Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सोनारी थाना के पुलिस पदाधिकारी पर प्रताड़ना का आरोप
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    सोनारी थाना के पुलिस पदाधिकारी पर प्रताड़ना का आरोप

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सोनारी थाना के पुलिस पदाधिकारी पर प्रताड़ना का आरोप
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। शहर के सोनारी थाना के दो पुलिस पदाधिकारी अमित चौधरी एवं जयंती तिर्की पर प्रताड़ित करने का आरोप बी ब्लॉक निवासी रूपा देवी ने लगाया है। रूपा देवी ने एसएसपी को लिखित रूप से बताया है कि उसके बेटे नारायण प्रसाद साहू का विवाह गाढ़ाबासा की पूजा कुमारी के साथ जनवरी 2023 में हुआ। एक बेटा मितांश साहू हुआ। बहु पूजा सोनारी ससुराल में पूरे परिवार को गाली गलौज मारपीट करती है और घर से बाहर रहती है। नौकरी करने के बहाने गाढ़ाबासा निवासी अमन कुमार साहू से मोबाइल पर बात करती रहती है। बेटे नारायण साहू द्वारा विरोध करने पर मुकदमे में फंसा देने की धमकी देती है। 8 नवंबर 2024 में बिना जानकारी दिए गहना, कपड़ा लेकर मायके चली गई।
    रूपा साहू बेटे के साथ सोनारी थाना गई तो वहां पुलिस पदाधिकारी अमित चौधरी और जयंत तिर्की ने अभद्र व्यवहार और गाली गलौज किया कहां की थाना प्रभारी से सीधा संपर्क करते हो हमको बाईपास करके और फिर बेटे से जबरन कागजात पर लिखवाया कि पत्नी को ले जाएगा। इतना ही नहीं यह भी बोला जो हम पूछेंगे उसमें हां बोलना और फिर वीडियो बनाया। पुलिस पदाधिकारी अमित चौधरी एक सप्ताह से बराबर फोन कर धमकाता रहता है। फिर मेरे पति हेम प्रसाद साहू, बेटी दामाद को थाना में जाकर प्रताड़ित किया और दबाव दिया कि रूपा देवी और नारायण प्रसाद साहू थाना में हाजिर हो जाएं अन्यथा हेम प्रसाद साहू को जेल भेज देंगे। पुलिस पदाधिकारी साकची महिला थाना में दर्ज मामले को भी नजरअंदाज करते हैं महिला थाना के जांच में पूजा ही दोषी पाई गई है पूजा कुमारी और अमित चौधरी की साजिश का भी आवेदन में उल्लेख है
    दोनों पुलिस पदाधिकारी पर कार्रवाई की मांग करते हुए रूपा देवी ने इसकी प्रति पुलिस महानिदेशक, पुलिस उपमहानिरीक्षक, मानव अधिकार आयोग के साथी साहू समाज के अध्यक्ष कृष्णा साहू तथा सोनारी थाना प्रभारी को भेजी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयूसिल अनुसूचित जनजति कर्मचारी संघ के तूरामडीह माइंस इकाई का हुआ पुनर्गठन, सहसचिव बने सुनील दिग्गी, कार्यकारी महासचिव सृजन टुडू ने पत्र जारी की घोषणा
    Next Article जयदा मकर संक्रांति मेले में चोरों का आतंक, प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    Related Posts

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    August 8, 2026

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    August 8, 2026

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    आफताब आलम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो शूटर समेत चार गिरफ्तार

    लगातार पांचवीं बार नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा एनटीएचए

    रेंगकर जलमीनार से लाती है पानी, बैटरी व्हीलचेयर के सहारे सपनों को उड़ान देना चाहती है मालती सिंह

    युवा शक्ति ही झारखंड के भविष्य की दिशा तय करेगी : सुदेश कुमार महतो

    नशे के अड्डों पर पुलिस का शिकंजा, सीनी में कई जगह छापेमारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.