Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 6 दिवसीय मुखिया सम्मेलन के चौथे दिन डुमरिया एवं मुसाबनी के प्रखड प्रमुख एवं मुखियागण के साथ समाहरणालय में सम्मेलन आयोजित
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    6 दिवसीय मुखिया सम्मेलन के चौथे दिन डुमरिया एवं मुसाबनी के प्रखड प्रमुख एवं मुखियागण के साथ समाहरणालय में सम्मेलन आयोजित

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 7, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    6 दिवसीय मुखिया सम्मेलन के चौथे दिन डुमरिया एवं मुसाबनी के प्रखड प्रमुख एवं मुखियागण के साथ समाहरणालय में सम्मेलन आयोजित

    *★पंचायत जनप्रतिनिधि जितना जागरूक रहेंगे, योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में उतनी सहूलियत होगी… निदेशक डीआरडीए*
    ———————-

    जिले की उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव की विशेष पहल पर जिला स्तर पर आयोजित किए जा रहे प्रखंडवार मुखिया सम्मेलन के चौथे दिन डुमरिया एवं मुसाबनी के प्रखंड प्रमुख एवं मखियागण को जिले के विभागीय पदाधिकारियों ने योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी । सम्मेलन-सह- उन्मुखीकरण कार्यक्रम में निदेशक डीआरडीए श्री सौरभ सिन्हा, एसओआर श्री दीपू कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी डॉ. रजनीकांत मिश्रा, जिला कृषि पदाधिकारी श्री मिथिलेश कालिंदी, कार्यपालक विद्युत अभियंता घाटशिला प्रमंडल श्री अनूप बिहारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी श्रीमती अलका पन्ना, कल्याण, उद्यान, पशुपालन, शिक्षा, पेयजल एवं स्वच्छता, डीआरडीए समेत सभी प्रमुख विभागों के पदाधिकारी/प्रतिनिधि मौजूद रहे।

    निदेशक डीआरडीए ने अपने संबोधन में कहा कि पंचायत जनप्रतिनिधि सरकार के कल्याणकारी योजनाओं की जितनी ज्यादा जानकारी रखेंगे, योजनाओं के क्रियान्वयन में उतनी आसानी होगी। किसी भी ग्रामीण की शंका का समाधान पंचायत जनप्रतिनिधि के पास होने से ब्लॉक या जिला मुख्यालय का दौड़ नहीं लगाना पड़ेगा। उन्होने कहा कि आपके पंचायत क्षेत्र में जितने भी विकास कार्य संचालित हो रहे हैं उसकी जानकारी रखें । योजनाओं की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें, मनरेगा में मजदूरों को रोजगार मिल रहा है या नहीं, आवास निर्माण, डोभा तथा गर्मी का मौसम है तो चापाकल एवं जलमीनार की स्थिति पर भी नजर रखें। ग्राउंड लेवल पर जनप्रतिनिधि होते हैं, ग्रामीणों से आपका सीधा संपर्क होता है ऐसा में प्रशासन की आंथ एवं कान बनकर विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में सहयोग करें।

    जिला पंचयात राज पदाधिकारी ने कहा कि अनुमंडलवार मुखियागण का व्हाट्सएप ग्रूप बना है, अपनी समस्याओं को उसमें जरूर साझा करें। योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की समस्या आए तो ब्लॉक कॉर्डिनेटर से मिलें, या प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा जिले के पदाधिकारी को भी कार्यालय अवधि में फोन से संपर्क करें ।

    इस कार्यक्रम में जिला के विभागीय पदाधिकारियों द्वारा अपने विभाग से संबंधित योजनाओं की जानकारी सरल भाषा में मुखिया एवं जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध करायी गई। केसीसी, ऋण माफी, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, सर्वजन पेंशन योजना, झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, फूलो झानो आशीर्वाद योजना, मत्स्य पालन, किसान क्रेडिट कार्ड, मनरेगा, श्रमाधान, स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, सहकारिता विभाग, ऊर्जा विभाग, उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग, प्रधान मंत्री आवास योजना, उद्यान विभाग समेत अन्य सभी विभागों के पदाधिकारी/ प्रतिनिधि के द्वारा विस्तार पूर्वक योजनाओं का लाभ कैसे लेला है, कौन लाभुक होंगे, समस्या आने पर किनसे मिलेंगे आदि के बारे में बताया साथ ही मुखियागण द्वारा पूछे गए प्रश्नों का भी संतोषजनक उत्तर उपलब्ध कराया गया ।

