Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रवासी श्रमिकों का कराए रजिस्ट्रेशन : शैलेंद्र
    Breaking News Headlines जामताड़ा झारखंड संथाल परगना

    प्रवासी श्रमिकों का कराए रजिस्ट्रेशन : शैलेंद्र

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 20, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रवासी श्रमिकों का कराए रजिस्ट्रेशन : शैलेंद्र

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    कुंडहित/जामताड़ा: सोमवार को प्रखंड सभागार में श्रम विभाग द्वारा एकदिवसीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। मौके पर श्रम अधीक्षक शैलेंद्र कुमार साह, प्रखंड विकास पदाधिकारी जमाले राजा, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी किरण बाला मुख्य रूप से उपस्थित थे। मौके पर श्रम अधीक्षक शैलेंद्र कुमार साह ने उपस्थित जनप्रतिनिधि एवं प्रखंड कर्मियों को प्रवासी श्रमिको के बारे में बताया। कहा कि जो भी श्रमिक बाहर काम करने के लिए जाते हैं वह प्रवासी श्रमिक ऐप या समाधान पोर्टल ऐप में अपना रजिस्ट्रेशन करवा ले ताकि उनका डाटा हम लोग सुरक्षित रख सके। ताकि किसी भी प्रकार की मुसीबत, दुर्घटना आदि में उन तक सहायता पहुंचाया जा सके।उन्होंने कहा कि जिले में झारखंड मुख्यमंत्री प्रवासी कोष भी है जिससे बाहर काम कर रहे श्रमिक की सामान्य मृत्यु अथवा दुर्घटना में मृत्यु हो जाने पर उनकी बॉडी को लाने के लिए तत्काल उनको ₹50000 लाभ दिया जाएगा। साथ ही अगर दुर्घटना मृत्यु हुई है तो उनके आश्रितों को ₹200000 का राशि दी जाएगी। उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों को जागरूक करते हुए कहा कि आपके क्षेत्र में जितने भी प्रवासी मजदूर है अगर बाहर जा रहे हैं तो पोर्टल में जरूर रजिस्टर कराएं। उन्होंने कहा कि अपने नजदीकी प्रज्ञा केंद्र में भी प्रवासी मजदूर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी जमाले राजा ने सभी जनप्रतिनिधि एवं प्रखंड कर्मियों को अपने क्षेत्र के प्रवासी एवं गैर प्रवासी मजदूरों को जागरूक करने के लिए कहा गया। ताकि प्रवासी श्रमिक अपने नजदीकी प्रजा केंद्र में पोर्टल द्वारा रजिस्ट्रेशन कराकर सरकार की जनकल्याणकारी योजना का लाभ उठा सके। मौके पर प्रखंड प्रमुख रामकिशोर मुर्मू, बीपीआरओ परमेश्वर रजक सहित प्रखंड कर्मी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
    फोटो : कार्यशाला में उपस्थित श्रम अधीक्षक एवं अन्य।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटेल्को कॉलोनी में मंडल कांग्रेस कमेटी द्वारा नव सत्याग्रह जन चेतना पदयात्रा आयोजित
    Next Article पंचायत प्रतिनिधियों सहित स्थानीय समाजसेवियों के अथक प्रयास से बागबेड़ा में पानी की समस्या से निजात मिलने की संभावना

    Related Posts

    भागलपुर विक्रमशिला सेतु का हिस्सा ध्वस्त, यातायात ठप | राष्ट्र संवाद

    May 4, 2026

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: पीएम मोदी का संबोधन | राष्ट्र संवाद

    May 4, 2026

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: बंगाल विजय के मायने | राष्ट्र संवाद

    May 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भागलपुर विक्रमशिला सेतु का हिस्सा ध्वस्त, यातायात ठप | राष्ट्र संवाद

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: पीएम मोदी का संबोधन | राष्ट्र संवाद

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: बंगाल विजय के मायने | राष्ट्र संवाद

    डालसा का 90 दिवसीय कानूनी जागरूकता अभियान शुरू, न्याय रथ पहुंचेगा गांव-गांव

    कोल्हान छात्र संघर्ष मोर्चा ने सोनू ठाकुर को किया सम्मानित, विश्वविद्यालय के मुद्दों पर उठाई आवाज

    धातकीडीह फायरिंग मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    जमशेदपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, ‘झाल मुड़ी’ बांटकर साझा की खुशियां

    टिनप्लेट कंपनी गेट पर मजदूरों का प्रदर्शन, बकाया भुगतान और पुनर्नियुक्ति की मांग

    बिलासपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में नवविवाहित दंपत्ति से 30 लाख के गहनों की चोरी

    जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा: मारुति और ट्रक भिड़े, 5 घायल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.