Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 2 घंटे के टाईम बॉन्डिंग अभियान में झारखंड के मतदाताओं ने लाखों की संख्या में किया सोशल मीडिया पोस्ट
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    2 घंटे के टाईम बॉन्डिंग अभियान में झारखंड के मतदाताओं ने लाखों की संख्या में किया सोशल मीडिया पोस्ट

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सोशल मीडिया अभियान #VoteDeneChalo में मतदाताओं ने लिया बढ़ चढ़कर भाग*

    2 घंटे के टाईम बॉन्डिंग अभियान में झारखंड के मतदाताओं ने लाखों की संख्या में किया सोशल मीडिया पोस्ट

    *मतदान दिवस 13 एवं 20 नवंबर को #VoteDeneChalo हैशटैग के साथ सोशल मीडिया पर अवश्य शेयर करें अपने मतदान का अनुभव – के रवि कुमार।*

    ===================
    *रांची।* मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के. रवि कुमार ने कहा है कि मतदाता जागरूकता के सोशल मीडिया हैशटैग अभियान #VoteDeneChalo में आप सभी मतदाताओं की भूमिका सराहनीय है। आप सभी के प्रयास से मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय झारखण्ड द्वारा चलाया गया संध्या 5 से 7 बजे के हैशटैग अभियान में केवल एक्स (ट्विटर) पर 65 हजार से अधिक पोस्ट किए गए और यह पूरे भारत वर्ष में एक्स पर ट्रेडिंग में रहा। उन्होंने सोशल मीडिया अभियान में भाग लेने वाले सभी मतदाताओं, बीएलओ, प्राइवेट एवं सरकारी संस्थान के कर्मियों, निर्वाचन कार्य से जुड़े सभी कर्मियों पदाधिकारियों का आभार जताया।

    उन्होंने बताया कि एक्स के साथ साथ इंस्टाग्राम एवं फेसबुक पर भी इस हैशटैग के लिए इंगेजमेंट रहे। केवल 2 घंटे के इस अभियान में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के इंस्टाग्राम हैंडल पर 50 हजार से अधिक व्यूज आए। वहीं फेसबुक एवं यूट्यूब पर भी लोगों ने भारी संख्या में पोस्ट किए। इसी प्रकार सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी के सोशल मीडिया हैंडल्स को भी टैग करते हुए राज्य के मतदाताओं ने मतदाता जागरूकता अभियान में बढ़ चढ़कर भाग लिया।

    श्री कुमार ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि 13 एवं 20 नवंबर को मतदान दिवस के अवसर पर भी यह अभियान पूरे दिन चलाया जाएगा। आप सभी मतदाता इस हैशटैग अभियान से जुड़े और स्वयं भी मतदान करें एवं अन्य मतदाताओं को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि मतदान करने के उपरांत उंगली पर स्याही लगी सेल्फी अथवा मतदान के अनुभव वाले वीडियो, फोटो, ग्राफिक्स के कंटेंट को अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर हैशटैग #VoteDeneChalo के साथ अपलोड करें एवं अपने जिले के निर्वाचन संबंधी सोशल मीडिया अथवा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के सोशल मीडिया हैंडल्स को अवश्य टैग करें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवीआर एलईडी स्क्रीन युक्त मतदाता जागरूकता वाहन के माध्यम से करमाटांड़ प्रखंड के विभिन्न गांवों में मतदाताओं को वोट के प्रति किया गया जागरूक
    Next Article केंद्रीय गृह मंत्री अमित साह जी के पोटका विधानसभा के जुड़ी स्टेडियम में आगमन पर भाजपा नेता अनमोल वर्मा “पप्पु” ने अंगवस्त्र देकर किया स्वागत

    Related Posts

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    June 6, 2026

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    June 6, 2026

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.