Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिरग्राम बारबेन्दिया पुल झारखंड सरकार के उदासीन रवैया की मिसाल:अलीमुद्दीन अंसारी
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    बिरग्राम बारबेन्दिया पुल झारखंड सरकार के उदासीन रवैया की मिसाल:अलीमुद्दीन अंसारी

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 27, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बिरग्राम बारबेन्दिया पुल झारखंड सरकार के उदासीन रवैया की मिसाल…… अलीमुद्दीन अंसारी

    15 वर्षों से अधूरा पुल निर्माण की आस है …….. नाजिर हुसैन
    14 मृत आश्रितों के परिवार को उजड़ चुकी है राज्य सरकार….. तहरीक

    बीरग्राम श्यामपुर बारबेन्दिया बड़ाकर नदी का 15 वर्ष से अधूरे पुल निर्माण नहीं होने पर तहरीक के अध्यक्ष एवं सचिव ने गहरी चिंता जताई है। झारखंड तहरीक ए उर्दू तंजीम जिला इकाई जामताड़ा के अध्यक्ष अलीमुद्दीन अंसारी ने बताया कि विगत वर्ष 24 फरवरी 2022 को इसी बीरग्राम बारबेन्दिया नदी घाट पर निरसा से जामताड़ा की ओर आ रही नाव दुर्घटना में 14 लोग शहीद हो गए थे । उन्होंने झारखंड सरकार के मुखिया हेमंत सोरेन पर सवाल उठाते हुए कहा कि झारखंड में सबसे ज्यादा खनिज संपदा और बजट रहने के बाद भी नदी घाट पर पुल नहीं बनाया गया जिसके कारण 14 लोगों की जान चली गई । यह बहुत बड़ी हृदय विदारक घटना है । सरकार को घटना के 1 साल गुजर जाने के बाद भी पुल निर्माण नहीं करा पाना जनता के जान के साथ खिलवाड़ करना साबित होता है । उन्होंने घटना की पुनरावृति नहीं होने को लेकर यथाशीघ्र पुल निर्माण शुरू कराने की मांग की है । उन्होंने कहा कि जनता के जान के साथ खिलवाड़ करना मानवता के खिलाफ है ।
    उन्होंने बताया कि झारखंड की मधु कोड़ा सरकार ने पुल निर्माण की स्वीकृति दी थी जिसका निर्माण काल के दौरान 2009 में ही पांच पिलर ध्वस्त होने से आज भी पुल अधूरा है ।
    कमिटी के सचिव नाजिर हुसैन ने बताया कि आधा से अधिक पिलर एवं छत का काम पूरा हो जाने के बावजूद यह पुल जांच के नाम पर अधूरा है । अगले विधानसभा चुनाव के पूर्व पूल बनकर तैयार नहीं होता है तो जनता इसका मुंहतोड़ जवाब देगी ।
    जामताड़ा और निरसा को जीटी रोड नेशनल हाईवे से जोड़ने वाला यह बिरग्राम श्यामपुर बारबेन्दिया पुल निर्माण होने से क्षेत्र के दर्जनों गांव के लोग रोजगार , शिक्षा और मुख्यधारा से जुड़ेंगे ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजल जीवन मिशन के तहत ग्रामीणों को जागरूक करने हेतु नुक्कड़ नाटक
    Next Article पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ को किया संबोधित, कहा- वोकल फॉर लोकल के संकल्प के साथ मनाएं होली

    Related Posts

    छठ व्रतियों की सेवा हमारा सौभाग्य, सेवा ही सच्ची श्रद्धा : काले

    November 13, 2026

    रांची में 14 वर्षीय बच्ची से यौन शोषण का आरोप, कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा सहित अन्य के खिलाफ थाने में शिकायत

    November 13, 2026

    15 नवंबर से जमशेदपुर में सजेगा जनजातीय संवाद का महाकुंभ, 26 राज्यों की 353 जनजातियों के 2500 प्रतिनिधि होंगे शामिल

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छठ व्रतियों की सेवा हमारा सौभाग्य, सेवा ही सच्ची श्रद्धा : काले

    रांची में 14 वर्षीय बच्ची से यौन शोषण का आरोप, कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा सहित अन्य के खिलाफ थाने में शिकायत

    15 नवंबर से जमशेदपुर में सजेगा जनजातीय संवाद का महाकुंभ, 26 राज्यों की 353 जनजातियों के 2500 प्रतिनिधि होंगे शामिल

    लंदन में नहाय – खाय से छठ महापर्व का प्रथम अनुष्ठान

    छठ घाट पर काला पानी और केले पकाने में एथेफोन के इस्तेमाल पर सरयू राय चिंतित, उपायुक्त से की कार्रवाई की मांग

    टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक टी वी नरेंद्रन को टाटा इंटरनेशनल का चेयरमैन बनने पर राजेश शुक्ल ने दी बधाई

    हेमंत सरकार किसानों से ₹3,200 प्रति क्विंटल धान खरीदने का वादा पूरा करे : डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी

    सूर्य मंदिर धाम में जरूरतमंद छठव्रतियों के बीच निःशुल्क पूजन सामग्री बांटेंगी विधायक पूर्णिमा साहू

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ, चार दिनों तक होगी सूर्य उपासना

    छठ महापर्व देता है स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण का संदेश, प्लास्टिक व थर्माकोल के उपयोग से करें परहेज : हिन्दूपीठ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.