दिल्ली में इतिहास रचने को तैयार भाजपा, 8 फरवरी को प्रचंड जीत का जनता ने दिया संकेत: ढुलू महतो
राष्ट्र संवाद संवाददाता, ओम प्रकाश शर्मा, धनबाद/दिल्ली: दिल्ली के करोलबाग स्थित पार्टी जिला कार्यालय में नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत दिल्ली कैंट विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी भुवन सिंह तंवर से धनबाद सांसद ढुलू महतो ने मुलाकात की। 5 फरवरी को होने वाले चुनाव को लेकर विचार-विमर्श किया गया और तंवर को अग्रिम जीत की शुभकामनाएं दी गईं।
ढुलू महतो ने कहा कि 8 फरवरी को दिल्ली इतिहास लिखने जा रही है। जनता का स्पष्ट संदेश है कि भाजपा प्रत्याशियों की प्रचंड जीत होगी।ढुलू महतो ने कहा कि दिल्ली की जनता इस बार बदलाव के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा की सरकार बनने से विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और दिल्ली में स्वच्छ प्रशासन स्थापित होगा।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे चुनाव प्रचार में पूरी ऊर्जा लगाएं और घर-घर जाकर भाजपा की नीतियों को जनता तक पहुंचाएं। साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि दिल्ली की जनता भ्रष्टाचार और वादाखिलाफी करने वालों को सबक सिखाएगी और भाजपा को ऐतिहासिक बहुमत से जिताएगी।
भाजपा प्रत्याशी भुवन सिंह तंवर ने भी ढुलू महतो का धन्यवाद किया और कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन और जनता का समर्थन उनकी जीत को सुनिश्चित करेगा।