूल, जामताड़ा
    2. जामताड़ा इंटर महिला कॉलेज , जामताड़ा
    3. एएमएस, जामताड़ा
    4. डीएन हाइ स्कूल, जामताड़ा
    5. जामताड़ा कॉलेज, मल्टीपरपस एग्जाम हॉल, चाकड़ी
    6. आरके प्लस टू उच्च विद्यालय मिहिजाम
    7. प्रोजेक्ट गर्ल्स उच्च विद्यालय, मिहिजाम
    8. बेसिक स्कूल मिहिजाम

    _*नारायणपुर प्रखंड*_

    9. प्रोजेक्ट प्लस टू स्कूल, चैनपुर
    10. आर के प्लस टू स्कूल, नारायणपुर
    11. एम एस, नारायणपुर
    12. उत्क्रमित उच्च विद्यालय, पबिया

    _*करमाटांड़ प्रखंड*_

    13. आर जी आर जी प्लस टू स्कूल, करमाटांड़
    14. झुमका देवी एम एस, करमाटांड़
    15. सरस्वती विद्या मंदिर, विद्यासागर
    16. एम एस पिंडारी
    17. उत्क्रमित उच्च विद्यालय, कालाझरिया

    _*फतेहपुर प्रखंड*_

    18. आर के प्लस टू स्कूल, फतेहपुर
    19. एमएस फतेहपुर
    20. सरस्वती शिशु विद्या मंदिर फतेहपुर
    21. संथाल उच्च विद्यालय केराबनी

    _*नाला प्रखंड*_

    22. आर के प्लस टू स्कूल, नाला
    23. नाला इंटर कॉलेज नाला

    _*कुंडहित प्रखंड*_

    24. सिंहवाहिनी प्लस टू स्कूल कुंडहित
    25. प्रोजेक्ट गर्ल्स उच्च विद्यालय कुंडहित
    26. एमएस कुंडहित

    _*इंटरमीडिएट (कला, विज्ञान एवं वाणिज्य) परीक्षा, 2025 हेतु बनाए गए परीक्षा केंद्र*_

    _*जामताड़ा प्रखंड*_

    सेंट एंथोनी स्कूल, जामताड़ा
    2. जामताड़ा इंटर महिला कॉलेज , जामताड़ा
    3. एएमएस, जामताड़ा
    4. डीएन हाइ स्कूल, जामताड़ा
    5. जामताड़ा कॉलेज, मल्टीपरपस एग्जाम हॉल, चाकड़ी
    6. आरके प्लस टू उच्च विद्यालय मिहिजाम
    7. प्रोजेक्ट गर्ल्स उच्च विद्यालय, मिहिजाम

    _*नाला प्रखंड*_

    8. आरके प्लस टू स्कूल, नाला

    _*कुंडहित प्रखंड*_

    9. सिंहवाहिनी प्लस टू स्कूल कुंडहित
    10. प्रोजेक्ट गर्ल्स उच्च विद्यालय कुंडहित
    11. मिडिल स्कूल, कुंडहित

    _*कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन हेतु दिए गए अहम दिशा निर्देश*_

    उपायुक्त ने परीक्षा के कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण संचालन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया। इसके अलावा प्रश्न पत्रों के गोपनीय पैकेट को जिला कोषागार में रखा जाना है, जिसे प्रखंड स्तरीय परीक्षा केंद्रों में परीक्षा के एक दिन पूर्व प्रखंड स्थित राष्ट्रीयकृत बैंकों तथा मिहिजाम स्थित राष्ट्रीयकृत बैंकों में पहुंचाने हेतु संबंधित अधिकारियों को विस्तृत दिशा निर्देश दिया गया। परीक्षा के दिन विभिन्न केंद्रों के लिए प्रतिनियुक्त गश्ती दंडाधिकारी की उपस्थिति में सुरक्षा बल के साथ परीक्षा के 1 घंटे पूर्व संबंधित परीक्षा केंद्रों में प्रश्नपत्र हस्तगत कराया जाएगा। जिसके लिए गश्ती दंडाधिकारी के साथ वीडियो रिकॉर्डिंग की भी व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा प्रत्येक पाली की परीक्षा समाप्ति के पश्चात सीलबंद प्रश्न सह उत्तर पुस्तिकाओं आदि को सुरक्षित रखने हेतु उड़नदस्ता दल को उसी दिन प्राप्त करा देंगे।

