Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आसन्न विधान सभा चुनाव के मद्देनजर जामताड़ा के जिला शिक्षा अधीक्षक विकेश कुणाल प्रजापति ने सभी प्रधानाध्यापक को जिले के विद्यालय में स्थित मतदान केंद्रों पर न्यूनतम मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने का निर्देश दिया
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    आसन्न विधान सभा चुनाव के मद्देनजर जामताड़ा के जिला शिक्षा अधीक्षक विकेश कुणाल प्रजापति ने सभी प्रधानाध्यापक को जिले के विद्यालय में स्थित मतदान केंद्रों पर न्यूनतम मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने का निर्देश दिया

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 10, 2024No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आसन्न विधान सभा चुनाव के मद्देनजर जामताड़ा के जिला शिक्षा अधीक्षक विकेश कुणाल प्रजापति ने सभी प्रधानाध्यापक को जिले के विद्यालय में स्थित मतदान केंद्रों पर न्यूनतम मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने का निर्देश दिया।
    उन्होंने सभी मतदान केंद्रों पर रैंप, रैंप रैलिंग, पर्याप्त रोशनी, बिजली, पेयजल, शौचालय, फर्नीचर, चार्जिंग पॉइंट आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने समग्र शिक्षा अनुदान से विद्यालय का रंग रोगन, शौचालय साफ सफाई व मरम्मत कराने का निर्देश दिया। उन्होंने बूथ में आवश्यक बल्ब, पंखे इत्यादि लगाने व मरम्मत कराने का निर्देश दिया। 20 नवंबर को होने वाले चुनाव के दिन बूथ पर वालिटिंयर को सक्रिय रहने के लिए विद्यालय के प्रधानाध्यापक को निर्देश दिया।
    उन्होंने जामताड़ा और नाला विधान सभा में ज्यादा से ज्यादा मतदान कराने को लेकर स्वीप कार्यक्रम को निरंतर चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिला निर्वाचन पदाधिकारी जामताड़ा के द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदाता जागरुकता कार्यक्रम कराना है। साथ ही लोकसभा चुनाव में जिन मतदान केंद्रों पर 56 फीसदी से कम मतदान हुआ था वहां मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए विशेष मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू का जनसंपर्क अभियान जोर-शोर से जारी
    Next Article शनिवार को जामताड़ा के पाथरचपडा स्थित न्यू पालीटेक्निक कालेज में जामताड़ा के जिला शिक्षा पदाधिकारी चार्ल्स हेम्ब्रम ने पीठासीन पदाधिकारी के लिए आयोजित प्रशिक्षण का जायजा लिया

    Related Posts

    बीएलओ की लापरवाही पर प्रशासन सख्त, रेणुका महतो और रीता देवी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा

    June 6, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल आरपीएफ थाना प्रभारी कमलेश समादार रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई से आरपीएफ में मचा हड़कंप

    June 6, 2026

    डोमजूरी पंचायत की मुखिया ने नरवा के पर्सनल मैनेजर को सौंपा ज्ञापन, नरवा पुलिया के दोनों साइड जाली लगाने की मांग

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बीएलओ की लापरवाही पर प्रशासन सख्त, रेणुका महतो और रीता देवी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा

    चक्रधरपुर रेल मंडल आरपीएफ थाना प्रभारी कमलेश समादार रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई से आरपीएफ में मचा हड़कंप

    डोमजूरी पंचायत की मुखिया ने नरवा के पर्सनल मैनेजर को सौंपा ज्ञापन, नरवा पुलिया के दोनों साइड जाली लगाने की मांग

    बोलानी थाना क्षेत्र मे अज्ञात वाहन के धक्के से मोटसाइकिल सवार युवक की मौत

    रुंगटा स्टील हादसे में झुलसे मजदूर ने तोड़ा दम, 15 लाख मुआवजे पर बनी सहमति, परिजनों ने लिया शव

    पूर्वी सिंहभूम महिला आयाम के द्वारा महिलाओं के बीच एमआरपी नीति को लेकर जागरूकता अभियान

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की गोविंदपुर इकाई का गठन, विरेन्द्र मौआर बने अध्यक्ष

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: पार्वती घाट समिति ने 6 जून से नागरिकों के लिए कई नई सुविधाओं की शुरुआत की है। पर्यावरण संरक्षण और अंतिम संस्कार व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से घाट परिसर में आधुनिक लकड़ी आधारित फरनेस, ‘देव आत्मा उद्यान’ तथा ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। समिति द्वारा स्थापित नया फरनेस कम लकड़ी की खपत के साथ कम समय में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी करता है तथा चिमनी व्यवस्था के कारण प्रदूषण भी कम करता है। इसके लिए श्री कृष्ण मुरारी गुप्ता ने 11 लाख रुपये का योगदान दिया है। नवजात और पांच वर्ष तक के बच्चों के अंतिम संस्कार हेतु विकसित ‘देव आत्मा उद्यान’ में छह सीमांकित क्षेत्र बनाए गए हैं। इस परियोजना में कई समाजसेवियों और दानदाताओं ने पांच-पांच लाख रुपये का सहयोग दिया है। इसके अलावा, शौचालय एवं स्नान क्षेत्र ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण के लिए श्री निर्मल भाई पांड्या ने पांच लाख रुपये का योगदान दिया है। समिति ने कहा कि समाज के सहयोग से पार्वती घाट में अंतिम संस्कार संबंधी सुविधाओं को अधिक स्वच्छ, व्यवस्थित और मानवीय बनाया जा रहा है तथा सभी दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

    करंट ने छीन ली कलम की आवाज: दैनिक भास्कर के पत्रकार मृत्युंजय सिंह का निधन, पत्रकार जगत में शोक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.