    प्रमुख एवं मुखियागण ने इस प्रकार के सम्मेलन को लेकर जिले की उपायुक्त का विशेष रूप से आभार जताते हुए कहा कि जिला प्रशासन द्वारा एक उचित प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराया गया है जहां सभी विभागीय पदाधिकारी योजनाओं से संबंधित मौखिक जानकारी देने के साथ-साथ पंपलेट आदि भी उपलब्ध करा रहे हैं। इस तरह से सभी पंचायत जनप्रतिनिधि भी योजनाओं को लेकर जागरूक हो रहे हैं इससे योजनाओं की गुणवत्ता पूर्ण तरीके से पूरा कराने तथा सुयोग्य लाभुकों को पशुपालन, मछली पालन, खेती किसानी जैसी कई योजनाओं का लाभ दिलाने में आसानी होगी जो कई बार जानकारी के अभाव में लोगों को नहीं मिल पाता ।

    *प्रखंडवार आगामी कार्यक्रम निम्न प्रकार है-*

    – दिनांक 09.06.2023 को बहरागोड़ा प्रखंड तथा दिनांक 12.06.2023 को चाकुलिया एवं गुड़ाबान्दा के सभी प्रमुख एवं मुखियागण का सम्मेलन-सह- उनमुखीकरण कार्यक्रम समागहरणालय सभागार में प्रस्तावित है ।

    लोयोला स्कूल सभाभार में 08 जून को G-20 अंतर्गत FLN से संबंधित होगी जिला स्तरीय कार्यशाला, मुख्य अतिथि के रूप में जिले की उपायुक्त कार्यशाला को करेंगी संबोधित

    ———————-
    स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखण्ड द्वारा G-20 के अन्तर्गत FLN से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के संबंध में विस्तृत दिशा-निदेश दिया गया है। शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा G-20 Education Working Group की बैठक दिनांक 16-22 जून, 2023 तक पुणे में निर्धारित है । इससे पूर्व देश के सभी जिलों में FLN संबंधित गतिविधियों का आयोजन किया जाना है । उपरोक्त के क्रम में उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव की उपस्थिति में जिला स्तरीय कार्यशाला दिनांक 08.06.2023 को पूर्वाह्न 11:00 बजे से लोयोला स्कूल, विष्टुपुर, जमशेदपुर के सभागार में आयोजित की गई है । कार्यशाला में 300 प्रतिभागी शामिल होंगे जिसमें बीआरपी, सीआरपी, बीईईओ, बीपीओ, एफएलएन मास्टर ट्रेनर, चिन्हित 20 स्कूल के शिक्षक तथा प्राचार्य, जिला स्तरीय एफएलएन कमिटी के सभी सदस्य शामिल हैं ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपरसुडीह क्षेत्र के मखदुमपुर में 20 वर्षों के नाले जाम की बदबू व जलजमाव से लोगों को मिली मुक्ति, पूर्व विधायक सह भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने खुद पोकलेन लगाकर कराई नाले की पूरी साफ-सफाई
    Next Article अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे से मंगलवार को दिल्ली में भेंट कर जिला अध्यक्ष हरिमोहन मिश्रा जामताड़ा वापस लोटे

    Related Posts

    टाटा पावर पर ठेका मजदूरों से बॉन्ड भरवाने का आरोप, यूनियन ने जांच की मांग उठाई

    July 24, 2026

    26 जुलाई को होगा डॉ. डी.के. मिश्रा नेफ्रो यूरोलॉजी एंड स्टोन सेंटर का उद्घाटन

    July 24, 2026

    कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान ने SIR की समय सीमा 15 अगस्त तक बढ़ाने की मांग की

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा पावर पर ठेका मजदूरों से बॉन्ड भरवाने का आरोप, यूनियन ने जांच की मांग उठाई

    26 जुलाई को होगा डॉ. डी.के. मिश्रा नेफ्रो यूरोलॉजी एंड स्टोन सेंटर का उद्घाटन

    कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान ने SIR की समय सीमा 15 अगस्त तक बढ़ाने की मांग की

    जमशेदपुर: टिनप्लेट सब्जी मार्केट फायरिंग मामले का खुलासा, रंगदारी गिरोह के तीन अपराधी गिरफ्तार

    बिरसानगर में दिनदहाड़े बाइक चोरी, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

    हजारीबाग में आधी रात गूंजी गोलियों की आवाज, राहुल दुबे गैंग से पुलिस की मुठभेड़; एक के पैर में गोली, एक बदमाश गिरफ्तार

    रांची मांडर थाना क्षेत्र में गुरुवार को स्कूल की छुट्टी के बाद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. संत जेवियर्स स्कूल मिशन के बाहर

    मेडिट्रीना अस्पताल में आईसीयू वार्ड में आग, सभी सुरक्षित

    आईसीयू (ICU) वार्ड में अचानक आग लग गई, मरीज सुरक्षित

    रैयत विस्थापित मोर्चा का संगम खदान में अनिश्चितकालीन चक्का जाम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.