Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हांको रथ हम पान हैं के तहत हटाये गये आरक्षण के विरोध में पान समाज के लोगों ने किया प्रदर्शन
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    हांको रथ हम पान हैं के तहत हटाये गये आरक्षण के विरोध में पान समाज के लोगों ने किया प्रदर्शन

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 8, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हांको रथ हम पान हैं के तहत हटाये गये आरक्षण के विरोध में पान समाज के लोगों ने किया प्रदर्शन
    कृष्ण कुमार
    बलिया. पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत रविवार को प्रखंड क्षेत्र के भगतपुर पंचायत अंतर्गत चमरिया मैदान में बेगूसराय एवं खगड़िया जिला के पान समाज के लोगों द्वारा संयुक्त रूप से हांको रथ हम पान हैं के तहत एक सभा का आयोजन किया गया. जिस सभा का नेतृत्व पान समाज के युवा अध्यक्ष प्रोफेसर के राज ने किया. यह सभा तांती समाज को बिहार सरकार के द्वारा आरक्षण हटाने के विरोध में किया गया. जिस आरक्षण को विगत दिनों सुप्रीम कोर्ट के द्वारा रद्द कर दिया गया. सभा में पहुंचे बेगूसराय एवं खगड़िया जिले से आये हजारों पान-तांती समाज के लोगों को संबोधित करते हुये राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर आई पी गुप्ता ने कहा कि पान समाज के लोग पुनः आरक्षण वापस लेने को लेकर सरकार से अपनी मांग कर रही है. नहीं तो आगामी विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा. आगामी विधानसभा चुनाव में पान समाज 50 सीट पर अपना उम्मीदवार उतारेगी. यह आन्दोलन चरणवद्ध तरीके से पूरे राज्य में किया जायेगा. उन्होंने आगामी 23 मार्च को पटना के गांधी मैदान में अपने समाज के लोगों को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील भी किया. कार्यक्रम को
    महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षता हीरामणी देवी, प्रदेश अध्यक्ष राम सकल दास, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार राजू, बेगूसराय के जिलाध्यक्ष विनोद तांती, खगड़िया के जिलाध्यक्ष रामचंद्र तांती, प्रोफेसर के राज, इंदू गुप्ता, रेखा देवी, कन्हैया कुमार, शशि भूषण, टुनटुन दास, ध्रुव कुमार, रामप्रीत तांती, राजा रामदास, अर्जुन तांती, विजय तांती सहित पान समाज के कई प्रवुद्ध लोगों ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम में बेगूसराय एवं खगड़िया जिले के हजारों पान-तांती समाज के महिला-पुरुष शामिल हुये.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleग्राहक पंचायत महिला आयाम के बैनर तले आज 28 लेखिकाओं की साहित्यिक यात्रा और इसकी अनुभूतियों के आलेख संकलन का पुस्तक “आरोहण” भाग दो का लोकार्पण
    Next Article मेरे कार्यकर्ता मेरा अभिमान, उनके सम्मान के साथ समझौता मंजूर नही – डा. अजय कुमार

    Related Posts

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    June 24, 2026

    टाटा स्टील वेतन समझौता: कर्मचारियों को मिलेगा MGB लाभ

    June 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिहार में पांच नए निजी विश्वविद्यालय, शिक्षा क्रांति को बूस्ट!

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.