Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सामुदायिक भवन के संचालन और शुल्क निर्धारण को लेकर विवाद
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    सामुदायिक भवन के संचालन और शुल्क निर्धारण को लेकर विवाद

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सामुदायिक भवन के संचालन और शुल्क निर्धारण को लेकर विवाद
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    गम्हरिया।प्रखंड अंतर्गत छोटा गम्हरिया मौजा में टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा सीएसआर फंड से निर्मित बहुउद्देशीय सामुदायिक भवन के संचालन और शुल्क निर्धारण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। स्थानीय पंचायत समिति सदस्य पूजा सिंह ने गम्हरिया के बीडीओ और सीओ को आवेदन देकर इस भवन की जांच और शुल्क पुनर्निर्धारण की मांग की है। गौरतलब है कि इस सामुदायिक भवन का निर्माण ग्राम सभा की सहमति से 22.95 डिसमिल भूमि पर करीब 1.10 करोड़ रुपए की लागत से बनाया गया था। इसका शिलान्यास विगत 26 सितंबर’ 2022 को हुआ था जबकि भवन निर्माण के बाद बीते 3 मई’2023 को इसका उदघाटन किया गया था। इस भवन को सामाजिक, सांस्कृतिक और अन्य कार्यक्रमों के लिए उपयोग करने की योजना थी। पंसस पूजा सिंह ने आरोप लगाया है कि भवन का दूसरा तल्ला अब तक अधूरा है। इसके बावजूद आम लोगों के लिए इसके उपयोग का शुल्क 20,001/- रुपए तय किया गया है जो आसपास के निजी विवाह भवनों की तुलना में काफी अधिक है। पास के सामुदायिक भवन और अन्य निजी स्थानों का शुल्क 5 से 7 हजार रुपए के बीच ही है जिसमें बिजली और पानी जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं। इसके संचालन समिति में टाटा स्टील गम्हरिया के प्रतिनिधि द्वारा भवन की चाबी रखकर मनमाने ढंग से इसका उपयोग किए जाने का आरोप भी लगाया गया है। आवेदन में यह सामुदायिक भवन के शुल्क को 20,001/- रुपए से घटाकर 5,001/- रुपए करने और संचालन समिति का पुनर्गठन कर टाटा स्टील के प्रतिनिधि के निजी नियंत्रण पर रोक लगाने की मांग की गई है। श्रीमती सिंह ने इस भवन की वर्तमान स्थिति, संचालन प्रक्रिया और शुल्क निर्धारण की जांच की मांग भी किया है। उन्होंने इसे जनहित का मामला बताते हुए प्रखंड और जिला प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देशानुसार सभी प्रखंड व नगर निकायों के प्रमुख चौक-चौराहों में राहगीरों के लिए की जा रही अलाव की व्यवस्था
    Next Article एस.एम. स्टील एंड पावर कंपनी के खिलाफ ग्रामीणों का भूमि हस्तांतरण का जोरदार विरोध प्रदर्शन

    Related Posts

    बिष्टुपुर के सीएच एरिया में दिनदहाड़े उद्यमी देवांग गांधी के बेटे कैरव का अपहरण, विहिप ने प्रशासन से सुरक्षित बरामदगी की मांग की

    January 16, 2026

    आदित्यपुर में भक्ति और श्रद्धा का महासंगम, शिव-काली मंदिर के 15वें स्थापना दिवस पर भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीराम कथा सह शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ

    January 15, 2026

    ईएल भुगतान में लापरवाही से यूसील को भारी नुकसान, ठेका मजदूरों की हड़ताल के बाद टूटी प्रबंधन की नींद

    January 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिष्टुपुर के सीएच एरिया में दिनदहाड़े उद्यमी देवांग गांधी के बेटे कैरव का अपहरण, विहिप ने प्रशासन से सुरक्षित बरामदगी की मांग की

    आदित्यपुर में भक्ति और श्रद्धा का महासंगम, शिव-काली मंदिर के 15वें स्थापना दिवस पर भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीराम कथा सह शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ

    ईएल भुगतान में लापरवाही से यूसील को भारी नुकसान, ठेका मजदूरों की हड़ताल के बाद टूटी प्रबंधन की नींद

    तिलाई पहाड़ में मां ठाकुरानी की पूजा भक्ति भाव से संपन्न

    गम्हरिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय से एसी का आउटर यूनिट चोरी अज्ञात चोरों के खिलाफ आदित्यपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज

    राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत गम्हरिया में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    डीएलसी ने टाटा पावर प्रबंधन से मांगा जवाब, मजदूरों में आक्रोश

    कैरव गांधी के लापता होने पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने परिजनों से की मुलाकात, पुलिस से शीघ्र कार्रवाई की मांग

    कैरव गांधी अपहरण मामले में सरयू राय ने डीजीपी और एसएसपी से बात की

    जदयू ने किया मानगो नगर निगम की ढुलमूल कार्यप्रणाली पर जोरदार प्रहार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.