    _*परीक्षा नियंत्रण कक्ष रहेगा सक्रिय*_

    बैठक के क्रम में बताया गया कि परीक्षा के दौरान परीक्षा नियंत्रण कक्ष 06433 – 222245 अनुमंडल पदाधिकारी जामताड़ा के पर्यवेक्षण एवं अनुश्रवण में कार्यरत रहेगा। अनुमंडल पदाधिकारी परीक्षा नियंत्रण कक्ष के वरीय प्रभार में रहेंगे। परीक्षा नियंत्रण कक्ष में सभी संबंधित पदाधिकारी/दंडाधिकारी/केंद्राधीक्षक/शाखा प्रबंधकों का अद्यतन मोबाइल नंबर अपने पास रखेंगे एवं प्राप्त शिकायतों का निदान प्राथमिकता के आधार करेंगे।

    _*परीक्षा के अनुचित तरीकों का प्रयोग एवं षडयंत्र रचने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई*_

    उपायुक्त ने परीक्षा में अनुचित तरीकों का प्रयोग, छल, अनुचित तरीके से सहायता देने या दुष्प्रेरित करने और षडयंत्र रचने वाले के विरुद्ध सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया। साथ ही जिन व्यक्तियों को परीक्षा संबंधित कार्य सौंपा गया है और वे कर्तव्य पालन से इनकार करते हैं तो ऐसी स्थिति में झारखंड परीक्षा संचालन अधिनियम 2001 की धारा 09 के अंतर्गत तुरंत कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा बताया गया कि परीक्षा में निष्कासित परीक्षार्थी को आगे किसी भी विषय के परीक्षा में शामिल नहीं होने दिया जाएगा। अनुमंडल पदाधिकारी को परीक्षा अवधि के दौरान परीक्षा केंद्रों के आस पास 100 मीटर की परिधि में बीएनएसएस की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लगाने का निर्देश दिया गया।

    _*परीक्षा केंद्र के भीतर इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स आदि के ले जाने पर रहेगी रोक*_

    उन्होंने केंद्राधीक्षक एवं प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि सभी परीक्षा केंद्रों में परीक्षार्थी के साथ मोबाइल या अन्य किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक गैजेट जैसे कैल्क्युलेटर, पेजर, ब्लूटूथ, ट्रांसमीटर, स्कैनर आदि नहीं जाएं, इसका सख्ती से जांच करने का निर्देश दिया गया। बताया गया कि सभी परीक्षा केंद्रों में दंडाधिकारी के साथ पुलिस अधिकारी एवं बल प्रतिनियुक्त किए गए हैं।

    _*वरीय पदाधिकारियों का उड़नदस्ता दल परीक्षा केंद्रों का नियमित रूप से करेगा औचक निरीक्षण*_

    परीक्षा केंद्रों के नियमित औचक निरीक्षण हेतु जिला स्तर पर वरीय अधिकारियों का उड़न दस्ता दल (सुपर फ्लाइंग स्क्वायड) का गठन किया गया, जिसमें वीडियो रिकॉर्डिंग की भी सुविधा रहेगी। जिसे 03 जोन में बांटा गया है, पहले जोन में जामताड़ा एवं मिहिजाम जोन के वरीय अधिकारी अनुमंडल पदाधिकारी, जामताड़ा, दूसरे जोन में नारायणपुर एवं करमाटांड़ के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी, जामताड़ा तथा तीसरे जोन में नाला, कुंडहित एवं फतेहपुर के लिए जिला भू अर्जन पदाधिकारी, जामताड़ा वरीय अधिकारी बनाया गया है।इसके अलावा बताया गया कि सभी परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा, जिसका वरीय प्रभार में जिला शिक्षा पदाधिकारी रहेंगे। इसके अतिरिक्त वार्षिक माध्यमिक परीक्षा एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 के संपूर्ण वरीय प्रभार में परियोजना निदेशक, आईटीडीए जामताड़ा रहेंगे।

