Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ
    Breaking News Headlines जामताड़ा झारखंड संथाल परगना

    कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 27, 2025Updated:January 27, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ

    फतेहपुर
    भव्य एवं पारंपरिक वेश में सोमवार से फतेहपुर प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत खामारवाद पंचायत के कालूपहाड़ी गाँव में श्रीमद् भागवत कथा का कलश यात्रा गाजे-बाजे के साथ शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा बजरंगवली मंदिर परिसर से शुरू हुई और काली मंदिर, दुर्गा व गाँव के गली से होते हुए वापस मंदिर परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में 351 कन्यों और महिला श्रद्धालु पीत वस्त्र पहन कर व सिर पर कलश धारण कर शामिल हुई। इस यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं और वैष्णवों ने भक्ति में लीन होकर “हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे, हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे, ” “जय भारत माता, ” “जय श्रीकृष्ण, ” और “राधारानी की जय ” जैसे जयघोष लगाए। पंडित भगीरथ पाठक ने ठाकुर पोखर से कलश में पवित्र जल भरकर वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार विधिपूर्वक कलश स्थापना की। इसी दौरान कथावाचाक राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल नंदन महाराज सह क्षेत्र के पंडित भगीरथ पाठक के नेतृत्व में कथा आयोजन स्थल से पवित्र जलस्त्रोत से जल भरने के साथ शुरू हुई और कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु शामिल रहीं। पवित्र जलस्त्रोत ठाकुर पोखर से कलश को भर कर लाने के बाद कथा आयोजन स्थल पर धार्मिक विधि एवं मंत्रोच्चरण के साथ स्थापित किया गया। आरती के साथ शुरू किए गए श्रीमद् भागवत कथा में गोपाल नंदन महाराज ने उपस्थित श्रद्धालुओं को सर्वप्रथम इसकी महिमा से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि विश्व में सभी कथाओं में ये श्रेष्ठ मानी गई है। जिस स्थान पर इस कथा का आयोजन होता है, वो तीर्थ स्थल कहलाता है। इसका सुनने एवं आयोजन कराने का सौभाग्य भी प्रभु प्रेमियां को ही मिलता है। ऐसे में अगर कोई दूसरा अन्य भी इसे गलती से भी श्रवण कर लेता है, तो भी वो कई पापों से मुक्ति पा लेता है। इसलिए सात दिन तक चलने वाली इस पवित्र कथा को श्रवण करके अपने जीवन को सुधारने का मौका हाथ से नहीं जाने देना चाहिए। अगर कोई सात तक किसी व्यवस्तता के कारण नहीं सुन सकता है, तो वह दो तीन या चार दिन ही इसे सुनने के लिए अपना समय अवश्य निकालें। तब भी वो इसका फल प्राप्त करता है, क्योंकि ये कथा भगवान श्री कृष्ण के मुख की वाणी है, जिसमें उनके अवतार से लेकर कंस वध का प्रसंग का उल्लेख होने के साथ साथ इसकी व्यक्ति के जीवन में महत्ता के बारे में भी बताया गया है। इसके सुनने के प्रभाव से मनुष्य बुराई त्याग कर धर्म के रास्ते पर चलने के साथ साथ मोक्ष को प्राप्त करता है। महाराज ने बताया कि इस कथा को सबसे पहले अभिमन्यु के बेटे राजा परीक्षित ने सुना था, जिसके प्रभाव से उसके अंदर तक्षक नामक नाग के काटने से होने वाली मृत्य़ु का भय दूर हुआ और उसने मोक्ष को प्राप्त किया था। मौके पर सैकड़ों ही संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article76वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर बुधुडीह स्थित भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण के द्वारा ध्वजारोहण किया गया
    Next Article फतेहपुर:76 वाँ गणतंत्र दिवस,छात्र छात्राओं ने राष्ट्रीय ध्वज को किया सलाम

    Related Posts

    गुर्रा नदी की जर्जर पुलिया बनी जानलेवा खतरा, 10 गांवों का संपर्क संकट में, मरम्मत नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

    April 25, 2026

    मजदूर आंदोलन के आगे झुकी ठेका कंपनी, यूसील भाटीन माइंस में 4 दिन की हड़ताल के बाद मांगों पर बनी सहमति, ओवरटाइम दोगुना व कैंटीन शुरू करने का फैसला

    April 25, 2026

    अग्रसेन भवन समिति चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, दीपक व अमित बने सचिव-उपसचिव, नई कमेटी ने आधुनिकरण का रखा लक्ष्य

    April 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गुर्रा नदी की जर्जर पुलिया बनी जानलेवा खतरा, 10 गांवों का संपर्क संकट में, मरम्मत नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

    मजदूर आंदोलन के आगे झुकी ठेका कंपनी, यूसील भाटीन माइंस में 4 दिन की हड़ताल के बाद मांगों पर बनी सहमति, ओवरटाइम दोगुना व कैंटीन शुरू करने का फैसला

    अग्रसेन भवन समिति चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, दीपक व अमित बने सचिव-उपसचिव, नई कमेटी ने आधुनिकरण का रखा लक्ष्य

    झारखंड क्षत्रिय संघ ने दी स्वतंत्रता सेनानी वीर कुंवर सिंह को श्रद्धांजलि

    चांडिल में NHRC की टीम पहुंची, विस्थापित गांवों की बदहाली देख चौंकी स्पेशल रैपोर्टियर

    जेवियर स्कूल गम्हरिया में प्राइज नाइट समारोह का भव्य आयोजन

    रांची में भाजपा की महिला आक्रोश रैली पूरी तरफ नौटंकी – अजय मंडल

    महिला आरक्षण संशोधन विधेयक पर भाजपा का रांची में महिला आक्रोश मार्च, जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा के नेतृत्व में जमशेदपुर महानगर के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार

    मिथिला सांस्कृतिक परिषद जमशेदपुर द्वारा जानकी नवमी समारोह का आयोजन 

    गंगा नारायण सिंह जयंती पर मैदान में उमड़ा जनसैलाब, 55 हजार लोगों की ऐतिहासिक भागीदारी पारंपरिक वेशभूषा, सांस्कृतिक कार्यक्रम और बुद्धिजीवियों के संबोधन से गूंजा गोपाल मैदान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.