Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 25 वर्षों के कुशासन से मुक्ति दिलाएंगे,जनता के सहयोग से जमशेदपुर को सुरक्षित एवं विकसित शहर बनाएंगे – डा. अजय
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    25 वर्षों के कुशासन से मुक्ति दिलाएंगे,जनता के सहयोग से जमशेदपुर को सुरक्षित एवं विकसित शहर बनाएंगे – डा. अजय

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 10, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    25 वर्षों के कुशासन से मुक्ति दिलाएंगे,जनता के सहयोग से जमशेदपुर को सुरक्षित एवं विकसित शहर बनाएंगे – डा. अजय

    मालिकाना हक के समाधान के लिए आयोग का होगा गठन

    जमशेदपुर। कांग्रेस प्रत्याशी डा. अजय ने रविवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि जनता के सहयोग से 25 वर्षों की कुशासन से लोगों को मुक्ति दिलाएंगे और जमशेदपुर को सुरक्षित एवं विकसित बनाएंगे. 2024 विधानसभा जमशेदपुर के लोगों के भविष्य तय करेगा. उन्होंने कहा कि रघुवर दास ने 25 वर्षों तक 86 वस्तियों के लोगों को मालिकाना के नाम पर ठगा, सत्ता के शिखर तर पहुंचकर भी लोगों को मालिकाना हक नहीं दिला पाया क्योंकि उनकी नियत ही नहीं थी मालिकाना दिलाने की. मुख्यमंत्री रहते एक भी पत्राचार नहीं किया रघुवर ने अगर वो चाहते तो रास्ता तो निकल सकता था. उनके परिवार के लोगों के कारनामें से पूरा जमशेदपुर अवगत है.
    मालिकाना हक के समाधान के लिए आयोग का गठन होगा

    डा. अजय ने कहा कि यदि जमशेदपुर की जनता ने समर्थन दिया तो विश्वास दिलाता हूं कि सरकार गठन के साथ ही पहली कैबिनेट की बैठक में मालिकाना हक के समाधान के लिए आयोग का गठन किया जाएगा. जो कानूनी विशेषज्ञों से विचार विमर्श का समयबद्ध तरीके से एक रास्ता निकालेगा. हमारी नियत साफ है. अभी तक मेरा रिकार्ड है जो मैंने कहा है वो किया है. बस्तियों में नागरिक सुविधाओं का घोर अभाव है उसमें सुधार करना मेरी प्राथमिकता है. शुद्ध पेयजल सबी बस्तियों में उपलब्ध कराना मेरी पहली प्राथमिकता है. मैंने कई बस्तियों में जुस्कों से पानी का कनेक्शन भी दिलवाया है.

    शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार मेरी प्राथमिकताएं है.

    डा. अजय ने कहा कि बच्चों को उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले और परिजनों की जेब भी हल्की ना हो इसके लिए सीबीएससीई आधारित सीएम मॉडल स्कूल खुलवाएंगे, साथ व्यवसायिक प्रशिक्षण की शुरुआत की जाएगी. रोजगार के लिए सबसे बड़ी समस्या स्किल मैन पावर की अत्यंत कमी है. जिसको देखते हुए हमारा प्रयास स्किल डेवलपमेंट को बढ़ावा देना है. इसके लिए विभिन्न एजेंसियों के साथ एक योजना बनाकर काम किया जाएगा.
    वहीं स्वास्थ्य के लिए लगातार मेडिकल कैंप के साथ ही मोहल्ला क्लीनिक शुरू की जाएगी. ताकि लोगों की जामच निःशुल्क हो सके और छोटी मोटी बीमारियों का ईलाज मोहल्ला क्लीनिक में हो जाए. रिम्स की तरह ही एमजीएम में सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा. और बड़ा कॉर्पोरेट कंपनियों के साथ मिलकर जमशेदपुर में रोजगार के अवसर पैदा किए जाएंगे. ताकि लोगों रोजगार के लिए हो रहे पलायन को रोका जा सके.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleछत्तीसगढ़ की विधायक ने बन्ना और झारखंड सरकार पर बोला हमला, पूछा
    Next Article डा. अजय ने भुईंयाडीह,सिदगोड़ा,भालूबासा,साकची,बाराद्वारी में चलाया जनसम्पर्क अभियान

    Related Posts

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड पहुंचेंगे नितिन नवीन, रांची में भव्य स्वागत की तैयारी

    June 6, 2026

    बोकारो में ठेका कर्मी के साथ बर्बरता, घर में घुसकर मारपीट; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    June 6, 2026

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड पहुंचेंगे नितिन नवीन, रांची में भव्य स्वागत की तैयारी

    बोकारो में ठेका कर्मी के साथ बर्बरता, घर में घुसकर मारपीट; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.