    _*इस मौके पर*_ परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री जुगनू मिंज, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री मनोज कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री चार्ल्स हेंब्रम, कोषागार पदाधिकारी श्री संतोष कुमार सहित केंद्राधीक्षक, पुलिस पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रानीश्वर प्रभारी नदियां नंद मंडल पर लगा अभद्र व्यवहार करने का आरोप
    Next Article कंप्यूटर सिखाने के नाम पर ठगी, शिकायत लेकर चक्रधरपुर थाना पहुंचे विद्यार्थी

    Related Posts

    पटमदा सीएचसी में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर आयोजित, चार नए कुष्ठ रोगियों की पहचान

    May 20, 2026

    विद्युत विभाग के शिविर में छह मामलों का हुआ समाधान

    May 20, 2026

    देशव्यापी हड़ताल से दवा दुकानें बंद रहने पर मरीज रहे परेशान

    May 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पटमदा सीएचसी में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर आयोजित, चार नए कुष्ठ रोगियों की पहचान

    विद्युत विभाग के शिविर में छह मामलों का हुआ समाधान

    देशव्यापी हड़ताल से दवा दुकानें बंद रहने पर मरीज रहे परेशान

    किसानों से वादाखिलाफी के विरोध में भाजपा ने प्रखंड परिसर में किया धरना प्रदर्शन

    जमशेदपुर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का खुलासा, जुगसलाई पुलिस ने सप्लाई नेटवर्क का किया पर्दाफाश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : शहर में प्रतिबंधित नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर जुगसलाई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गरीब नवाज कॉलोनी निवासी अमजद अली को गिरफ्तार किया है, जो कोडीन युक्त कफ सिरप और अन्य नशीली दवाओं की अवैध बिक्री कर रहा था। पूछताछ में पुलिस को अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि खरकई रेल ओवरब्रिज के पास एक युवक प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर जुगसलाई थाना पुलिस ने छापेमारी कर अमजद अली को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 10 बोतल कोडीन युक्त सिरप और 52 पीस कोरेक्स बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह धातकीडीह स्थित एक मेडिकल स्टोर से दवाएं खरीदकर शहर के विभिन्न इलाकों में युवाओं और नशे के आदी लोगों को बेचता था। उसने यह भी खुलासा किया कि मेडिकल स्टोर तक इन दवाओं की आपूर्ति कोलकाता से की जाती थी। मामले में पुलिस ने अमजद अली, संबंधित मेडिकल स्टोर संचालक और कोलकाता के एक अज्ञात सप्लायर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जांच में यह भी सामने आया है कि कोलकाता से नियमित रूप से प्रतिबंधित दवाओं की खेप जमशेदपुर भेजी जा रही थी। पुलिस अब पूरे नेटवर्क और उससे जुड़े लोगों की तलाश में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शहर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और पूरे गिरोह पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    जिला स्तरीय खरीफ कर्मशाला 2026 में किसानों को दी गई आधुनिक कृषि तकनीक की जानकारी

    चौका ओवरब्रिज के नीचे चला ड्रंक एंड ड्राइव जांच अभियान

    मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर समीक्षा बैठक संपन्न

    राजस्व संग्रहण की समीक्षा बैठक में लक्ष्य पूरा करने के निर्देश

    जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में 17 मामलों की समीक्षा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.