शनिवार को जामताड़ा के पाथरचपडा स्थित न्यू पालीटेक्निक कालेज में जामताड़ा के जिला शिक्षा पदाधिकारी चार्ल्स हेम्ब्रम ने पीठासीन पदाधिकारी के लिए आयोजित प्रशिक्षण का जायजा लिया।
प्रशिक्षकों ने पीठासीन पदाधिकारियों को पी डी एम एस झारखण्ड एप पर वास्तविक मतदान के एक दिन पहले मतदान कर्मियों के बूथ पर पहुचने, और मतदान के दिन मॉक पोल, मतदान आरंभ, प्रत्येक 2 घंटे का कुल मतदान इत्यादि की जानकारी पी डी एम एस एप पर अपलोड करने की विस्तृत जानकारी दी।
इस दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सभी पीठासीन पदाधिकारियों को बेहतर प्रशिक्षण लेने की बात कही। उन्होंने पी डी एम एस और आई एल एम एस एप को गूगल स्टोर से डाउनलोड कर प्रशिक्षकों से सावधानी पूर्वक प्रशिक्षण लेने को कहा। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण में बताये जा रहे विभिन्न बिंदुओं को अच्छे से सुने और समझें ताकि मतदान के दिन किसी भी प्रकार की भूल या गड़बड़ी की गुंजाइश न रहे
उन्होंने कहा कि निर्वाचन में पीठासीन पदाधिकारियों की भूमिका अहम है।उन्होंने सभी कर्मियों को को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया। मतदाताओं की सुविधा और सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए फैसिलिटेशन सेंटर बनाया गया है, जहां मतदाताओं के द्वारा पोस्टल बैलेट के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग किया जा रहा है।
मौके पर ए एल एम टी अशोक चौधरी, एस एम इमाम, हरि प्रसाद राम,अमरनाथ दास, दुर्गेश कुमार, द्वारिका राम, राकेश कांत रौशन, नवीन कुमार, सुब्रत चौधरी, महेंद्र प्रसाद चौधरी, अजय सिंह, मनोज कुमार राम, राजेश कुमार सिन्हा, जितेन्द्र भगत, मुकेश कुमार, जयंत कुमार, रंजीत कुमार , प्रमोद कुमार राय, राजेश सिन्हा, मोहम्मद इस्लाम, कुमारी प्रियंका, रूपा टुडू मुख्य रूप से उपस्थित थे।

