Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राष्ट्रीय सुढी समाज ने की भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू को समर्थन देने की घोषणा
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    राष्ट्रीय सुढी समाज ने की भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू को समर्थन देने की घोषणा

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 8, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्रीय सुढी समाज ने की भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू को समर्थन देने की घोषणा

    जमशेदपुर। राष्ट्रीय सुढी समाज ने होटल मिष्टी इन जमशेदपुर में एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया। इसमें संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष कृतिवास मंडल, केंद्रीय महासचिव डॉ. अनुप कुमार मंडल, और युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष अजय मंडल ने संयुक्त रूप से कहा कि जमशेदपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू का चयन सुढी समाज और वैश्य समाज के लिए गर्व की बात है। उन्होंने इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को आभार व्यक्त किया।

    उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुढी समाज को विश्वास है कि पूर्णिमा साहू के झारखंड विधानसभा में पहुंचने पर सुढी समाज और वैश्य समाज के सर्वांगीण विकास में उनकी मजबूत भूमिका होगी और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा। समाज ने सभी बुद्धिजीवियों, युवाओं, महिलाओं और अन्य वर्गों से अपील की है कि वे पूर्णिमा साहू को भारी मतों से विजयी बनाकर विधानसभा भेजें ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचे।

    कृतिवास मंडल ने इस अवसर पर यह भी कहा कि भाजपा ने सुढी समाज के लिए गोड्डा में एक सीट दी है, जबकि झारखंड मुक्ति मोर्चा ने सुढी समाज को कोई सीट नहीं दी है। कहा कि झारखंड के उन सभी विधानसभा क्षेत्रों में, जहां सुढी समाज या वैश्य समाज के उम्मीदवार किसी भी राजनीतिक दल से या निर्दलीय रूप में चुनाव लड़ रहे हैं, राष्ट्रीय सुढी समाज उन्हें अपना समर्थन प्रदान करेगी।

    संवाददाता सम्मेलन में केंद्रीय उपाध्यक्ष नंदलाल साहू, केंद्रीय कोषाध्यक्ष सुब्रत मंडल, कार्तिक लाल गुप्ता, ममता लाल, शिव कुमार मंडल, शौलिन कुमार मंडल, प्रदीप कुमार गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसड़कों का जाल बिछाने वाला विकास पुरुष रविंद्र नाथ महतो के द्वारा किए गए सड़के पुल पुलिया के बारे में जानकारी
    Next Article छठ में बन्ना गुप्ता ने सपत्नीक अस्ताचलगामी और उदीयमान सूर्य को दिया अर्ध्य

    Related Posts

    डीडी बार हत्याकांड: हिमांशु सिंह के परिजनों से मिले एडीजी-डीआईजी-एसएसपी, जल्द गिरफ्तारी का भरोसा

    July 2, 2026

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने , आज स्वयं भरा एसआईआर(SIR) प्रपत्र

    July 2, 2026

    बोकारो पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, अंतरराज्यीय चेन स्नैचिंग गैंग का भंडाफोड़

    July 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    डीडी बार हत्याकांड: हिमांशु सिंह के परिजनों से मिले एडीजी-डीआईजी-एसएसपी, जल्द गिरफ्तारी का भरोसा

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने , आज स्वयं भरा एसआईआर(SIR) प्रपत्र

    बोकारो पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, अंतरराज्यीय चेन स्नैचिंग गैंग का भंडाफोड़

    बोकारो वायरल वीडियो मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई आरक्षी पुलिस कर्मी को किया गया निलंबित।

    हथियार के साथ गिरफ्तार

    पाकुड़ शहीद एसपी अमरजीत बलिहार को पाकुड़ में भावभीनी श्रद्धांजलि, परिजनों का किया गया सम्मान

    परसुडीह में बच्ची की आड़ में चोरी, ग्रामीणों ने दबोचीं दो महिलाएं, 45 मिनट तक नहीं पहुंची पुलिस

    शहर में गिरती कानून व्यवस्था के विरोध में 3 जुलाई को जमशेदपुर बंद, भाजपा ने किया आह्वान

    बसंती को मनाने टावर पर चढ़ा वीरू, पत्नी को ससुराल बुलाने के लिए युवक का हाई-वोल्टेज ड्रामा, 3 घंटे तक चला हंगामा

    पदभार संभालते ही एक्शन में एसपी मनोज स्वर्गियारी, अपराधियों को दी सख्त चेतावनी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.