Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर भव्य नगर कीर्तन, आस्था और सौहार्द का संदेश – काले
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर भव्य नगर कीर्तन, आस्था और सौहार्द का संदेश – काले

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 15, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर भव्य नगर कीर्तन, आस्था और सौहार्द का संदेश – काले

    *गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर भव्य नगर कीर्तन में शामिल हुए काले*
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर : प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर शहर में भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति और भक्तिमय वातावरण ने इस आयोजन को विशेष बना दिया। अमरप्रीत सिंह काले ने नगर कीर्तन में सम्मिलित होकर गुरु महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त किया और हजारों श्रद्धालुओं के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त किया।

    काले ने बताया कि श्री गुरु नानक देव जी ने अपने जीवनकाल में मानवता को छुआछूत मिटाने, ऊँच-नीच के भेदभाव समाप्त करने और विश्व में भाईचारे, आपसी सौहार्द और समरसता का महत्व समझाया। आज इन शिक्षाओं को आत्मसात करने की आवश्यकता है ताकि वैश्विक शांति और सह अस्तित्व का आदर्श स्थापित हो सके।
    इस मौके पर अमरप्रीत सिंह काले ने नगर कीर्तन के सफल आयोजन के लिए सीजीपीसी को , सभी गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों को , सिख नौजवान सभा, स्त्री सत्संग सभा, पुलिस और प्रशासन व सभी सेवा शिविर लगाने वालों का विशेष आभार प्रकट किया। उन्होंने आयोजन को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में सभी के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि गुरु नानक देव जी का जीवन और उनके उपदेश किसी एक समुदाय तक सीमित नहीं हैं। वे समस्त मानवता के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उनके दिखाए मार्ग पर चलकर हम समाज में समरसता और शांति का वातावरण बना सकते हैं।

    इस भव्य आयोजन ने श्रद्धालुओं में नई ऊर्जा और समर्पण का संचार किया तथा गुरु नानक देव जी के उपदेशों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleधरती आबा की जयंती पर बिरसानगर में जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन, सनातन उत्सव समिति ने किया माल्यार्पण
    Next Article लव और लैंड जिहाद पर आदिवासी समाज को जागरूक करने का मोर्चा ने लिया संकल्प

    Related Posts

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    July 21, 2026

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    July 21, 2026

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.