Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सूर्य मंदिर समिति ने ग्यारह सौ जरूरतमंद व्रतधारियों को भेंट की सम्पूर्ण पूजन सामग्री, छठ महोत्सव के भव्य आयोजन को लेकर सूर्य मंदिर समिति की सभी तैयारी हुई पूरी
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    सूर्य मंदिर समिति ने ग्यारह सौ जरूरतमंद व्रतधारियों को भेंट की सम्पूर्ण पूजन सामग्री, छठ महोत्सव के भव्य आयोजन को लेकर सूर्य मंदिर समिति की सभी तैयारी हुई पूरी

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 6, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सूर्य मंदिर समिति ने ग्यारह सौ जरूरतमंद व्रतधारियों को भेंट की सम्पूर्ण पूजन सामग्री, छठ महोत्सव के भव्य आयोजन को लेकर सूर्य मंदिर समिति की सभी तैयारी हुई पूरी

    प्रसिद्ध लोकगायिका अन्नू दुबे एवं श्यामा शैलजा झा छठ महोत्सव में देंगी प्रस्तुति

    ◆ सूर्य मंदिर के छठ घाट पर ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास अर्पित करेंगे भगवान भास्कर को अर्घ्य, छठ महोत्सव में होंगे शामिल।

    ◆ गुरुवार दोपहर 2 बजे खुलेंगे छठ घाट के प्रवेश द्वार, पहले आओ-पहले पाओ की तर्ज पर श्रद्धालु हो सकेंगे शामिल।
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। छठ महापर्व को लेकर लौहनगरी जमशेदपुर वासियों में गजब का उत्साह नजर आ रहा है। लोग अपने-अपने तरीके से छठ महापर्व में सहयोग कर पुण्य के भागी बन रहे हैं। सेवा के इसी क्रम में लोकआस्था एवं सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर सूर्य मंदिर समिति के द्वारा विभिन्न क्षेत्र के जरुरतमंद छठ व्रतधारियों के बीच निःशुल्क छठ पूजन सामग्री का वितरण किया गया। बुधवार को सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में समिति के संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह समेत कई वरीय सदस्यगण एवं पदाधिकारी मुख्यरूप से शामिल हुए एवं ग्यारह सौ व्रतधारियों व उनके परिजनों के बीच फल सामग्री व पूजन सामग्री भेंट की गई। सूर्य मंदिर समिति द्वारा व्रतधारियों के बीच पूजन सामग्री का कूपन पूर्व में ही आवंटित किया गया था। कूपन के अतिरिक्त मंदिर में आये सैकड़ों व्रतधारियों को पूजन सामग्री प्रदान की गई।

    *गुरुवार दोपहर 2 बजे व्रतधारियों के लिए खुलेंगे सूर्य मंदिर के सभी प्रवेश द्वार, संध्याकाल में मंदिर परिसर के शंख मैदान में होगा सांस्कृतिक संध्या का भव्य आयोजन, राज्यपाल रघुवर दास होंगे मुख्यातिथि।*

    लोक आस्था एवं सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा पर होने वाले छठ महोत्सव के आयोजन को लेकर सूर्य मंदिर समिति ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली है। बुधवार को आयोजन की तैयारी को लेकर सूर्य मंदिर समिति के संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह समेत समिति के वरीय सदस्य एवं पदाधिकारी ने आयोजन की सफलता एवं भव्यता को लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सूर्य मंदिर समिति ने छठ महोत्सव में व्रतधारियों की सुविधा को सर्वोपरि रखते हुए व्यापक तैयारी की है। जिसमें मंदिर परिसर के दोनों छठ घाटों में स्वच्छ-निर्मल जल, पूरे सूर्य मंदिर परिसर में सुंदर पुष्प सज्जा के साथ मंदिर व आसपास के क्षेत्र में रंगबिरंगी लाइटों से आकर्षक विद्युत सज्जा की गई है। दोपहर 2 बजे छठ घाट के सभी प्रवेश द्वार को खोल दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पहले आओ-पहले पाओ की तर्ज पर श्रद्धालु भगवान भास्कर को अर्घ्य देंगे। इसके साथ ही, सांस्कृतिक संध्या के तहत गुरुवार संध्या 6 बजे से सुप्रसिद्ध लोक गायिका अन्नू दुबे एवं श्यामा शैलजा झा समेत अन्य कलाकार सूर्य मंदिर के शंख मैदान में भक्ति संगीत की धारा श्रद्धालुओं के बीच बहाएंगे। बताया कि महोत्सव में शामिल होने हेतु महामहिम रघुवर दास को सपरिवार आमंत्रित किया गया है। भूपेंद्र सिंह ने संगीत प्रेमी शहरवासियों से संध्या 6 बजे से सूर्य मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक संध्या में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने और छठ गीतों के साथ लोकगीत व भजन संगीत के आनंद लेने की अपील की है।

    इस दौरान चंद्रशेखर मिश्रा, अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, शैलेश गुप्ता, बंटी अग्रवाल, कंचन दत्ता, प्रेम झा, शशिकांत सिंह, बोलटू सरकार, कुमार अभिषेक, रॉकी सिंह, राम मिश्रा, ओम पोद्दार, निकेत सिंह समेत अन्य मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकांग्रेस प्रत्याशी श्री बन्ना गुप्ता द्वारा अपराधियों का उपयोग चुनाव प्रचार में किया जा रहा है: जीतेंद्र नाथ मिश्रा
    Next Article बन्ना गुप्ता ने भाटिया बस्ती और ग्वाला बस्ती में जनसंपर्क कर लिया मतदाताओं का आशीर्वाद

    Related Posts

    रथयात्रा 2026: आस्था, परम्परा और विवाद का विराट उत्सव

    July 15, 2026

    लोकतांत्रिक मूल्यों का अवमूल्यन: विरोध की मर्यादा पर आनंद सिंह का विश्लेषण

    July 15, 2026

    जगन्नाथ की रथयात्रा: आस्था, परम्परा और विवाद का विराट उत्सव

    July 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रथयात्रा 2026: आस्था, परम्परा और विवाद का विराट उत्सव

    लोकतांत्रिक मूल्यों का अवमूल्यन: विरोध की मर्यादा पर आनंद सिंह का विश्लेषण

    जगन्नाथ की रथयात्रा: आस्था, परम्परा और विवाद का विराट उत्सव

    लोकतंत्र में विरोध की मर्यादा: सरयू राय प्रकरण ने उठाए गंभीर सवाल

    ओशिवरा इलाके में एक हत्या: पुलिस ने एक घंटे में आरोपी को दबोचा

    बिरसानगर थाना में शांति समिति की बैठक, कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत पुलिस-जन संवाद पर जोर

    पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की जुगसलाई शाखा का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न

    जमशेदपुर पूर्वी में स्ट्रीट लाइट, सफाई और बुनियादी सुविधाओं को लेकर विधायक पूर्णिमा दास साहू ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक

    मानवाधिकार सहयोग भारत का स्थापना दिवस मनाया गया, जमशेदपुर की चप्पलबाजी घटना की निंदा

    दंगा-रोधी मॉक ड्रिल में परखी गई जमशेदपुर पुलिस की तैयारी गोलमुरी पुलिस केंद्र में भीड़ नियंत्रण व आपात स्थिति से निपटने का किया गया अभ्यास

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.