Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष शताब्दी वर्ष समारोह का आयोजन
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष शताब्दी वर्ष समारोह का आयोजन

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष शताब्दी वर्ष समारोह का आयोजन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    गम्हरिया।जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से गम्हरिया प्रखंड परिसर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष शताब्दी वर्ष समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर सर्वप्रथम कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यकारी जिला अध्यक्ष अम्बुज कुमार ने किया जबकि संचालन गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश तिवारी ने किया। इस मौके पर अम्बुज कुमार ने बताया कि वर्ष 1924 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी आज के ही दिन कर्नाटक स्थित बेलगांव के राष्ट्रीय अधिवेशन में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किए गए थे जिसका एक सौ साल पूरा हुआ। इसी उपलक्ष्य में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्वी सिंहभूम के पूर्व जिलाध्यक्ष सह कार्यक्रम प्रभारी रवींद्र झा उर्फ नट्टू झा उपस्थित थे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि गांधीजी की विचारधारा आज भी उतना ही प्रासंगिक है जितना आज से सौ वर्ष पहले था। आजादी की लड़ाई गांधीजी के बिना आसान नहीं होता। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में उन्होंने आजादी के आंदोलन का सफल नेतृत्व करते हुए देश को आज़ाद कराने में अहम योगदान दिया था। कार्यकारी जिला अध्यक्ष अम्बुज कुमार ने कहा की गांधीजी की ‘अहिंसा परमों धर्मः’ की नीति ने राष्ट्रवासियों को आजादी के आंदोलन में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में गांधीजी ने जो रास्ता पार्टी तथा देश को दिखाया था , कांग्रेस पार्टी एवं देश आज भी उसका अनुसरण करता है। कहा कि गांधीजी ने कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में सर्वधर्म सम्भाव के सिद्धांत को अपनाने पर ज़ोर दिया था ताकि देश की एकता, अखंडता, सामाजिक समरसता और संप्रभुता चिर काल तक क़ायम रहे। कार्यक्रम के अंत मे
    धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री खिरोद सरदार ने दिया। इस मौके पर रमाशंकर पांडेय, जमील अशरफ, बब्बन, नगर अध्यक्ष राहुल यादव, टुकुन भंज, कुणाल राय, संदीप होप, राजू रजक, सेवा दल के गौरी शंकर राय, अनिल ठाकुर, दारा सिंह, रवि कुमार, विनय झा, अरुण पांडे, सीमा चौधरी, कुंती देवी, रमेश सिंह चौहान, राजेश यादव, लखी विश्वास, मुन्नी तिऊ, प्रतिमा बारी, अवध कुशवाहा, दिनेश सिंह, विजय कुमार चौधरी समेत सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleओडिशा के राज्यपाल पद से इस्तीफा देने के बाद रघुवर दास का रांची में भव्य स्वागत 
    Next Article भुईयाडीह में सांस्कृतिक कार्यक्रम का विधायक सविता महतो ने किया उद्घाटन

    Related Posts

    गन्ना किसानों, चीनी मिल मालिकों के बीच बातचीत सफल रही: मुख्यमंत्री शिवकुमार

    October 27, 2026

    डोनाल्ड ट्रंप ने ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में ‘‘धांधली’’ का आरोप लगाया

    October 27, 2026

    उपराष्ट्रपति ने तिरुपति के तिरुचानूर में पद्मावती मंदिर में पूजा-अर्चना की

    October 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गन्ना किसानों, चीनी मिल मालिकों के बीच बातचीत सफल रही: मुख्यमंत्री शिवकुमार

    डोनाल्ड ट्रंप ने ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में ‘‘धांधली’’ का आरोप लगाया

    उपराष्ट्रपति ने तिरुपति के तिरुचानूर में पद्मावती मंदिर में पूजा-अर्चना की

    राहुल गांधी की दो टूक- ज्ञानेश कुमार को हटाइए, 30 सेकंड में रुक जाएगा आंदोलन, व्यापारियों ने रैली टालने की अपील की

    सुप्रीम कोर्ट का सभी राज्यों को सख्त आदेश : महिला वकीलों के लिए हर अदालत में बनेगा अलग बार रूम

    रेल यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा: 45 पैसे में ₹10 लाख का बीमा, 27 अक्टूबर से काउंटरों पर भी शुरुआत

    100 करोड़ घोटाला केस में पूर्व शिक्षा मंत्री गिरफ्तार, हजार से ज्यादा निजी स्कूलों से पैसे लेने का आरोप

    जयपुर-टाटानगर-सांतरागाछी एक्सप्रेस शुरू, पांच राज्यों की रेल कनेक्टिविटी होगी मजबूत

    रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर भीषण हादसा: ट्रक से टकराई यात्री बस, पांच की मौत, 16 घायल

    चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट के सामने रखा अपना पक्ष, कहा- एसआईआर को लेकर सर्वसम्मति से लिया फैसला

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.