Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एस.एम. स्टील एंड पावर कंपनी के खिलाफ ग्रामीणों का भूमि हस्तांतरण का जोरदार विरोध प्रदर्शन
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    एस.एम. स्टील एंड पावर कंपनी के खिलाफ ग्रामीणों का भूमि हस्तांतरण का जोरदार विरोध प्रदर्शन

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    एस.एम. स्टील एंड पावर कंपनी के खिलाफ ग्रामीणों का भूमि हस्तांतरण का जोरदार विरोध प्रदर्शन
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    चांडिल प्रखंड अंतर्गत रूदिया पंचायत के ग्रामीणों ने काठिया मौजा में एस.एम. स्टील पावर लिमिटेड कंपनी के नाम पर आदिवासी भूमि हस्तांतरण के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कटिया, बोहड़ाडीहा से रैली की शक्ल सैकड़ों की संख्या में आक्रोशित ग्रामीण हाथों में तख्ती लिए हुए थे जिसमें दलाल सावधान, एस.एम. स्टील रिटर्न जाओ, जमीन नहीं देंगे, जान देंगे आदि लिखा हुआ था . रैली चांडिल गोलचकर , बस स्टैंड, चांडिल बाजार,डैम रोड होते हुए अनुमंडल कार्यालय पहुंची और जमकर नारेबाजी कंपनी ओर दलालों के विरुद्ध किया . मौके पर ग्रामीण सन्त राम हेंब्रम की अगुवाई में अनुमंडल कार्यालय में ज्ञापन सौंपा।उन्होंने कहा बिना ग्रामीणों की जानकारी और सहमति के भूमि को कंपनी के नाम हस्तांतरित करने की योजना दलालों के माध्यम से बनाई जा रही है।
    उन्होंने कहा 30 नवंबर 2024 को प्रकाशित एक समाचार में इस भूमि हस्तांतरण का जिक्र किया गया था, जिससे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों का कहना है कि प्रस्तावित भूमि में आदिवासियों की कृषि योग्य जमीन शामिल है, जो उनके आजीविका का मुख्य स्रोत है,
    साथ ही ये अभी कहा कि भूमि सीएनटी एक्ट, 1908 के अंतर्गत संरक्षित है और किसी भी बाहरी हस्तक्षेप को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कंपनी स्थानीय आदिवासियों को भ्रमित कर उनकी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रही है जिसका ग्रामीण पुरजोर विरोध करेंगे. इस अवसर पर सारणी सिंह, मूचक मणि सरदारिन , बिनती सिंह सरदारिन , उषा रानी सिंह सरदार,बैधनाथ सिंह सरदार,सुदाम सिंह,सरदार, रसराज सिंह सरदार,भीम मांझी, जागरण मांझी आदि उपस्थित थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसामुदायिक भवन के संचालन और शुल्क निर्धारण को लेकर विवाद
    Next Article कंपनी चले समिति हर संभव सहयोग और मदद करने को तैयार है – आशुतोष बेसरा

    Related Posts

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    November 7, 2026

    मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया

    November 7, 2026

    शहीदों की स्मृति में छोटा गम्हरिया में जले सैकड़ों दीप

    November 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया

    Live Casino bei Gamblezen mit Blackjack und Roulette im Browser

    नाटक-झांकी में जीवंत हुई छठ की महिमा, बच्चों ने मंच पर उतारी लोकआस्था की परंपरा

    छठ की आस्था, परंपरा और भक्ति का मंच पर दिखा अद्भुत संगम, बच्चों ने जीवंत किया महापर्व

    विद्यालय में दीपोत्सव के आयोजन कर हरित दीपावली का दिया संदेश

    विद्यालय में छात्राओं ने बिखेरे कला और लोक संस्कृति के रंग

    शहीदों की स्मृति में छोटा गम्हरिया में जले सैकड़ों दीप

    दुर्गा सप्तशती का जो पाठ करता है उन्हें चारों पदार्थ की सिद्धि प्राप्त होती है: महर्षि चिदात्मन जी।

    उत्कृष्ट कार्य के लिए चीफ पोस्टमास्टर जनरल ने मालपुर शाखा डाकपाल को किया सम्मानित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.