Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » करमाटांड प्रखंड के राजकीयकृत मध्य विद्यालय कासीटांड में रविवार को सेवानिवृत्त प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सुखदेव यादव का विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    करमाटांड प्रखंड के राजकीयकृत मध्य विद्यालय कासीटांड में रविवार को सेवानिवृत्त प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सुखदेव यादव का विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    करमाटांड प्रखंड के राजकीयकृत मध्य विद्यालय कासीटांड में रविवार को सेवानिवृत्त प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सुखदेव यादव का विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया

    कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री नीलाम्बर मंडल ने किया जबकि कार्यक्रम का संचालन शिक्षक रविन्द्र सिंह और विद्या सागर ने किया।
    करमाटांड प्रखंड के सहायक अध्यापकों द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के जिला अध्यक्ष सह प्रदेश उपाध्यक्ष निलांबर मंडल ने कहा कि सेवानिवृत्ति एक न एक दिन सभी सरकारी कर्मचारियों का होता है। 18 सितंबर 2022 को बी ई ई ओ सुखदेव यादव ने करमाटांड प्रखंड में योगदान किया था जबकि उन्होंने 30 अगस्त 1991 को गिरिडीह जिला के जमुआ प्रखंड के राजकीय बुनियादी विद्यालय खडगडीहा में निम्न अवर शिक्षा सेवा के अंतर्गत सहायक शिक्षक के रूप में अपना प्रथम योगदान दिया था। हमलोगों को हमेशा से बीईईओ का मार्गदर्शन मिलता रहा है। वे अधिकारी के साथ साथ शिक्षक, मार्गदर्शक और अभिभावक की भूमिका में रहे हैं। वक्ता के रूप में थाना प्रभारी अभय कुमार, गोविन्द मंडल, छोटे लाल मंडल, मंसूर आलम, सुधीर दास, खुर्शीद अनवर ने सेवानिवृत्त बी ई ई ओ के बारे में अपने विचार व्यक्त किए।
    सेवानिवृत्त बीईईओ सुखदेव यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी आपलोगों के साथ मेरा सहयोग रहेगा।अपने कार्यकाल के दौरान मुझे करमाटांड प्रखंड के सभी शिक्षकों और बी आर सी कर्मियों से अपार स्नेह व प्यार मिला है। इसके लिए मैं आप सभी को तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूँ।
    सभी ने सेवानिवृत्त बी ई ई ओ सुखदेव यादव के सुखी ,स्वस्थ व मंगल जीवन की कामना की।
    सेवानिवृत बी ई ई ओ सुखदेव यादव को माला पहनाकर व बुके देकर उपस्थित सहायक अध्यापकों ने सम्मानित किया। उन्हें अंगवस्त्र और उपहार भेंट कर विदाई दी गई।
    मौके पर मुख्य रूप से जिला परिषद उपाध्यक्ष फूल कुमारी देवी, मुखिया एलिजाबेथ सोरेन, रिसोर्स शिक्षक शशि शेखर, एकाउंटेंट नोनी गोपाल मंडल, एम डी एम ऑपरेटर पवन कुमार सहायक अध्यापक नारायण भंडारी, छोटेलाल मंडल, गोविंद मंडल, कंचन कुमार मंडल, मंसूर आलम, सुबोध चंद्र मोदी, सुरेश मंडल, गौतम कुमार महतो, सुबोध कुमार यादव, पिंकी देवी, रजिया शाहीन, प्रभु चंद्र मोदी, देवनारायण मंडल, टुनटुन पोद्दार, मकसूद अंसारी, भूदेव मंडल, निर्मल हेम्ब्रम, व्रजेश टूडु, महादेव मिस्त्री, पूरन मंडल मंसूर आलम मोतीलाल पंडित, मोहन कुमार पंडित सहित दर्जनों सहायक अध्यापक मुख्य रूप से उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडॉक्टर अजय कुमार के समर्थन में प्लेकार्ड अभियान ने जमशेदपुर के प्रमुख बाजारों में लोगों को जोड़ा
    Next Article वीआर एलईडी स्क्रीन युक्त मतदाता जागरूकता वाहन के माध्यम से करमाटांड़ प्रखंड के विभिन्न गांवों में मतदाताओं को वोट के प्रति किया गया जागरूक

    Related Posts

    टेल्को में ईंट-बालू कारोबारी पर जानलेवा हमला, चाकू मारकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश

    June 6, 2026

    चंपाई मांझी को मिलेगा 10 लाख रुपये मुआवजा, कंपनी ने नौकरी और कृत्रिम पैर देने का किया वादा

    June 6, 2026

    भूमाफियाओं की काली करतूत बेनकाब! रातों-रात पौराणिक तालाब और दालमा जुड़िया नाला को मिट्टी से भरकर बेचने की साजिश, ग्रामीणों के विरोध पर प्रशासन ने रुकवाया काम

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टेल्को में ईंट-बालू कारोबारी पर जानलेवा हमला, चाकू मारकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश

    चंपाई मांझी को मिलेगा 10 लाख रुपये मुआवजा, कंपनी ने नौकरी और कृत्रिम पैर देने का किया वादा

    भूमाफियाओं की काली करतूत बेनकाब! रातों-रात पौराणिक तालाब और दालमा जुड़िया नाला को मिट्टी से भरकर बेचने की साजिश, ग्रामीणों के विरोध पर प्रशासन ने रुकवाया काम

    छूटता छोर अंतिम मोड़’ उपन्यास का लोकार्पण, साहित्य प्रेमियों की रही उपस्थिति

    दो साल से बंद जलमीनार, पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीण

    जमीन गई, नौकरी नहीं मिली, यूसील के खिलाफ खेत में उतरीं विस्थापित महिला आशा उरांव, अनोखे विरोध से मचा हड़कंप

    विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधान जिला जज ने पौधारोपण कर स्वच्छ पर्यावरण का दिया संदेश

    बीएलओ की लापरवाही पर प्रशासन सख्त, रेणुका महतो और रीता देवी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा

    चक्रधरपुर रेल मंडल आरपीएफ थाना प्रभारी कमलेश समादार रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई से आरपीएफ में मचा हड़कंप

    डोमजूरी पंचायत की मुखिया ने नरवा के पर्सनल मैनेजर को सौंपा ज्ञापन, नरवा पुलिया के दोनों साइड जाली लगाने की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.