Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जयदा मकर संक्रांति मेले में चोरों का आतंक, प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    जयदा मकर संक्रांति मेले में चोरों का आतंक, प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जयदा मकर संक्रांति मेले में चोरों का आतंक, प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    चांडिल: पौराणिक मकर संक्रांति मेला,चांडिल के जयदा में 14 से 17 जनवरी तक आयोजित हो रहा है, जिसमे श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच अपराधियों के सक्रिय होने से चर्चा का विषय बन गया है। श्रद्धालु, जो दूरदराज के इलाकों से भगवान शिव के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए आते हैं, अब अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। श्रद्धालुओं से सोने की चैन,कैमरा,मोबाइल,पर्स, बैग छिनताई की घटना हो रही है.
    *अपराधियों की करतूत ने उड़ा दी सुरक्षा व्यवस्था की धज्जियां*
    मेले में अपराधियों द्वारा 14 को श्रद्धालुओं के गले से सोने की चैन और कंधे से बैग छीनने की घटनाएं सामने आई हैं। जमशेदपुर के सुंदरनगर से आई नंदरानी दास के बैग, जिसमें 2100 रुपये नगद और मोबाइल था, को छीन लिया गया। जब उन्होंने इस मामले की शिकायत पुलिस से की, तो उन्हें धमकाने का आरोप लगाया गया। पुलिसकर्मियों का कहना था कि “अपने सामान की सुरक्षा खुद करें।”

    *प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल*
    इससे पहले, 11 जनवरी को आयोजित अनुमंडल स्तरीय बैठक में मेला स्थल पर शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़े-बड़े दावे किए गए थे। लेकिन घटनाओं ने इन दावों की पोल खोल दी है। चौका थाना के प्रभारी थानेदार प्रदीप कुजूर का बयान, “हम क्या कर सकते हैं, मेले में कीमती सामान क्यों लेकर आए,” प्रशासन की लापरवाही को दर्शाता है।
    *श्रद्धालुओं में आक्रोश*
    मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त इंतजाम न होने से लोगों में गुस्सा है। जयदा महंत केशवानंद ने भी प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि 11 जनवरी की बैठक में तय सुरक्षा प्रबंध पूरी तरह विफल साबित हुए हैं।
    मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर मेले में आए श्रद्धालुओं के लिए यह घटनाएं निराशाजनक हैं। प्रशासन को इन मामलों पर तुरंत कार्रवाई करते करे .

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसोनारी थाना के पुलिस पदाधिकारी पर प्रताड़ना का आरोप
    Next Article आई. टी.सी. डिस्ट्रीब्यूटर राजीव गुप्ता को चांडिल डिविजन बेस्ट सेलर अवॉर्ड

    Related Posts

    बोकारो में क्राइम मीटिंग: आईजी शैलेंद्र सिन्हा ने पुलिस अधिकारियों को दिए बेहतर पुलिसिंग के निर्देश

    June 6, 2026

    गिद्दी सी चेकपोस्ट फायरिंग कांड का खुलासा, राहुल दुबे गिरोह का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार

    June 6, 2026

    पाकुड महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट के खिलाफ माकपा का धरना-प्रदर्शन

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बोकारो में क्राइम मीटिंग: आईजी शैलेंद्र सिन्हा ने पुलिस अधिकारियों को दिए बेहतर पुलिसिंग के निर्देश

    गिद्दी सी चेकपोस्ट फायरिंग कांड का खुलासा, राहुल दुबे गिरोह का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार

    पाकुड महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट के खिलाफ माकपा का धरना-प्रदर्शन

    जमशेदपुर: रुंगटा स्टील हादसे में झुलसे मजदूर ने तोड़ा दम, 15 लाख मुआवजे पर बनी सहमति, परिजनों ने लिया शव

    मानगो के बड़े नालों की सफाई सोमवार से शुरू होगी : अपर नगर आयुक्त

    मतदाता सूची पुनरीक्षण-2026 को लेकर बीएलओ व पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण

    पुलिसकर्मी बनकर ठगों ने महिला से उड़ाए दो लाख के गहने, बिष्टुपुर में दिनदहाड़े वारदात

    बेलीबोधन घाट के पास हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, देसी पिस्तौल और जिंदा गोली बरामद

    विश्व पर्यावरण दिवस पर ईस्ट प्लांट बस्ती पार्क में कुलवंत सिंह बंटी ने किया वृक्षारोपण

    गुरु अर्जुन देव जी की स्मृति में जेमको गुरुद्वारा में छबीली का आयोजन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.