Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा कुमुद सहाय की अध्यक्षता में आज जिला भू अर्जन विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक संपन्न
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा कुमुद सहाय की अध्यक्षता में आज जिला भू अर्जन विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा कुमुद सहाय की अध्यक्षता में आज जिला भू अर्जन विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक संपन्न

    *रैयतों के मुआवजा भुगतान एवं लंबित परियोजनाओं से जुड़े सभी कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करने का मिला निर्देश*_

    आज दिनांक 26.12.2024 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में जिला भू अर्जन विभाग की समीक्षात्मक बैठक आहूत किया गया।

    बैठक में उपायुक्त द्वारा भू अर्जन से संबंधित अद्यतन प्रगति प्रतिवेदन, भूमि की विवरणी, कुल परियोजना, भू अर्जन पूर्ण परियोजना, भुगतान की जा रही परियोजना, बिंदुओं पर संबंधित पदाधिकारी के साथ समीक्षा किया गया।

    बैठक के दौरान उन्होंने विभिन्न सड़क परियोजनाओं यथा मोहनाबांक से नाला पथ चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य, जामताड़ा करमाटांड़ लहरजोरी पथ, बेवा बाईपास पथ, विद्यासागर लोहारंगी एवं नारायणपुर करमदहा पथ, नारायणपुर एवं तरनी चुरूडीह पबिया पथ, जुम्मन मोड़ से बुटबेरिया लोधरिया पथ, करमाटांड़ विद्यासागर स्टेशन के बीच आरओबी निर्माण, लहरजोरी से मुरलीपहाड़ी पथ चौड़ीकरण, धतुला मोड़ से नाला, अंगुठिया मोड़ से बाबूपुर, जामताड़ा जेल रोड, जामताड़ा बीरग्राम निरसा, जामा- जामताड़ा- रूपनारायणपुर पथ (आरओबी) जामताड़ा कंबाइंड बिल्डिंग पथ परियोजना, जामताड़ा तिलाबाद से लादना डैम, नाला से अफजलपुर, एनएच 419 पथांश ब्रिज निर्माण, जामताड़ा बीरग्राम निरसा पथ सहित सभी परियोजनाओं की क्रमवार समीक्षा की गई।

    उपायुक्त ने परियोजनाओं के समीक्षा क्रम में विभिन्न मौजों के प्राक्कलन, अमीन के अभाव में पंचाट बनाने की कार्रवाई, भवन प्रमंडल द्वारा संरचना मूल्यांकन के अलावा, रैयतों के मुआवजा भुगतान की विस्तार से समीक्षा कर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए अमीन की प्रतिनियुक्ति करते हुए 01 सप्ताह के अंदर विभिन्न परियोजनाओं में भवन निर्माण विभाग को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए संरचना मूल्यांकन कार्य को पूर्ण करने का निर्देश दिया। इसके अलावा रैयतों के मुआवजा भुगतान में तेजी लाने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने सभी अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया कि रैयतों के भुगतान के संबंध में जो भी दस्तावेजी प्रक्रियाएं अपूर्ण हैं साथ ही अन्य परियोजनाओं में जो कठिनाइयां है, उसे जिला भू अर्जन पदाधिकारी एवं सम्बन्धित विभाग से समन्वय स्थापित कर जल्द से जल्द पूर्ण करें।

    *इस मौके पर* जिला भू अर्जन पदाधिकारी श्री सत्य प्रकाश संबंधित अंचल अधिकारी, एनएच के अधिकारी, भवन प्रमंडल के अधिकारी सहित कार्यालय कर्मी एवं अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा कुमुद सहाय की अध्यक्षता में श्रम, नियोजन एवं कौशल विकास विभाग की समीक्षात्मक बैठक संपन्न
    Next Article उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा कुमुद सहाय की अध्यक्षता में उद्योग विभाग की समीक्षात्मक बैठक संपन्न

    Related Posts

    सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मरीजों की मौत पर विधायक पूर्णिमा साहू का गुस्सा, स्वास्थ्य विभाग को लिखा पत्र

    June 1, 2026

    सुंदरकांड मंदिर समिति ने 20 मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान

    June 1, 2026

    सनातन धर्म के अग्रदूत महंत विद्यानंद सरस्वती का जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न

    June 1, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मरीजों की मौत पर विधायक पूर्णिमा साहू का गुस्सा, स्वास्थ्य विभाग को लिखा पत्र

    सुंदरकांड मंदिर समिति ने 20 मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान

    सनातन धर्म के अग्रदूत महंत विद्यानंद सरस्वती का जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न

    अखिल भारतीय तेली साहू महासभा में नया नेतृत्व, राकेश साहू आजीवन निष्कासित

    हिंदी पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारों की हुंकार: “सत्ता से सवाल करना ही पत्रकारिता का धर्म

    मधेपुर में “विवेकानंद समर कैंप 2026” का भव्य शुभारंभ, बच्चों में दिखा उत्साह

    चक्रधरपुर में उपमुखिया की गोली मारकर हत्या, क्षेत्र में दहशत

    टीएमएच के सामने दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत

    प्रत्येक महीने रक्तदान के लिए आनंद मार्ग सम्मानित

    जमशेदपुर में बड़ा सड़क हादसा, दमकल वाहन के नीचे आने से युवक की मौत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.